सोमवार, 23 दिसंबर 2024

बालाजी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सुदामा चरित्र के बाद हुआ समापन

 



                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।प्रताप विहार स्थित श्रीबालाजी मंदिर में मंदिर के पुजारी प. राम कुमार आचार्य वशिष्ठ के सानिध्य में चल‌ रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास अमित आनंद जी महाराज ने आज सातवें दिन समापन के अवसर पर प्रदुमन द्वारा सम्भरा सुर का वध व देवी सत्यमाना का व जामवंती के विवाह वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के.8 विवाह भौमासुर की कैद से 16100 स्त्री को मुक्त कराना दया, करना भगवान की मित्रता का भी  वर्णन किया तथा सुदामा चरित्र के बाद भगवान के द्वारा ही अपने कुल को गोलोक करने का  का वर्णन किया मापन के बाद यज्ञ का भी आयोजन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। भगवान को माखन इसलिए ।



 कथा वाचक अमित आनंद ने कहा कि जीव को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए और कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए, जिससे कर्म करोगे तो फल मिलेगा इसलिए भगवान ने भी कर्म को प्रधान बताते हुए कहा कर्म करना जीव का धर्म है फल देना मेरा काम है। इस अवसर पर परिक्षित मोक्ष तत्पश्चात सेक्टर11के निवासियों ने विकास विधायक की इस अवसर पर बांदा यूके कहां चला निवासी महंत राजेश्वर दास भी उपस्थित हुए भागवत कथा के दौरान कथावाचक अमित व्यास जी के साथ उपन्यास की भूमिका में पंडित संदेश निरंतर भागवत का पाठ करते रहे उनके साथ आचार्य मोहित पंडित संजय शर्मा पंडित जय आनंद उपस्थित हुए। 

यजमान विकास बंसल ने परिवार माताजी ऊषा बंसल, धर्मपत्नी कामनी बंसल,भाई दीपक,प्रदीप बंसल,दीपक बंसल,नीतू बंसल, स्वीटी बंसल के साथ व्यास पूजन किया और कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर पार्षद संतोष सिंह राणा,दादरी के पूर्व नगर महामंत्री तरुण शर्मा,नीरज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र,सुभाष गर्ग,सरीता गर्ग नंग्राम, चंदीला,विजय गर्ग, शालिनी गर्ग,निशा गोस्वामी,सुधीर शर्मा, ब्रहमानंद गर्ग,संतोष सकसेना, रोहित, अजय सिंह राघव, सहित काफी संख्या में भक्तजनों ने कथा का श्रवण किया।

शनिवार, 21 दिसंबर 2024

रोजवैल पब्लिक स्कूल मे वीर बाल दिवस संगोष्ठी पर बाबा जोरावर और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को किया याद



                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भाजपा महानगर द्वारा वीर बाल दिवस के तहत विजय नगर स्थित रोज वैल पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने शिरकत की। पूर्व महापौर आशु वर्मा और स्कूल चेयरमैन सरदार जोगिंदर सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, शिक्षक रवि सिद्धार्थ , हरमीत बक्शी, साक्षी नारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने अपने संबोधन में कहा, "वीर बाल दिवस हमें बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। इन महान बलिदानियों की अनुकरणीय गाथाएं युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। हरि सिंह ढिल्लों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिख समाज और उनके बलिदान को सम्मान देते हुए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है जिसका समस्त सिख समाज उनका आभार प्रकट करता है इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने पांच कालिदास रोड पर प्रतिवर्ष प्रकाश पर्व के रूप में मनाकर सिख समाज का एवं सिख गुरुओं का सम्मान किया है वरना अबसे पहले तो वहां पर रोजा इफ़्तार पार्टी के लिए आमंत्रित किया जाता था।

उन्होंने कहा सिख समाज कभी 84 के दंगों में कांग्रेस की मंशा को भूला नहीं सकता। जिस सरकार ने अकाल तख्त को नकार अपनी घिनौनी दमनकारी राजनीति से सिख समाज का अपमान किया हो वो कभी भूलने वाला विषय नहीं। आज समस्त सिख समाज मजबूती के साथ मोदी और योगी के सुशासन, सुरक्षा और विकास की नीतियों के साथ खड़ा है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से वीर बाल दिवस एवं शताब्दी समारोह की शुरुआत हो चुकी है।" उन्होंने आगे बताया कि आज के संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद सभी मंडलों में निर्धारित कार्यक्रमों को करते हुए 25 दिसंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।


पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा, "वीर बाल दिवस न केवल शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में युवाओं को जागरूक करने का अवसर भी है।" उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में बताया हमारी शिक्षा प्रणाली में साहित्य में बाल दिवस नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। मगर उनका देश के बच्चों के लिए किए गए योगदानों के बारे में ऐसा कोई अहम कार्य नहीं है जिसे बताया जा सके। तो फिर ये केवल कांग्रेस की परिवार गुणगान की मंशा से ओत प्रोत है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सिख गुरु की चार पीढ़ियों की शहादत देने वाले परिवार के बच्चों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप मनाने का निर्णय लिया। जो सर्व समाज के दिलों को छूने वाला है। इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के महानगर संयोजक सरदार बलप्रीत सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा, "वीर बाल दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को याद दिलाता है। यह दिन हमें साहस और बलिदान का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी न केवल प्रेरणा लेती है, बल्कि उन्हें अपने इतिहास और मूल्यों को समझने का अवसर भी मिलता है। भाजपा का यह प्रयास हमारे समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी में आदर्श स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण है।"प्रदर्शनियां और कार्यक्रमों की योजना के बारे में महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक साप्ताहिक शहादत दिवस मनाते हुए महानगर के सभी मंडलों में एवं गुरुद्वारा समिति के माध्यम से कार्यक्रम, प्रभात फेरी निकाल कर वीर बाल दिवस की शहादत को याद करने का संदेश दिया जाएगा। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर विधानसभा, मंडल तथा मतदान केंद्रों तक कार्यक्रम होंगे। उनकी कृतियों और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। वीर बाल दिवस के अंतर्गत भाजपा के सभी मंडलों में 21  दिसंबर के साप्ताहिक कार्यक्रम में संगोष्ठियों, प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन युवा कवि पीयूष मालवीय ने किया। 

इस मौके पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी, पूर्व पार्षद साक्षी नारंग, पार्षद कन्हैया लाल, सरदार योगेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह, सरदार मनजीत सिंह सेठी, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, सुभाष गुप्ता, अशोक मारवाह , पार्षद ओम प्रकाश ओड, गौरव अरोड़ा, पवन शर्मा, राकेश जैन, और प्रधानाचार्य धरमजीत कौर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की तस्वीरों के माध्यम से उनके साहस और बलिदान को याद किया गया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। भाजपा का यह आयोजन वीर बाल दिवस और सुशासन दिवस के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विधायक संजीव शर्मा ने भगवान दूधेश्वर की पूजा कर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया



मुकेश गुप्ता

मंदिर में कॉरिडोर बनाकर श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः संजीव शर्मा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के आदेश दिए 

श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में कॉरिडोर बनने से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व देश का गौरव बढेगाः महाराजश्री 

गाजियाबादः विधायक संजीव शर्मा रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान दूधेश्वर व मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा सिद्ध समाधियों को नमन किया। उन्होंने मंदिर के पीाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि संजीव शर्मा भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और भगवान दूधेश्वर की भी उन पर असीम कृपा है। वे कोई भी कार्य भगवान दूधेश्वर की पूजा करके व महाराजश्री का आशीर्वाद लेकर ही करते हैं। विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनने पर उन्होंने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना व अभिषेक कर तथा महाराजश्री का आशीर्वाद लेकर ही नामांकन किया था। श्रगवान दूधेश्वर की कृपा से उन्हें उप चुनाव में शानदार जीत मिली थी। जीत के बाद उन्होंने सबसे पहले मंदिर में आकर भगवान की पूजा-अर्चना की थी और उनका अभिषेक किया था। उस समय उनकी मंदिर के पीाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से मुलाकात नहीं हो र्पा थी, क्योंकि वे कुुंभ की तैयारियों के चलते प्रयागराज में थे। रविवार को विधायक संजीव शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता अजय चोपड़ा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा-अर्चना कर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने पटका पहनाकर व रूद्राक्ष की माला भेंटकर उनका स्वागत किया। संजीव शर्मा ने महाराजश्री को मंदिर मेंबनने वाले कोरिडोर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश की पहचान व शान है। इसी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए बहुत गंभीर है और मंदिर में कोरीडोर बनाकर श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित हैं। वे मंदिर के कोरीडोर को लेकर बहुत गंभीर हैं और अधिकारियों को उन्होंने कोरीडोर का जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के आदेश भी दिए हैं। मंदिर में कोरीडोर बनने से जहां श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा विघायक संजीव शर्मा ने फोन कर अधिकारियों से कोरिडोर कार्य को लेकर जानकारी भी ली। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में कोरीडोर बनने से यह भारत ही नहीं पूरे विश्व का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनेगा जिससे गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का विश्व में गौरव बढेगा। अजय चोपड़ा, उमेश भाटी, धर्मेंद्र, चमन चौहान, संजय तिवारी , दीपक राघव, सुभाष बैसला आदि भी साथ थे।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जिलाधिकारी को श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया


मुकेश गुप्ता

गाजियाबादः  श्री दूघेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। महाराजश्री ने जिलाधिकारी को जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से प्रयागराज महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया। जिलाधिकारी ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से महाकुंभ मेले की जानकारी ली और कहा कि वे समय निकालकर प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंचेंगे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह बनारस में एसडीएम रह चुके हैं और उन पर श्रीमहंत हरि गिरि महाराज का विशेष स्नेह है। इसी के चलते जिलाधिकारी को उन्होंने श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से महाकुंभ का निमंत्रण दिया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अपनी व्यस्तता के बावजूद धर्म व समाज सेवा के कार्यो में आगे रहते हैं। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कॉरिडोर बनना है और उसके लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उसकी रूपरेखा आदि तैयार कराने का कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही कॉरिडोर बनाने का कार्य शुरू होगा और श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर भव्यव दिव्य रूप में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाएगा।

प्रताप विहार स्थित श्रीबालाजी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठें दिवस मे कृष्ण जन्म,पूतना का शानदार वर्णन किया

 



गाजियाबाद । प्रताप विहार स्थित श्रीबालाजी मंदिर में मंदिर के पुजारी प. राम कुमार आचार्य वशिष्ठ के सानिध्य में चल‌ रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास अमित आनंद जी महाराज ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। 

कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। भगवान को माखन इसलिए अच्छा लगता हैं क्यूकि माखन भक्त का प्रतीक है।उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया की 7 कोस लंबे चौड़े कालिकाल के देवता गोवर्धननाथ को 7 वर्ष के कन्हैया ने अपने सबसे छोटी उगली में 7 दिनरात अपनी अंगुली पर रखा। भगवान धारण किए रहे इंद्र देव का अभिमान तोड़ा। इस लिए जीव को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए और कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए, जिससे कर्म करोगे तो फल मिलेगा इसलिए भगवान ने भी कर्म को प्रधान बताते हुए कहा कर्म करना जीव का धर्म है फल देना मेरा काम है। यजमान विकास बंसल ने परिवार माताजी ऊषा बंसल, धर्मपत्नी कामनी बंसल,भाई प्रदीप बंसल,दीपक बंसल,नीतू बंसल, स्वीटी बंसल के साथ व्यास पूजन किया और कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर पार्षद संतोष सिंह राणा,दादरी के पूर्व नगर महामंत्री तरुण शर्मा,नीरज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र चंदीला,विजय गर्ग, शालिनी गर्ग,निशा गोस्वामी सहित काफी संख्या में भक्तजनों ने कथा का श्रवण किया।

हिंदी भवन में विश्व विख्यात कथा वाचक रसराज ने महाराज श्री कृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह का सुंदर वर्णन किया



                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 20 दिसंबर 2024 को गाजियाबाद हिंदी भवन में विश्व विख्यात कथा वाचक रसराज जी महाराज के द्वारा श्री कृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह का सुंदर वर्णन किया गया जिसमें भगवान श्री कृष्ण की बारात का भी आयोजन किया गया शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई यह यात्रा हिंदी भवन पर पहुंची जगह-जगह व्यापारी गण के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

 कथा में महाराज जी ने श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। और रुक्मणी श्री कृष्ण के विवाह का पूरा वर्णन विस्तार से बताया श्री कृष्णा और गोपियों का महारास का दृश्य भी दिखाया चारों ओर वातावरण कृष्ण मय हो गया सभी हरे कृष्णा की धुन पर भक्तों द्वारा नृत्य किया गया। कथा में सौरभ जयसवाल समीर केसरवानी विपिन सिंघल पूनम सिंघल प्रवीण सिंघल पारुल सिंगल संजय सिंघल पूजा गर्ग साक्षी लव गुप्ता तन्वी आकाश चौधरी आदि शहर के प्रमुख गणमान्य लोग श्याम भक्त कथा में उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

बहुत याद आयेंगे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गाजियाबाद के नवरत्नों में शुमार दिग्गज पत्रकार कुलदीप तलवार



       (सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार)

   गाजियाबाद : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त देश के दिग्गज पत्रकारों में शुमार गाजियाबाद निवासी कुलदीप तलवार (90 वर्ष) का गत 6 दिसंबर को निधन हो गया।मंगलवार को  चौधरी भवन में शोक सभा में सभी वक्ताओं ने उनके अपने प्रति स्नेह और आत्मीय व्यवहार का जिक्र किया। वह ऐसी ही शख्सियत थे। हर परिचित को  फोन कर वह कुशल क्षेम पूछते रहते थे। पत्रकारों को भी उनकी खबर पर उनकी प्रतिक्रिया तत्काल होती थी। यही कारण था उनके परिचितों का दायरा बहुत बड़ा था और सभी उन्हें अपना करीबी समझते थे। मुझसे वह 40 वर्ष पूर्व मेरे पिता वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर वैद्य ,जो "तड़क वैद्य" के नाम से प्रसिद्ध थे (1911-

1984) उनके निधन के दिन मिले थे। उन्होंने मुझसे कहा कि बेटा वैद्य जी नहीं रहे लेकिन वह मेरे अभिन्न मित्र थे। तुम कोई चिंता नहीं करना। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। उन्होंने अपने कहे को निभाया भी। कभी भी फोन कर कुशल क्षेम पूछते रहते थे। मैं भी जब समय मिलता उनके पास जाता रहता था। जब वर्ष 2012 में मेरे रीढ़ की हड्डी की दो स्लिप डेमेज हो गयी थी और और मेरा पूरा शरीर सुन्न हो गया था जिसका बाद में आपरेशन हुआ था। वह बडे चिंतित रहे थे। मेरे संस्मरणों पर वह मेरा बहुत उत्साह बढ़ाते थे। जब लगभग 6 वर्ष पूर्व  मुंबई फिल्म नगरी में सक्रिय गाजियाबाद के लोगों की जानकारी के मेरे लेख साथी पत्रकारों के अखबारों में प्रकाशित हुए तो उन्होंने मुझे ऐसी जानकारी दी जो किसी ने ख्वाब में भी नहीं सोची था। उन्होंने बताया कि मुंबई फिल्म नगरी के पहले महानायक के.एल. सहगल जो अभिनेता और गायक थे,1940 के दशक में गाजियाबाद के निवासी थे। वह यहां रेलवे में नौकरी करते थे और भूड भारत नगर में रहते थे। गाजियाबाद में उन्होंने संगीत सिखाने का केंद्र भी खोला था।तब फिल्म नगरी कलकत्ता थी, यहीं से वह कलकत्ता गये थे और वहां से मुंबई। उन्होंने ही जानकारी दी कि ऋषि कपूर और डिंपल की फिल्म "बॉबी" के गानों से पूरे देश में तहलका मचाने वाले गायक शैलेन्द्र सिंह भी गाजियाबाद के बेटे हैं। वह स्थानीय शम्भू दयाल इंटर कालेज के तत्कालीन प्रिंसिपल मल्होत्रा जी की बेटी के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि माडल टाउन (एम एम एच कालेज रोड) पर पंजाब एक्सपैलर के मालिक हरीश चन्द्र शर्मा जी की कोठी थी (वह भी मेरे पिता जी के मित्र थे), उनकी कोठी के पास एक नरूला परिवार रहता था। जिनका बेटा जोगेन्दर सिंह बहुत हैंडसम था। उसके घर के सामने शम्भू दयाल इंटर कालेज के तत्कालीन प्रिंसिपल मल्होत्रा जी का परिवार रहता था। जोगेन्दर और सक्सेना जी की बेटी की लव-मैरिज हुई थी। जोगेन्दर मुंबई चला गया और वहां वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी शांताराम का असिस्टेंट बन गया।उनकी सभी फिल्मों में वह सह नायक रहता था। उसी का बेटा शैलेन्द्र सिंह है।

  उल्लेखनीय है कुलदीप तलवार के चाचा विभाजन के पहले से ही मुंबई फिल्म नगरी में सक्रिय थे। फिल्म नीलमपरी में उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री गीता बाली के पिता का रोल किया था। फिल्म खुश्बू में अभिनेत्री श्यामा के पिता का रोल किया था। उनके छोटे भाई शक्तिमान तलवार भी बडे फिल्म लेखक हैं।उनकी लिखी सनी देओल की फिल्म "गदर -एक प्रेम कथा" और "गदर-2"  देश में तहलका मचा चुकी हैं।शक्तिमान का बेटा भी स्टेंड अप कामेडियन है और उसके शो विदेशों में धूम मचा रहे हैं।

   कुलदीप तलवार का परिवार 1947 में विभाजन के बाद गाजियाबाद आया था। वह भारत सरकार के भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे। देश के तमाम बड़े अखबारों में उनके साक्षात्कार और लेख छपते रहे हैं। विदेशी मामलों विशेष तौर पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगला देश और पाक अधिकृत कश्मीर की राजनीति पर उनके विचारपूर्ण लेख तमाम अखबारों में छपते रहे हैं। उनकी पैदाइश पाकिस्तान के खुशआब की है। उन्होंने बताया कि मां हिन्दी का कायदा पढी थी। इसलिए हिन्दी और उर्दू दोनों का ज्ञान था। वहीं काम आया। उन्होंने बताया कि अभिनेता अमरीष पुरी ने  शक्तिमान से कहा था कि तुम्हारी उम्र तो ज्यादा नहीं है फिर फिल्म के इतने बेहतरीन डायलॉग कैसे लिख लेते हो। तब शक्तिमान ने उन्हें बताया कि इसमें मैं अपने बड़े भाई की मदद लेता हूं। उन्होंने उनसे मिलने की इच्छा जताई तो एक फिल्मी शादी में आमरीष पुरी बड़ी आत्मीयता से उनसे मिले थे।

   उल्लेखनीय है कुलदीप  तलवार लगभग दो दशक से भी अधिक समय तक हिंदूस्तान टाइम्स समूह की प्रसिद्ध पत्रिका "कादम्बिनी"  के लिए उर्दू शायरी के स्तंभ "इनके भी बयां जुदा जुदा" लिखते रहे हैं। वह धर्मयुग,सा. हिन्दुस्तान, ब्लिट्ज, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक नवभारत टाइम्स, दैनिक ट्रिब्यून, नवनीत, कादम्बिनी, रंग चकल्लस,संडेमेल आदि में हास्य व्यंग बराबर लिखते रहे हैं। बच्चों के लिए उन्होंने कहानियां भी लिखी हैं । उनके द्वारा लिखित पुस्तक "हंसी हंसी में" भारत सरकार के प्रकाशन विभाग ने प्रकाशित की थी।

जिसके छह संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। बच्चों के लिए लिखी उनकी पुस्तक "नाना - नानी की कहानियां" हिन्द पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई थी। उनकी पुस्तक "पेंगुइन" व हास्य-व्यंग संग्रह "गुस्ताखी माफ" भी काफी सराही गई। उनकी गत वर्ष प्रकाशित पुस्तक "गुदगुदाती हंसाती कलमकारों की छोटी -छोटी बातें" देश के विख्यात शायरों व कवियों के द्वारा मंचों पर आपसी छेड़छाड़ की रोचक व मनोरंजक  स्मृतियों का पिटारा है। उनकी यह पुस्तक विख्यात व्यंग्यकार पद्मश्री के पी सक्सेना को समर्पित है। पुस्तक के प्रारंभ में उन्होंने कहा है कि उनकी गुदगुदाती स्मृतियों और  कलमतराशी ने इस नाचीज़ को भी अपने रंग में रंग दिया ।

  उनकी इस पुस्तक पर डॉ. प्रेम जनमेजय कहा है कि साहित्य की एक वो दुनिया है जो किताबों, पत्रिकाओं,

अखबारों आदि के माध्यम से साहित्यिक अभिरुचि के पाठकों तक पहुंचती है। साहित्य की एक वो भी दुनिया है जहां साहित्य की महफ़िल जमी होती है और उस महफ़िल में रचनाकार बातों - बातों में कुछ उल्लेखनीय, मजेदार या गहरी बात कह देते हैं।इस अनोपचारिक दुनिया में कहे को पकड़े नहीं तो बहुत कुछ कहा अनकहा रह जाता है। बातें बहुत होती हैं लेकिन अधिकांश बातें आई-गई हो जाती है। यदि वहां कुलदीप तलवार जैसा शख्स हो, जो उड़ते शब्दों को पकड़ने में माहिर हो , तो सारे मौखिक शब्द अक्षरों में बदल जाते हैं। कुलदीप तलवार की इस प्रतिभा को धर्मवीर भारती,कमलेश्वर आदि सम्पादकों ने पहचाना और अपनी महत्वपूर्ण पत्रिकाओं में उर्दू -हिन्दी के लेखकों से जुड़े मजेदार और गम्भीर छोटे -मोटे किस्सों को बडा करके छापा।  

    कुलदीप तलवार अस्वस्थता के बावजूद इस आयु में भी लिखने और पढ़ने में रहते थे। अभी वह  स्थानीय कवियों और शायरों पर  पुस्तक लिख रहे थे।उसको शीघ्र प्रकाशित कराना चाहते थे। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। कीर्तिशेष श्रद्धेय कुलदीप तलवार जी को नमन है।

सैफई के पत्रकार को गोली मारने की मिली धमकी, जिले के पत्रकार संगठनों में उबाल , मुख्यमंत्री, कमिश्नर, को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

 

विशेष संवाददाता

डीएम, एसएसपी इटावा से मुलाकात कर पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा देने की माँग

जिले भर के एक सैकड़ा पत्रकार, समाजसेवी, बकील का मिला पीड़ित पत्रकार का साथ 

पीड़ित  पत्रकार को सुरक्षा न मिली तो होगा बड़ा आंदोलन

इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार व उनके पुत्र को गोली मारने व  बम से उड़ाने की मिली धमकी मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों, वकीलों, समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इटावा व जिला अधिकारी इटावा, एसएसपी इटावा को देकर पीड़ित पत्रकार व उसके  पुत्र को सुरक्षा दिए जाने की मांग की व 48 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों ने मांग की अगर मांगे पूरी नही हुई तो जिले भर के पत्रकार धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त कानपुर मंडल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन व जिलाधिकारी व एसएसपी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 13/14 दिसम्बर की रात्रि अज्ञात नंबर से तीन अपराधियो द्वारा सुघर सिंह व उनके बेटे को 7 बार गोली मारने व बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसका मुकदमा भी थाना सैफई में मुअस 247/24 धारा 352, 351(4) दर्ज किया गया हैं। घटना के 5 दिन वाद भी पुलिस के हाथ खाली है अभी तक अभियुक्तो के बारे में थाना सैफई पुलिस के पास कोई जानकारी नही है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 

सुघर सिंह पत्रकार द्वारा वर्ष 2016 से 2024 तक लगभग 20 मुकदमे इटावा, नोएडा, अमेठी, कानपुर नगर, लखनऊ, में दर्ज कराए गए हैं। जिनमें कई मुकदमों में चार्जसीट जा चुकी है। कुछ में न्यायालय में प्रोटेस्ट दाखिल है। सुघर सिंह पत्रकार को मिलने बाली धमकी की मुख्य बजह यह है कि उनके फेसबुक पर टैग करते हुए कुछ अपराधियो ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर अभद्र अश्लील आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। जिस पर सुघर सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सैफई में मुकदमा दर्ज कराया था उन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं।  ऐसे अपराधी प्रदेश प्रभारी व उनके परिजनों की जान के दुश्मन बने हुए हैं और उनकी कभी भी हत्या हो सकती है। सुघर सिंह व उनके परिजनों एलआईयू से जांच कराकर स्थाई सुरक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अगर सुघर सिंह पत्रकार के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। अगर सुरक्षा नही दी जाती है तो इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 


इस मौके पर गणेश ज्ञानार्थी, प्रमोद दीक्षित, कुलदीप कुमार, रघुवीर यादव, मसूद तैमूरी, सैफ तैमूरी, राजीव यादव, कपिल यादव, असित यादव, गौरव कुमार, पवन मिश्रा एडवोकेट, अक्षय राज भदौरिया, अनिल चौधरी, राजू कुशवाह , मु० शाहिद, सर्वेन्द्र कुशवाह, इकवाल, मेघ सिंह वर्मा, आशीष कुमार, पंकज राठौर, मनोज कुमार, राहुल यादव, सत्य नारायण राजपूत, वंदना यादव, राम नरेश पोरवाल, विशाल रावत, विनीत कुमार, मु० नफीस, अनिल कुमार, चंद्रप्रताप सिंह, सुशील कांत,  करुणानिधि, राम ब्रज, विष्णु राठौर, गौरव सिंह, कुमार रवि, कुलदीप कश्यप, समेत एक सैकड़ा पत्रकार मौजूद रहे।

गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता 22 दिसंबर को होगी--पूनम बिश्नोई


                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। यूं तो जनपद में खेलो की प्रतियोगिता होती रहती है। लेकिन कुछ प्रतियोगिता ऐतिहासिक बन जाती है। इससे पहले भी कराटे खेल में गाजियाबाद ने देश और  विदेशों में भी अपना डंका बजाया है और कई विश्व रिकॉर्ड कायम किए है। ऐसा ही एक टूर्नामेंट कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 22 दिसम्बर को राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित किया जा रहा है। आज महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रेस वार्ता में प्रभारी जिला खेल अधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि ये हमारे जनपद और प्रदेश के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि ये प्रतियोगिता हमारे शहर में हो रही है और हम सब इसके साक्षी बनेंगे। ये खिलाड़ियों के लिए भी हर्ष की बात है मैं आने वाले सभी खिलाडियों को जीत की अग्रिम बधाई देती हूं। खेलों से निर्माण चरित्र का चरित्र से निर्माण राष्ट्र का, प्रभारी खेल अधिकारी कुमारी पूनम बिश्नोई के द्वारा सभी आगंतु खिलाड़ियों को जनपद गाजियाबाद में आने के लिए शुभकामनाएं दी गई खेल राष्ट्र की आत्मा है खेलोगे तो खेलोगे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा दी गई इन पंक्तियों को चरितार्थ करने की कोशिश जनपद गाजियाबाद के खेल प्रेमियों द्वारा यह उत्सव कराटे कुंभ आयोजित किया जा रहा है। 

संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि संस्था द्वारा अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिनसे देश भर के करीब 1000 से ज्यादा (महिला एवं पुरुष) खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिनके लिए प्रतियोगिता बिल्कुल निशुल्क है । कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने पूर्व में भी कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं ये प्रतियोगिता भी कराटे खेल में मील का पत्थर साबित होगी। 

आयोजन संरक्षक बी एल बत्रा के अनुसार ये जनपद में पहली कराटे खेल प्रतियोगिता है जिसे बिल्कुल निशुल्क कराया जा रहा है। जिसे लेकर खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है। हम आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम करते रहेंगे। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी खेलो की ओर अग्रसर हो और देश के लिए कॉमनवेल्थ और ओलिंपिक खेलों में मेडल लाकर देश का परचम लहराए। राष्ट्रीय फेडरेशनों को भी इसमें मदद करनी चाहिए। खेल सभी का होता है और खिलाड़ी देश का। देश के हर एक व्यक्ति को खेलो के लिए आगे आना होगा तब ही हम आने वाली पीढ़ियों को कुरीतियों से बचा सकते हैं क्योंकि यही नौजवान आगे जाकर देश की दिशा और दशा बदलेंगे। 

कराटे वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों एवं उनके कोचों की भोजन, मेडल, ट्रॉफी, मोमेंटो, सर्टिफिकेट आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है जो कि पूरी तरह से निशुल्क है। प्रतियोगिता के उदघाटन में समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन महासचिव सचिव राष्ट्रीय लोकदल त्रिलोक त्यागी, हरीश मल्होत्रा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, इंद्रजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल, रविन्द्र सिंह चौहान प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा, समाजसेवी राम अवतार जिंदल चेयरमैन जिंदल पब्लिक स्कूल, अक्षत गोयल  वाइस चेयरमैन राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मीना यादव प्रिंसीपल बाल ज्ञान स्कूल, एडवोकेट अरविंद तेवतिया अध्यक्ष मेरठ मंडल संयुक्त व्यापार मंडल, पवन कुमार त्यागी चेयरमैन ईश्वर चंद इंटर कॉलेज, समाजसेवी लाखन सिंह चौहान, समाजसेवी एडवोकेट कमलदीप तालियान, समाजसेवी मोहित गुज्जर, कपिल त्यागी चेयरमेन के एल कॉन्वेंट स्कूल, सुशील कुमार चेयरमैन न्यू वैली स्कूल सहित आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

स्वागत अध्यक्ष के रूप में संस्था के संरक्षक डॉ पी कुमार एवं उपाध्यक्ष हरीश चावला होंगे। वहीं समापन समारोह में अतिथि के रूप में राजेश कुमार सिंह डिप्टी पुलिस कमिश्नर, गंभीर सिंह ए डी एम सिटी, प्रवीण कुमार तिवारी कमांडेंट आठवीं बटालियन एन डी आर एफ, पूनम मिश्रा सहायक पुलिस कमिश्नर मौजूद होंगे।

आयोजन समिति में कुणाल त्यागी,  डॉ प्रगति त्यागी, सुरेंद्र यादव, सुखपाल सिंह, डॉ राजीव त्यागी, प्रोफेसर डॉ जोगीस्वर गोस्वामी तुषार ठाकुर, आशीष चौधरी, आशीष कुमार, समीर कुमार, आकाश ठाकुर आदि होंगे। मंच का संचालन शिंदोशी (हंसी) अनिल कौशिक करेंगे। वहीं प्रतियोगिता के  संचालन में सिहान ब्रज मोहन खन्ना, सिहान रवि कुमार, सिहान राजेंद्र कुमार, सिहान विवेक श्रीवास्तव, सिहान कन्हैया कुमार, सिहान दीपक अग्रवाल, सिहान जितेंद्र कुमार, सिहान अजय कुमार, सिहान अभिनव शर्मा, सिहान नसीम खान, सिहान नवीन चंद्र, सिहान संदीप पहाड़िया, सिहान विशाल प्रजापति सिहान तरुण त्यागी, सिमरन, मीर चौहान, सिमरन खन्ना, अमित कनोजिया, आकाश कुमार, गौतम कुमार आदि शामिल होंगे।

रसराज महाराज ने वामन अवतार व राम एवं श्री कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाई




                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  18 दिसंबर 2024 को गाजियाबाद हिंदी भवन में विश्व विख्यात कथा वाचक रसराज जी महाराज के द्वारा वामन अवतार श्री राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाई गई जिसमें उन्होंने बताया कैसे भगवान विष्णु ने वामन अवतार के रूप में राजा बलि से तीन पग में पूरी सृष्टि नाप ली। श्री कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाई जिसमें श्री कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक का वर्णन किया गया तत्पश्चात महाराज श्री ने बधाइयां गाकर भक्तों का मन मोह लिया चारों ओर वातावरण कृष्णा मय हो गया। कथा में सौरभ जयसवाल समीर केसरवानी विपिन सिंघल पूनम सिंघल प्रवीण सिंघल पारुल सिंघल संजय सिंघल पूजा गर्ग साक्षी लव गुप्ता तन्वी आकाश चौधरी आदित्य नामिष अनन्या प्रगति एवं समस्त शहर के गण मान्य लोग सिंघल परिवार उपस्थित रहे।

लेफ्टिनेंट अनुभव शर्मा को रसम ने राज पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 19 दिसंबर 2024 दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रहित को समर्पित मंच रसम ने राज पब्लिक स्कूल घूकना में यूपीएससी सीडीएस में उच्च  रैंक लाने वाले व देहरादून स्थित भारतीय सैन्य एकेडमी पास आउट लेफ्टिनेंट अनुभव शर्मा को पटका पहनाकर सम्मान प्रतीक चिह्न भेंटकर सुखद सुरक्षित व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट अनुभव शर्मा के साथ उपस्थित उनके पिता नरेंद्र शर्मा का स्वागत करते हुए संदीप त्यागी रसम ने राष्ट्र की तरफ से एक होनहार सैन्य अधिकारी तैयार कर राष्ट्र को सौपने का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया लेफ्टिनेंट की माता शीला शर्मा को नमन किया

लेफ्टिनेंट अनुभव शर्मा ने उपस्थित जन को अपने प्रशिक्षण काल के अनुभव विस्तार से साझा करते हुए राष्ट्र सेवा को ही जीवन का लक्ष्य बताया व अपने दादा रामनिवास शर्मा दादी संतोष शर्मा माता शीला शर्मा व पिता नरेंद्र शर्मा के मार्ग दर्शन प्रेरणा को अपनी सफलता का आधार बताया। इस अवसर पर बोलते हुए पंडित अशोक भारतीय ने बांग्लादेश को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो वरना हमारी सेवा के अनुभव जैसे जवान बांग्लादेश का संसार के नक्शे से नामोनिशान मिटाने का काम करने को तत्पर हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित अशोक भारतीय संदीप त्यागी रसम राजकुमारी त्यागी वीरेंद्र कंडेरे मनोज कुमार विशेश्वर सिंह प्रीति रेनू चंचल सीमा श्यामलता संध्या आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा का 12वां विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 को--पुनीत त्यागी

 

                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा का 12वां विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। होटल कृष्णा सागर रेस्टोरेंट, आरडीसी, राज नगर में  12वें विवाह योग्य त्यागी युवक युवती राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन 2024 के आयोजन हेतु प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की गई।

 महानगर अध्यक्ष  पुनीत त्यागी ने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद द्वारा रविवार, 22 दिसंबर 2024 को सोना पैलेस, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद मे प्रातः 9.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए 6 राज्यों के विभिन्न जनपदों से समाज के बुद्धिजीवी व युवक युवती प्रत्याशी प्रतिभाग करेंगे।

पूर्व पार्षद व संस्था के संरक्षक  राजेंद्र त्यागी ने बताया कि यह त्यागी समाज का अत्यन्त भव्य समारोह होता है, जिसमें मंच के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवती अपना परिचय देते हैं एवं प्रकाशित विवाह परिचय पत्रिका के माध्यम से वैवाहिक सम्बन्ध तय करने में सरलता आती है। इस तरह के कार्यक्रम से समाज को काफी लाभ होता है।

प्रेस कान्फ्रेंस में अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के संरक्षक मा. ब्रह्मदत्त त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, आसाराम त्यागी, एसपी त्यागी, कर्नल टी पी एस त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अनिल त्यागी, अजय त्यागी, राकेश त्यागी, सेवाराम त्यागी, राजकुमार त्यागी, जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी, महामंत्री अरुण त्यागी, संजय त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रेमदत्त त्यागी, नीरज त्यागी, मुकेश त्यागी, संगठन मंत्री रामकिशन त्यागी, पवन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

वसुधैव कुटुम्बकम् की परिकल्पना महाकुंभ में साकार हो जाती हैः श्रीमहंत नारासण गिरि महाराज

 

प्रयागराज महाकुंभ में लगेगी आपसी प्रेम, सौहार्द व सदभाव के संगम की डूबकी लगात

प्रयागराज । श्री दूधेश्वर पीठााीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का कहना है कि महाकुंभ मेले का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। यह मेला महज एक धार्मिक आयोजन ही नहीं है बल्कि यह तो ऐसी आध्यात्मिक यात्रा है, जो हमें मानव अस्तित्व के सार से रूबरू कराती है और  आध्यात्मिक चेतना को जागृत करती है। वसुधैव कुटुम्बकम् की परिकल्पना महाकुंभ में उस समय धरातल पर उतर आती है, जब  सभी हिंदू जाति के लोग भेदभाव को मिटाकर आपसी प्रेम, सौहार्द व सदभाव के संगम में डूबकी लगाते हैं और समस्त हिंदू समाज एकसूत्र में बंध जाता है। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि महाकुंभ संतों, भक्तों व श्रद्धालुओं का संगम तथा आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है, जो समाज में शांतिए सद्भाव और धर्म की स्थापना करता है। प्रयागराज में हो रहा महाकुंभ भारतीय संस्कृति, योग व सनातन परंपरा का वैश्विक स्तर पर प्रचार.प्रसार करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा, ऐसा उनका मानना है। महाराजश्री ने कहा कि इस बार के पवित्र महाकुंभ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इस निमंत्रण का उद्देश्य भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करना व वैश्विक शांतिए सहयोग और सांस्कृतिक एकता का संदेश देना है। डोनाल्ड ट्रंप जैसे वैश्विक नेताओं की उपस्थिति से महाकुंभ का गौरव तो बढेगा ही साथ यह  यह भारतीय आध्यात्मिकता और सनातन परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाएगा। महाराजश्री ने कहा कि प्रयागराज का महाकुंभ उस त्रिवेणी संगम पर हो रहा है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियां मिलती हैं। इसे अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है और यहां स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। प्रयागराज महाकुंभ में लाखों साधु-संत, योगी व श्रद्धालु भाग लेंगे। महाकुंभ में पवित्र स्नान, मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा और माघ अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पर्वों का विशेष महत्व है। संगम में स्नान करने से आत्मिक शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ में लाखों लोग अपने पापों का प्रायश्चित कर आत्मा को शुद्ध कर सकते हैं। महाकुंभ में स्नान करने से आत्मिक बल मिलता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। महाकुंभ धर्म की जड़ों को गहरा करता है और समाज में नैतिकता और आदर्शों का प्रचार करता है। महाकुंभ में विभिन्न अखाड़ों, मठों और सम्प्रदायों के संतों का संगम होता है तो हिंदू धर्म की विविधता में एकता के दर्शन भी हो जाते हैं।

एस०डी०जी०आई० ग्लोबल विश्वविद्यालय मे तीन दिवसीय 'आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन


                       मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  एस०डी०जी०आई० ग्लोबल विश्वविद्यालय मे तीन दिवसीय 'आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ऐजुकेशन एवं जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड के संयुक्त तत्वाधान में 'आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजने किया गया। इस कार्यशाला मे जनपद गाजियाबाद के विभिन्न ब्लॉक लोनी, मुरादनगर, भौजपुर, रजापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों के 150 शिक्षक व शिक्षिकाओं एवं बी०एड० विभाग के छात्र/छात्राओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस कार्यशाला में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने एन. ई.पी. 2020 के अनुसार आवश्यकता आधारित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं सामुदायिक सहभागिता, समानुभूति, तनाव प्रबन्धन, समस्या समाधान, निर्णय लेने कि क्षमता आदि से संबंधित उपयोगी कौशल सीखे। इस अवसर पर एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० (डॉ०) प्रसेंनजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में नवीन नवाचारों के लिए इस तरह कि कार्यशाला अत्यन्त आवश्यक है। 

उपकुलपति  पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (से०नि०) ने परम्परागत शिक्षा प्रणाली एवं नवीन शिक्षा प्रणाली से सामंजस्य स्थापित करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण उपयोगी बताये। इस कार्यशाला के समापन पर स्कूल ऑफ ऐजुकेशन के डायरेक्टर डॉ० अवधेश प्रताप सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए इस प्रकार कि कार्यशाला मे ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान की सराहना की। इस अवसर पर  जितेन्द्र कुमार (डायट प्राचार्य), उदेश कुमार (वरिष्ठ प्रवक्ता डायट), श्रीमती शिखा (वरिष्ठ प्रवक्ता डायट),  देवांकुर (रिसोर्स पर्सन) डॉ० नेहा चौधरी (सहायक प्रो०) शिक्षा विभाग, पूजा (सहायक प्रो०) शिक्षा विभाग, एवं सम्सत स्टाफ गण मौजूद रहे।


<

उधमियों के यूनियन बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कल---सुरेंद्र सिंह नाहटा



                        मुकेश गुप्ता

नोएडा । एम एस एम ई के तात्वाधान में 19 दिसंबर 2024 को दिन में समय 11.30 बजे से 2 बजे तक स्थान, ईशान म्यूजिक सेंटर, P-19, Amaltash Marg, Block पी, Sector 12, नोएडा में एक सभा  संस्था द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है! यह जानकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने दी।उन्होंने बताया कि सभा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी जिसमें सीजीएम  संजय नारायण (जोनल हेड), डीजीएम  राजेश कुमार सिंह (रीजनल हेड, गाजियाबाद), एजीएम  सुशील कुमार, एजीएम  संदीप कुमार, एजीएम  सुरजीत सिंह (एमएलपी हेड), चीफ मैनेजर, सेक्टर 16 ब्रांच  आलोक जायसवाल  आदि अपने अन्य अधिकारियों के साथ पधार रहे हैं! साथियों हमारी संस्था से सैंकड़ों उद्यमी पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य पधारेंगे! साथियों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक क्षेत्र आदि क्षेत्रों सहित जिला गौतमबुद्धनगर के सभी क्षेत्रों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी जा रही और दी जाने वाली सेवाओं, सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी! बैंक के अधिकारियों के साथ हम लोग लंच भोजन करेंगे और साथ ही मुलाकात, जानकारी भी हो जायेगी! साथियों अपने उद्यमी मित्रों के साथ सभा में पहुंच कर पूरी जानकारियां लीजिए ताकि आपके उद्योग व्यापार में काम आ सके। 

सुरेन्द्र सिंह नाहटा, शिव कुमार राणा, हाजी अनवर, रमेश राठौर, समीर सेठ, CA आशीष गुप्ता, राज नीरज अग्रवाल, एन पी सिंह DDRWA, पी डी शर्मा, अरुण मित्तल, नवीन अग्रवाल, शिव भार्गव, डी पी गोयल, मनोज खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, अनुज गुप्ता, मयंक गर्ग, बिजेंद्र कुमार माथुर, अमित सुमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रकाश कुमार, दिग्विजय सिंह, अर्जुन त्यागी, नीतीश गर्ग, मोहमद हमजा, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार गुरिंद्र सिंह भिंडर, सुभाष शर्मा, आर्यन पूरी, मदन शर्मा, डॉक्टर शोभा धवन, प्रीति जुनेजा, ममता पाठक, विजय भारती, मेहंदी हसन नकवी, रघुराज सोलंकी, पी एस सोलंकी, हरीश चन्द्र बघेल, मधूप दागा, अभिषेक कृष्णा, राज कुमार जायसवाल, दया राम शर्मा, रोहित चौधरी, रवि राणा, विजय रतुरी, के एस पठानिया, अमित त्यागी, शान मोहम्मद, गुरप्रीत गर्ग, मुकेश गर्ग दरवाजे वाले, अंजुल गुप्ता, नितिन गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, ऋषभ जैन, केश गोंगेल, अशोक बियानी, अंशुल अग्रवाल, चंद्र पाल एकन्या, कनिष्क बैद, रीना राणा, आकांक्षा चुग, अनिता मिश्रा, हाजी हकीमुदीन, दिलशाद खान, भूपेंद्र सिंह सेलाकोटी, गणेश बिष्ट, अमरीक सिंह, सुरिंदर सिंह वशिष्ट, विपिन बंसल, राजीव भाटी, शिव पंडित, भिषेक जैन, प्रेम शंकर कुशवाह, मनोज कश्यप, मनीष गुप्ता, जतिन अरोड़ा, सिद्धार्थ राज, बोथरा, पवित्रा तोमर, नरेंद्र डोगरा, सत्येंद्र सिंह, अशोक राजपूत, राजीव गोयल, नसीम खान, विपिन मालिक, गौरव शर्मा, सुशील राणा, आरिज हुसैन, जितेंद्र सांडिल्य, सुनील कुमार , संजय शर्मा, विजय पंवार, शहजाद अब्दुल्ला, जब्बार खान, डी वी सिंह, वी पी सिंह, सुबोध कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, विजेंद्र पांचाल, नरेंद्र पांचाल, मुन्ना लाल, राम तीरथ तिवारी

आयुष चौधरी की शानदार गेंदबाजी से वीनस क्रिकेट अकादमी 21वें शहीद राम प्रसाद बिस्मिल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुचा

 

                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 21 वां शहीद राम प्रसाद बिस्मिल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज टी एन एम ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में वीनस क्रिकेट एकेडमी ने टी एन एम क्रिकेट एकेडमी को 45 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस टी एन एम क्रिकेट एकेडमी कप्तान के इंजिमाम ने जीता ओर वीनस क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

वीनस क्रिकेट एकेडमी के तुषार त्यागी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 बॉल पर 4 चौक्के और 4 छक्कों की मदद से 71 रन बनाये, कप्तान प्रिंस यादव ने 33 रनों का योगदान दिया, वीनस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन बनाये। टी एन एम क्रिकेट एकेडमी के विश्वास राठौड़ ने 5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, अंबुज यादव ने 2 खिलाडियों को आउट किया।बॉबी यादव,कार्तिक यादव, नमन अग्रवाल ने 1- 1 खिलाड़ी को आऊट किया। वीनस क्रिकेट एकेडमी के 165 रनो का पीछा करते हुए टी एन एम क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 120 रनों पर आउट हो गई और 45 रनों से मैच को हार गई।

टी एन एम क्रिकेट एकेडमी के कार्तिक यादव ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए जिसमें 5 चौक्के शामिल रहे, जयवर्धन सिंह ने 41 बॉल पर 28 रन बनाए। वीनस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आयुष चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए, इसमें उनकी एक हैट्रिक भी शामिल रही। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 और ओजस्वी त्यागी ने 5 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। आयुष चौधरी को उनके शानदार प्रदर्शन 4 ओवर 22 रन 4 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैच में अंपायरिंग सत्येंद्र कुमार और विनय पंडित ने की स्कोरिंग की जिम्मेदारी आयुष शर्मा ने निभाई।

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

भागवत कथा के तीसरे दिनकथा वाचक रसराज महाराज की वाणी से परीक्षित जन्म विदुर चरित्र और ध्रुव चरित्र का वर्णन किया


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 17 दिसंबर 2024 को हिंदी भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन विश्व विख्यात कथा वाचक  रसराज  महाराज की वाणी से परीक्षित जन्म विदुर चरित्र और ध्रुव चरित्र का वर्णन किया गया आज की कथा में महाराज श्री ने विदुर के चरित्र श्री कृष्ण के प्रति उनकी आस्था ध्रुव चरित्र की कथा का सुंदर वर्णन किया जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्री कृष्ण की बाल लीलाएं और कृष्णा जी का अंतिम समय जिस समय उन्होंने धरती से अपने शरीर का त्याग करके बैकुंठ धाम पहुंचे महाराज श्री के द्वारा मंगलवार के अवसर पर बहुत ही सुंदर सुंदरकांड का पाठ हनुमान चालीसा हनुमान आदि का भी पाठ किया गया जिसे सुनकर सभी भक्तगण भाव विभोर हो गए कथा में श्रीमद् भागवत कथा का भी व्याख्यान महाराज श्री के द्वारा बताया गया की कैसे श्रीमद् भागवत कथा भगवान विष्णु से ब्रह्मा जी ने सुनी ब्रह्मा जी से नारद जी ने सुनी नारद जी से वेदव्यास जी ने सुनी व्यास  से उनके पुत्र सुखदेव ने उसके पश्चात महाराज परीक्षित और आज यह कथा गंगा की अविरल धाराओं के साथ घर-घर में भक्तगण सुन रहे हैं।  कथा के अंत में सभी आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर विपिन सिंघल पूनम सिंघल प्रवीण सिंघल पारुल सिंघल संजय सिंघल संजना सिंघल पूजा गर्ग साक्षी लव गुप्ता तन्वी आकाश चौधरी प्रतीक सिंघल दिव्यांश सिंघल आदित्य सिंघल नमिश सिंघल अनन्या प्रगति गर्ग वन्य गर्ग  आदि कथा में उपस्थित रहे।

एम एल सी दिनेश गोयल ने विधानसभा मे नारी सुरक्षा व विद्यालय परिसर के आस-पास नशीली वस्तु पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु उठायी आवाज

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद।  दिनेश कुमार गोयल सदस्य विधान परिषद व विजय बहादुर पाठक सदस्य विधान परिषद ने मंगलवार को विधानसभा में  कहा कि सरकार मिशन शक्ति नारी सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है। गांव-गांव घर-घर में शौचालय बनाये जाने का अभियान चलाकर करोडों रूपयों की धनराशि व्यय की जा रही है वही दूसरी तरफ उ0प्र0 के प्रत्येक थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रदेश के अधिकांश थानों में महिला शौचालय है ही नही, अगर है तो उनकी स्थिति बडी ही दयनीय है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत पुलिस थाने है जिनमें से 24 ऐसे थाने हैं जहां पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए महिला शौचालय नही है। हजरतगंज कोतवाली जोकि विधान भवन के पास ही है में भी महिला शौचालय नही है। महिला पुलिस कर्मियों तथा महिला वादकारियों के लिए महिला शौचालय थानों में न होने से खुले में जाने को जाने को मजबूर होना पडता है, *क्या सभी उत्तर प्रदेश के थानों में महिला शौचालयों के* इस लोक महत्व के इस प्रकरण पर अविलम्बनीय वक्तव्य की मांग की। साथ ही राजधानी लखनऊ सहित सभी जनपदों में विद्यालय परिसर के आस-पास सिगरेट, पान, गुटखा के विक्रय की दुकानें धड़ल्ले के साथ चल रही है ऐसी सभी दुकानों को विद्यालय से एक निश्चित दूरी पर होना चाहिए। स्कूल परिसर के पास सडकों के किनारे इस तरह की प्रतिबंधित दुकानें बेखौफ संचालित की जा रही है जहां पर छात्रों को सिगरेट पान-मसाले लेते देखा जा सकता है। छात्रों को ऐसे नशे से बचाने हेतु सरकार को कठोर कदम उठाने होगें जिससे छात्रों को पान, सिगरेट आदि के नशे से बचाया जा सकें।

डिवाइन टच हीलिंग थेरेपी सेंटर ने लगाया एक्यूप्रेशर कैंप पार्षद ने किया उद्घाटन

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । डिवाइन टच हीलिंग थेरेपी सेंटर गुरुद्वारा, श्री गुरु सिंह सभा, वैशाली, सेक्टर 1, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत वैशाली सेक्टर 2 राधा पार्क में एक्यूप्रेशर कैंप आयोजित किया गया कैंप में वहां रहने वाले अनेक नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया इसमें सर्वाइकल, कमर, कंधे, घुटनों का दर्द, साइटिका आदि का एक्यूप्रेशर व एक्यूपंक्चर से मरीजों का उपचार किया गया। व दीप ड्रीम्स इंडिया द्वारा ब्लड टेस्ट कैंप का भी लोगों ने लाभ लिया एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट डॉक्टर सुखमीत कौर व उनकी टीम के सदस्य संजू रघुवंशी, बलजीत सिंह, संजीव सेठी, लवी जैन, नीरज, प्रदीप कुमार, व संदीप आदि ने कैंप में आये नागरिकों को चिकित्सा प्रदान की इसके अलावा आयुर्वेद, मिलट्स एवं खान-पान की आदतों के प्रति जागरूक किया कैंप में मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती कुसुम गोयल व पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल ने सहयोग किया एवं वहां गौरव अग्रवाल, मनोज, प्रमोद सिंगल मनोज मिश्रा सुशील शर्मा, सरिता, ज्योति सिंघल, अनीता, कुमकुम शर्मा, लीना, कलावती, निशु, राय बहादुर ममता त्रिपाठी सिंह आदि मौजूद रहे।

सोमवार, 16 दिसंबर 2024

29 दिसंबर को होगा गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा का विराट छठा वार्षिकोत्सव और संगत-पंगत --अशोक श्रीवास्तव

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 29  दिसंबर को होगा गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा का विराट छठा वार्षिकोत्सव और संगत-पंगत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अशोक श्रीवास्तव ने दी।उन्होंने बताया कि समारोह में हजारो की संख्या में जुटेंगे कायस्थ समाज के लोग।  पहली बार तामिलनाडु , महारष्ट्र , आन्ध्रा , तेलंगाना , उड़िसा , आसाम और बंगाल के कायस्थ शिरकत करेंगे गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के संगत-पंगत एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हर वर्ष की भाँती  इस वर्ष भी कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली और समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले को सम्म्मानित किया जायेगा। 

 उन्होंने बताया कि इस वर्ष वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा , मीडया , प्रशाशनिक सेवा आदि क्षेत्रों से सामाज के प्रतिष्ठित एवं नामचीन हस्तियां मंच साझा कर कार्यक्रम की शोभा बढाने वाले हैं। 

सामाजिक एकता और समरसता के लिए प्रयासरत "गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा" अपने सभी 23 सहयोगी सभाओं के साथ मिलकर अपना छठा वार्षिक समारोह एवं संगत पंगत का आयोजन रविवार 29 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से वृन्दावन ग्रीन में आयोजित कर रही है। इसी सन्दर्भ में आज आज दोपहर दयावंती देवी गेस्ट हाउस, अभय खंड 3 , इंदिरापुरम में गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के संगरक्षक श्री अशोक श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में कोर कमिटी और आयोजक समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें वार्षिकोत्सव को लेकर अभी तक हुई तयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम के  प्रारूप  को अंतिम रूप दिया गया। पहले की भाँति इस वर्ष भी गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा का वार्षिकोत्सव भव्यता के नये आयाम स्थापित करने वाला है। 

सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने चित्रांश सम्माज में क्रियाशीलता लाने के साथ समाज में एकजुटता एवं भाईचारा का सन्देश देना है। कार्यक्रम की तैयारी पुरे जोश और उमंग के साथ पिछले २-३ महीने से चल रही है और आज की बैठक में इसे अंतिम रूप देकर सम्बंधित सदस्यों को जिम्मेदारियों का निर्वहन दिया गया।  वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य और सहयोगी संस्थाए काफी उत्साहित है । 

उन्होंने ये भी बताया की इस वर्ष वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों  के अलावा समाज के प्रतिभाशाली और समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले को सम्म्मानित किया जाएगा सम्मान की कुल  6 श्रेणियाँ हैं, जिसमें मुख्य रूप से समाज सेवा करने वाले ,  विभिन्न क्षेत्रों मे अपना कीर्तिमान स्थापित करने वाले, बुजुर्ग दंपत्ति , मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान आदि है। सांगत पंगत की विचार धारा आज पुर देश में सामाजिक एकता, समरसता और जरूररतमदों को मदद पहुचाने के कार्यों को सफलता पूर्वक तरीके से पूरा कर रही है। 

कायस्थों के जाने माने बहुचर्चित चित्रांश चैम्बर आफ कामर्स का विशेष पवेलियन लगाया जाएगा, जिसमे चित्रांश व्यवसायी अपने व्यवसाय, उत्पाद एवं सेवाओं का स्टाल लगा रहे है

  

आज की बैठक में मुख्य रुप से अशोक श्रीवास्तव अनुरंजन श्रीवास्तव , विकल कुलश्रेष्ठ , कुलदीप बरतरिया, राहुल प्रकाश, आनंद श्रीवास्तव,सुनील सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव , सुधीर  श्रीवास्तव, रूपेश वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव,सुयश प्रसाद, रमेश श्रीवास्तव, डी के श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा ,मनीष अंबास्ट, विशाल गौतम ,अरविन्द नारायण, धीरज सहाय, वरुण सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, गौतम सिन्हा , समिति के अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दर्ज की।