सोमवार, 18 नवंबर 2024

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के रोड शो में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने किया भव्य स्वागत






                      मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाज़ियाबाद विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  संजीव शर्मा  के समर्थन में  आयोजित चुनावी रोड शो में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सम्मिलित होकर उनके पक्ष में प्रचार-प्रसार किया व सभी से भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने का आह्वान किया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल दीपक गर्ग तरुण शर्मा रुपेश गर्ग मूलचंद मुकेश प्रजापति संजय गुप्ता अरुण मित्तल अनिल गुप्ता नितिन मित्तल विकास शर्मा अरुण गुप्ता सुंदर कुमार विनोद कुमार प्रवीण शर्मा सोनू सैनी संदीप कुमार सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता में वरिष्ठ समाजसेवी संदीप बंसल ने अपनी टीम के साथ-साथ लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोड शो ने न केवल पार्टी की ताकत को प्रदर्शित किया, बल्कि क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन को भी स्पष्ट किया। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की धर्मपत्नी रितु शर्मा एवं उनके पुत्री भी शामिल हुई व्यापारियों ने उनका भी बहुत ही शानदार स्वागत अभिनंदन किया।

रविवार, 17 नवंबर 2024

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सिंह राज जाटव को जनता दे रही भरपूर समर्थन

 


                       मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सिंह राज जाटव शनिवार व रविवार को प्रचार के अंतिम दिन से एक दिन पूर्व  प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी । सुबह से ही अपने चुनाव प्रचार में जुट गए उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में जाकर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से जनसंपर्क किया लोगों ने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों ने सिंह राज जाटव को आश्वस्त किया कि इस बार वह साइकिल पर वोट करेंगे। सभाओं के क्रम में नसीरपुर गांव में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया वहां उमड़े जन सैलाब को देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि इस बार गाजियाबाद विधानसभा का बेटा ही विधायक बनने जा रहा है।

अंबेडकर सुधार समिति द्वारा भीम नगर में एक चुनावी मीटिंग का आयोजन करके दूर तो दूर जनसंपर्क किया गया।

गांव डूंडाहेड़ा में कांग्रेस और किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता नंबरदार हर्षवर्धन त्यागी जी के निवास स्थान पर इंडिया गठबंधन के सम्मानित नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। हर जगह जनता का अपार उत्साह दिखा, जो इस बार सपा की ऐतिहासिक जीत का संकेत है।

वार्ड 60 के पार्षद सचिन डागर के पिता जयवीर सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की गई अर्पित

 


                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद/साहिबाबाद । वार्ड 60 के पार्षद सचिन डागर के पिता जयवीर सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की गई अर्पित की गई।

दुर्गा एन्क्लेव साहिबाबाद मे पार्षद सचिन डागर के कार्यालय पर रविवार को पिता स्वर्गीय जयवीर सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर सुबह हवन किया गया तथा ऋद्धांजलि अर्पित की गई उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, पार्षद गौरव सोलंकी,अरूण चौधरी भुललन,अनिल फोजी, आशिष चौहान मनीष राणा, अमित,

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

बाबा नानक जी के प्रकाश पर्व पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं नगर आयुक्त मलिक ने परिवार के साथ गुरुद्वारा मे माथा टेका

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । बाबा नानक जी के प्रकाश पर्व पर शाम को  जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं नगर आयुक्त मलिक साहब सी ब्लॉक गुरुद्वारा में गुरु साहब के चरणों में नकमस्तक होने के लिए पहुंचे अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंचे सी ब्लॉक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा जिलाधिकारी  का एवं नगर आयुक्त मलिक साहब का गुरु घर की तरफ से सिरूप देकर सम्मान किया गया। 

डीएम साहब ने एवं नगर आयुक्त मलिक साहब ने पीछे लंगर हॉल का गुरुद्वारे की किचन का जहां बर्तन की धुलाई होती है वहां का भावनाओं के साथ दर्शन किया और अपने बच्चों को बाबा नानक जी के बारे में गुरुद्वारे की गतिविधियों के बारे में लंगर की सेवा कैसे की जाती है लंगर किस तरीके से बैठकर पंगत में किया जाता है एक-एक बात बताई जो भावनाएं जिलाधिकारी  के दोनों बच्चों के अंदर और जिलाधिकारी के अंदर देखने को मिली उसका अक्षरों में विवरण नहीं किया जा सकता ।

जिला अधिकारी एवं नगर आयुक्त  मलिक  के स्वागत के समय गुरुद्वारा सी ब्लॉक के प्रधान भूपेंद्र कालरा जी उनकी धर्मपत्नी रोमी कालरा  गुरुद्वारे के उपाध्यक्ष जसवीर बत्रा  उनकी धर्मपत्नी  गुरुद्वारे के सचिव जग्गी  गुरुद्वारे के कैशियर मनमोहन  सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार एसपी सिंह जी गगनदीप सिंह जी आदि लोग उपस्थित रहे

गाजियाबाद के रचनाकार नागेन्द्र त्रिपाठी को मिला हिन्दी आइडल अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

                      


                        मुकेश गुप्ता

अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, तंजानिया, अमेरिका के  982 रचनाकारों ने किया था प्रतिभाग                   

गाजियाबाद। जनपद के प्रसिद्ध कवि, लेखक नागेन्द्र त्रिपाठी को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के प्रसिद्ध कवि, लेखक व हिंदी रचनाकार नागेन्द्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया है। 

देवनागरी लिपि के संरक्षण, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक आइडल अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में हिंदी आइडल मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। ज्ञातव्य है कि नागेन्द्र त्रिपाठी की सैकड़ों रचनाएं देश विदेश के विभिन्न समाचार पत्र, पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई स्थानीय,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं।उनके द्वारा लिखित 9 एकल काव्य संग्रह व 41 साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।

    शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित वैश्विक हिंदी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 982 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी जिसमें से उत्कृष्ट 120 रचनाकारों को काव्य लेखन में उत्कृष्ट रचनाकार घोषित कर हिंदी आइडल मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।

   ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अपने साहित्यिक गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करती आई है।

     सम्मान कार्यक्रम के सम्बन्ध में बोलते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं - किसी भी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। राज्य तथा जिले की सरकारी संस्थाओं को प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शब्द प्रतिभा का यह कदम देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। संस्था अपने उल्लेखनीय कार्यों से देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी है। सभी अग्रज तथा नवोदित हमारे आयोजनों से जुड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं। "

चयन समिति संयोजक चरना कौर कहती हैं - रचनाकार नागेन्द्र त्रिपाठी में लेखन की एक अदभुत क्षमता देखी गई साथ ही उनकी काव्य रचना में सामाजिक उत्थान के भी दर्शन होते हैं।

  शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के आयोजन इतने अधिक लोकप्रिय होते हैं कि हरेक कार्यक्रमों में सहभागी होने वालों की संख्या हजारों में होती है। संस्था विश्व में पहली बार विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री प्रकाशन की योजना अंतर्गत देश विदेश के हजार कवि, लेखक तथा साहित्यकारों का परिचय प्रकाशित करने जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संजीव शर्मा के जरिए गाजियाबाद को नंबर एक बनाने का किया वादा

 


मुकेश गुप्ता

नेता नहीं सेवक कार्यकर्ता के रूप में संजीव शर्मा ही कराएगा क्षेत्र का विकास–पाठक 

गाजियाबाद। शहर विधानसभा उपचुनाव में अकबर बहरामपुर के माया फार्म में जनसभा का आयोजन भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को जनसमर्थन जुटाने के लिए किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण एवं पुजारी की टोली के द्वारा मंत्र उपचार के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा पूरे उत्तर प्रदेश एवं भारत की निगाहें उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिला गाजियाबाद के शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई है उन्होंनेकहा हमें तो बचपन में ही मैन सिखाया है कि सब्जी तरकारी भी खरीदो तो पहले उसकी गुणवत्ता की जांच कर लो तो जरा सोचो अगर अपने शहर की विकास की चिंता करने वाला अपने शहर की शिक्षा की चिंता करने वाला अपने शहर की रोजगार की चिंता करने वाला अपने शहर के आमजन की चिंता करने वाला भला हम बिना जांच पर रखकर कैसे चुन डालेंगे इसलिए मैं आप सभी के बीच यह निवेदन करने आया हूं भाजपा के देश में और प्रदेश में सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सभी में विश्वास के आधार पर अपने कार्य को अंजाम दिया है जाति बिरादरी से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के मापदंड पर काम किया है। उन्होंने कहा यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था पूरे देश में नंबर एक बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव हर स्तर पर देखा जा रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी वास्तविकता अब जनता के सामने आ चुकी है। प्रदेश की जनता विकास को प्राथमिकता दे रही है, जबकि विपक्ष के पास आलोचना के अलावा कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने सपा शासन और सपा की मानसिकता के बारे में बताते हुए बोला सपा के शासन में गाजियाबाद से लेकर ललितपुर तक के जिलों में मिनी मुख्यमंत्री बैठा दिए गए थे जो ठेकेदारी अपहरण और गुंडाराज को पनपाने का काम करते थे। और कांग्रेस ने 60 साल देश को लूटने का काम किया उनके शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पर था। पीडीए गठबंधन के बारे में उन्होंने बताया इनका गठबंधन परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है इनके दलों में परिवारवाद है उनके दल का मुखिया उनके परिवार के आदमी को ही बनाया जाएगा जबकि भाजपा में आज भी चुनाव की व्यवस्था के साथ यह बिल्कुल स्पष्ट है कि बूथ का अध्यक्ष भी पार्टी का अगला जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है। उन्होंने बताया युवा शहजादे के बहकावे में आकर अभी हाल ही के लोकसभा चुनाव में जनता ने लाखों खाते में आने की बात का प्रलोभन कर गुमराह होने का काम किया। परिणाम आने के बाद इन्होंने माता बहनों और देशवासियों को अंगूठा दिखाने का काम किया। संविधान के साथ अपने शासनकाल में सबसे ज्यादा बदलाव कर छेड़छाड़ करने वालो संविधान के बदले जाने का खतरा बताकर लोगों की भावनाओं से खेलने का काम किया लेकिन फिर भी जानता के मजबूत निर्णय के आगे यह 100 का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाए। सपा बसपा कांग्रेस लोगों को बका कर जाति पाति और धर्म में उलझा कर येन केन प्रकरेण सत्ता पर काबिज होना चाहती है मगर जनता जाग चुकी है और उनके खिलौने विचारों को पहचान चुकी है। जनता भाजपा के प्रत्याशी को जीताकर इन दलों को आईना दिखाने का काम करेगी। सुबह के उपमुख्यमंत्री ने अपने भूषण की शुरुआत पुरवइया भोजपुरी लेजर में करते हुए कहा का होईल बा, ठीक बा।

उप मुख्यमंत्री पाठक ने विश्वास जताया कि 20 नम्बर को उपचुनाव में भी मतदाता जनता सरकार की जन-हितैषी नीतियों और विकास कार्यों का समर्थन करते हुए भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करेगी और एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा प्रत्याशी बने संजीव शर्मा को भारी मतों में विजई करते हुए लखनऊ विधानसभा सदन में पहुंचाएगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा का हाथ पकड़ कर अपने हाथ के साथ हाथ उठाकर संजीव शर्मा के कार्य कुशलता पर विश्वास करते हुए ऐलान किया कि आप अगर संजीव शर्मा को जिताकर लखनऊ भेजते हैं तो मैं लखनऊ में रहकर आपके संजीव शर्मा के साथ आपके शहर के बाबत बात करते हुए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद को नंबर एक जिला बनाने में भरसक प्रयास करूंगा।

प्रदेश के महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों के दिलों में जनता के प्रति एक सच्चा लगाव है उसी के फल स्वरुप आज देश और प्रदेश की सरकार केवल और केवल विकास ,सुशासन,सुरक्षा के एजेंडे पर निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा ने एक प्रत्याशी के रूप में आज आपके बीच में एक कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारा है तो सभी का यह है और भी अधिक दायित्व बन जाता है कि एक कार्यकर्ता की जीत नया रिकॉर्ड हासिल करें। 

योगी सरकार के मंत्री एक और बृजेश सिंह ने कहा कि मैं गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं की जिन्होंने अपने प्रत्याशी संजीव शर्मा की जीत का पूरा खाता तैयार कर रखा है। बूथ से लेकर उच्च पदाधिकारी तक सभी चुनाव में पूरी सकता के साथ जीत को ऐतिहासिक बनाने में लगे हुए हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा भाजपा कैडर बेस पार्टी है हमारा कार्यकर्ता दिशा जीता चुनाव जीत के आधार पर चुनाव को जितने की कुबत रखा है पार्टी ने आपके बीच के कार्यकर्ता को ही टिकट देकर आपके बीच भेजा है। अब आपको जनता के बीच जाना है और इस जीत को ऐतिहासिक जीत बनाना है। 

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने हमें संगठन का कार्यकर्ता, युवा, ऊर्जावान प्रत्याशी के रूप में संजीव शर्मा को चुनकर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने का काम किया है।

संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं के चरणों में अपना नमन करते हुए कहा कि मैंने अपने संगठन के 17 साल में भाजपा को चुनाव लड़वाते हुए गुजारे हैं और अब अपने चुनाव में भी कई बार यह पता नहीं पड़ता कि कि मैं चुनाव लाडवा रहा हूं अथवा चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने संगठन के कार्यकाल में हाथ कार्यकर्ता के लिए कंधे से गंदा मिलकर खड़ा रहा हूं ठीक इसी प्रकार अपने क्षेत्र वासियों के व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक कार्यों के लिए सहजता और सरलता से जनता के बीच मौजूद रहूंगा।

कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने किया और मंच संचालन युवा नेता संदीप त्यागी ने किया ।

मंच पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री कुमार बृजेश सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया , चुनाव संयोजक पूर्व महापौर आशु वर्मा, भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान , पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप,महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, चुनाव सहसंयोजक सुनील यादव, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी,करण शर्मा, प्रतीक माथुर,धर्मेंद्र चौधरी, ओम राजपूत, अशोक यादव, जोगिंद्र सिंह, पिंटू भाई, धर्मेंद्र चौधरी, मीनल रानी पार्षद आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

ज्ञानपीठ केन्द्र में गुरु नानक देव जी महाराज” का “प्रकटोत्सव” उल्लासपूर्वक मनाया गया


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद/साहिबाबाद । 15 नवम्बर को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में “गुरु नानक देव जी महाराज” का “प्रकटोत्सव” उल्लासपूर्वक मनाया गया, समरोह की अध्यक्षता अमर जीत सिंह कलिंगा मूर्धन्य लेखक ने किया, मुख्य अतिथि प्रो0 पी० के० सिंह रहे, आयोजन इंजी० धीरेन्द्र यादव ने, सञ्चालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, विशिष्ट अतिथि पर्यावरण विद कालीचरण चौधरी, समाजवादी नेता अजय रस्तोगी, पंडित विनोद त्रिपाठी, जय नारायण शर्मा, सरदार योगेन्द्र सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया, इस अवसर पर कामेश्वर चौधरी पूर्व मेजर, सी० पी० सिंह, देवकर्ण चौहान, सरदार मंजीत सिंह कलिंगा, तरविंदर सिंह का स्वागत कर सरोपा भेंट किया गया, इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी शहीद विरसा मुंडा को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया, और गंगा स्नान पर सभी का अभिनन्दन किया गया।

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने अज्ञान के अन्धकार के समूल नाश का सन्देश दिया। उनका कहना था कर्म करो जो नैतिकता पर आधारित हो, और नेक कमाई को मिल बांटकर खाओ, उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए पाखंड, रुढ़िवाद, कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया, सभी धर्म और मानव बराबर है, कोई बड़ा, छोटा नहीं है, “एक नूर से सब जग उपजै, कवन भले, कौन मंदे” उनका कहना था एक ही ईश्वर, एक ओंकार सतनाम और सब झूठ और मानसिक गुलाम बनाने के कर्मकांड है, वह मूर्ति पूजा के विरोधी, तीर्थ, व्रत का खंडन करते हुए मन के मैल को धोने के पक्षधर रहे, उनका स्वर्ग, नरक में बिल्कुल विश्वास नहीं, सद्कर्म, नैतिक आचरण, प्रेम, सद्भाव, भाईचारा में अटूट विश्वास था, तथा सभी को प्रेरणा देते रहे, कि नफ़रत, ईर्ष्या न कर असहिष्णुता का समूल नाश कर दया, प्रेम और करुणा के मार्ग से ही मानवता का कल्याण होगा, हमें उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए| लंगर की व्यवस्था जो उन्होंने की थी वह आज भी समाज में भाईचारा का सन्देश देती है।

       इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह ने गीत प्रस्तुत किया, अजय रस्तोगी एडवोकेट ने कविता के माध्यम से गुरु नानक जी के सन्देश को जन-जन में पहुँचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

       कार्यक्रम में शामिल रहे, राम दुलार यादव, पी० के० सिंह, जय नारायण शर्मा, अजय रस्तोगी, विश्व नाथ यादव, राजेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह, परमानन्द, अमर जीत सिंह, कली चरण, तरविंदर सिंह, राजपाल यादव, मुनीव यादव, राम सहाय, जे०पी० यादव, ब्रह्म प्रकाश, आमोज सिंह, देवकर्ण चौहान, आकाश कुमार, अनिल मिश्र, कामेश्वर चौधरी, योगेन्द्र सिंह, देव मन यादव, महेन्द्र यादव, जय प्रकाश यादव, सम्राट सिंह, राम नयन यादव, विजय मिश्र, विजय भाटी एडवोकेट, अखिलेश कुमार शुक्ल, गुड्डू यादव, राम यादव, आदि सैकड़ों लोग कार्यक्रम में हिस्सा ले, सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


                                                                                                    


                                                                                               

                                                                                              

नगर कीर्तन में हरप्रीत सिंह व जसविंदर सिंह को किया सम्मानित

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश  पर्व के उपलक्ष में नगर कीर्तन में आतंकवाद विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी व जसविंदर सिंह अध्यक्ष हापुड़ रोड गुरुद्वारा साहिब को समाज की उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर नंदग्राम गुरुद्वारा प्रधान सरदार अवतार सिंह आनंद, भाटिया मोर गुरुद्वारा साहिब, शिवानपुरा गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारी, नंदग्राम गुरुद्वारा साहिब के महासचिव सरदार कुलवंत सिंह ,लाल क्वाटर से मनप्रीत सिंह व गुरु रूप समूह  साध संगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समरकूल पहुंचे प्रसिद्ध यूट्यूब जावेद अंसारी को संजीव गुप्ता ने किया सम्मानित

 

मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । शुक्रवार को प्रसिद्ध यूट्यूब और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जावेद अंसारी समरकूल प्रतिष्ठान पर, कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता से मुलाकात के लिए पहुंचे। इस सेलिब्रिटी के आगमन पर संजीव कुमार गुप्ता ने उनका पटका पहनकर बहुत ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया ।  इस अवसर पर जावेद अंसारी ने कहा कि वह बहुत पहले से संजीव गुप्ता की सादगी और प्रसिद्धि से प्रभावित थे। परंतु आज उनसे साक्षात रूबरू होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

 समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर जावेद अंसारी को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए, कहा कि आज की इस भाग दौड़ और तनाव भरी जिंदगी में लोगों को अपने विचारों से खुश रखना बहुत बड़ा काम है। और जावेद भाई इसे बखूबी निभा रहे हैं। इस अवसर पर समरकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तनुज गुप्ता, तुषार गुप्ता आदि भी मौजूद रहे

गुरुपर्व के अवसर पर सत्यपाल चौधरी को सिख समाज के गुरुद्वारों के गियानियो ने दिया आशीर्वाद

मुकेश गुप्ता

आसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी

ग़ाज़ियाबाद उपचुनाव  मे  उतरें दमखम से 

गाज़ियाबाद, 15 नवंबर:आजाद समाज पार्टी के गाज़ियाबाद की 56-विधानसभा सीट से प्रत्याशी  सत्यपाल चौधरी ने आज क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया। उन्होंने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी के जनकल्याणकारी एजेंडे को साझा किया। श्री चौधरी ने  शुक्रवार को सुबह 10 बजे, हापुड़ मोड़, शिब्बनपुरा और बजरिया के गुरुद्वारों में जाकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद 11 बजे उन्होंने बहरामपुर, राहुल विहार और अकबरपुर में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों और पार्टी की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

दोपहर 1 बजे, मस्जिदों में जनसम्पर्क करते हुए उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में समुदाय से बातचीत की। दोपहर 2 बजे, आजाद समाज पार्टी के लोकप्रिय गुर्जर नेता श्री रवींद्र सिंह भाटी के साथ प्रताप विहार में नुक्कड़ सभा आयोजित की। सभा में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इसके बाद, विजयनगर सम्राट चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और श्री चौधरी के विजन को समर्थन दिया। शाम 3 बजे बजरिया में एक और नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ, जिसमें श्री चौधरी ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाना और विकास को गति देना है।

शाम 4 बजे गांधी नगर और 5 बजे कोटगांव में श्री चौधरी ने जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनता का समर्थन मांगा।

दिनभर चले इस अभियान में जनता का जोश और समर्थन देखने लायक था। बड़ी संख्या में लोगों ने आजाद समाज पार्टी के प्रति भरोसा जताया और श्री चौधरी के विजन की सराहना की।

 सत्यपाल चौधरी ने कहा, "यह जनसम्पर्क अभियान हमारे लिए जनता से जुड़ने और उनकी उम्मीदों को समझने का माध्यम है। जनता का यह उत्साह और समर्थन हमें बदलाव की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है

गुरुवार, 14 नवंबर 2024

दूधेश्वर नाथ मंदिर में आज सांय भगवान दूधेश्वर का 570 प्रकटोत्सव श्रीमंहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में धूमधाम से मनेगा

 

मुकेश गुप्ता

भगवान का भव्य श्रृंगार कर 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा

गाजियाबादःभगवान दूधेश्वर का प्रकटोत्सव सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में आज  धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। भगवान दूधेश्वर की पूजा करने व मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा है। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि महाराजश्री के पावन सानिध्य में भगवान दूधेश्वर के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आज सांय विशेष आयोजन होगा। आज सांय भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार होगा। भगवान को 108 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। सांय 7.30 बजे से मंदिर परिसर ही भजन संध्या का आयोजन हागा जिसमें भजन गायक भीष्म कपूर भजनों से भगवान दूधेश्वर की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने सभी शिव भक्तों से अनुरोध है भगवान दूधेश्वर के श्री चरणों में अपनी हाजिरी लगाते हुए भजनों का रसपान करें और भगवान दूधेश्वर की कृपा व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। ए स आर सुथार ने बताया कि दूधेश्वर नाथ मंदिर की स्थापना रावण के पिता ने की थी और रावण ने यहां पर तपस्या कर भगवान दूधेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया था।  517 वर्ष पूर्व भगवान एक बार पुनः एक टीले के नीचे से प्रकट हुए थे, जिसके बाद मंदिर की  पुर्न स्थापना की गई थी। भगवान को प्रकट हुए आज 5 7 0 वर्ष हेगएहैं। इसी खुशी में आज गुरूवार को भगवान दूधेश्वर का 570 वां प्रकटोत्सव श्रद्वाभाव के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है।

बुधवार, 13 नवंबर 2024

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने दिया वकीलों के धरने को समर्थन

 

                         मूकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आज  13 नवम्बर 2024 को राज नगर स्थित कचहरी पहुंचकर वकीलों के धरने को समर्थन देने की घोषणा की, इस अवसर पर उनके साथ सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।वकीलों को सम्बोधित करते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि 29 नवंबर को कचहरी परिसर में वकीलों के ऊपर जो लाठीचार्ज किया गया, वो घोर निंदनीय है, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी इसकी कड़ी भर्त्सना करती है और वकीलों के हक में चल रहे धरने को अपना समर्थन देने की घोषणा करती है,इसके बाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने वरिष्ठ वकील नाहर सिंह यादव को समर्थन पत्र दिया। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव ने वकीलों को अपनी पार्टी की तरफ से हर संभव मदद देने की घोषणा की।

मुख्य वक्ताओं में पार्टी प्रवक्ता विनोद अकेला, बी एल बत्रा ने भी वकीलों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा विनोद अकेला महेश पांडे दिग्विजय सिंह राजीव गौतम सुरेश यादव कमल यादव ललन पांडे राजेंद्र यादव रवि पांचाल प्रदीप तिवारी दीपक वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यशोदा ग्रुप द्वारा उन्नत सर्जिकल रोबोटिक्स के साथ रोगी देखभाल में क्रांति लाने के लिए मेडट्रॉनिक के साथ की साझेदारी

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । दिल्ली-एनसीआर के गाज़ियाबाद में 800 से अधिक शैय्या वाले प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों का समूह, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने रोबोटिक सहायता प्राप्त सर्जरी द्वारा अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी में वैश्विक अग्रणी मेडट्रॉनिक के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सहयोग के माध्यम से, यशोदा समूह मेडट्रॉनिक को अपने पसंदीदा रोबोटिक्स भागीदार के रूप में नामित करता है और अपने अस्पतालों में मेडट्रॉनिक के उन्नत रोबोटिक सिस्टम को एकीकृत करेगा एवं सर्जिकल रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए भी भागीदार बनेगा।

यशोदा ग्रुप की संजय नगर इकाई में पहले से ही स्थापित सर्जिकल रोबोट ह्यूगो रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी (आरएएस) का उपयोग यशोदा के सर्जन्स की टीम द्वारा रोगियों को उच्चतम सर्जिकल केयर प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। सर्जिकल रोबोटिक्स कार्यक्रम के विस्तार के साथ, यशोदा ग्रुप एक नया मील का पत्थर हासिल करने के लिए तैयार है जो सर्जरी करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

पारंपरिक ओपन और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी के फायदों में जैसे फास्टर रिकवरी टाइम, कम रक्त की हानि एवं संक्रमण की संभावना, अस्पताल से जल्दी छुट्टी तथा सबसे जटिल सर्जरी करने की क्षमता, तेजी से समय की मांग बन रही है।

यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा, "यह न केवल यशोदा बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। अपनी रोबोटिक्स सर्जरी सिस्टम क्षमता के विस्तार के साथ, हम अधिक से अधिक रोगियों को न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के लाभ पहुंचाने और भारत में सर्जिकल रोबोटिक्स को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"मेडट्रॉनिक का ह्यूगो RAS एक अत्याधुनिक रोबोट-सहायता प्राप्त सर्जरी समाधान है जिसमें एक ओपन कंसोल, मॉड्यूलर आर्म्स और एक यूनिवर्सल सिस्टम टावर है। इसकी बेस्ट-इन-क्लास विज़न प्रणाली सर्जनों को सूक्ष्म शारीरिक विवरण देखने की अनुमति देती है। रोटेशन मल्टीप्लायर तेजी से टांके लगाने में सहायता करता है, जबकि इसका टिल्ट फीचर और पिस्टल गृप कंट्रोलर्स गति सीमा और जटिल प्रक्रियाओं की आसानी को बढ़ाते हैं, जिससे जटिलताएं कम होती हैं। ह्यूगो को टच सर्जरी™ के साथ एकीकृत किया गया है, जो सर्जिकल डेटा को सुरक्षित रूप से रिकॉर्ड और संग्रहीत करता है, जिसे कहीं से भी और कभी भी एक्सेस किया जा सकता है। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और मेडट्रॉनिक दोनों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति थी। यह कार्यक्रम गाजियाबाद के यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट में हुआ, जो इस रणनीतिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है।

मेडट्रॉनिक के सर्जिकल रोबोटिक्स के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर, राजित कमल ने कहा, "भारत में लगभग 70% सर्जरी अभी भी ओपन प्रोसीजर के रूप में की जाती है, इसलिए सर्जिकल देखभाल को बदलने के लिए यशोदा ग्रुप के साथ हमारी साझेदारी महत्वपूर्ण है। RAS सिस्टम का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य सर्जिकल प्रथाओं में क्रांति लाना और न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी में आने वाली बाधाओं को कम करना है। यह सहयोग स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए हमारी वैश्विक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जहां नवाचार की सबसे अधिक आवश्यकता है।"

मेडट्रॉनिक इंडिया के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष मनदीप सिंह कुमार ने कहा, "मेडट्रॉनिक पूरे भारत में रोबोटिक-सहायक सर्जरी को आगे बढ़ाने के लिए यशोदा ग्रुप के साथ साझेदारी करके प्रसन्न है। यह सहयोग हमारी सर्जिकल विशेषज्ञता को नवीन रोबोटिक-सहायता प्राप्त सर्जरी (RAS) प्रणाली के साथ जोड़ता है।" मेडटेक को फिर से परिभाषित करने के लिए डेटा एनालिटिक्स और AI का लाभ उठाते हुए हम उन्नत सर्जिकल देखभाल प्रदान करके और रोगी परिणामों में सुधार करके जीवन को प्रभावित करने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के समूह निदेशक डॉ. रजत अरोड़ा ने कहा, "इस साझेदारी से न केवल हमारे डॉक्टरों को लाभ होगा, बल्कि अन्य स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के डॉक्टरों को भी लाभ होगा। इस सहयोग से, यशोदा ग्रुप देश भर के इच्छुक डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने में सक्षम होगा, जो रोबोटिक सर्जरी में दक्षता हासिल करने के इच्छुक हैं।"

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहा सभी वर्गों का समर्थन

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 13 नवंबर: गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों पर नागरिकों से संवाद स्थापित करना और पार्टी के प्रति समर्थन जुटाना रहा।

जनसंपर्क की शुरुआत सी ब्लॉक विजय नगर से हुई, जहां दिनेश बग्गा और गोपाल ने नागरिकों से चर्चा की। इसी प्रकार न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में राकेश त्यागी और ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल में पुनीत कुमार सिंह व राकेश त्यागी ने समर्थन जुटाने का कार्य किया। फ्लोरेंस हॉस्पिटल सेक्टर 11 प्रताप विहार में बीके शर्मा हनुमान ने स्थानीय निवासियों के साथ संवाद स्थापित किया।

जनसंपर्क के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, के ब्लॉक निकट संतोष मेडिकल कॉलेज में गणेश शर्मा ने लोगों को भाजपा के विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय मेडिकल संघ के नितिन रोहित ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।


रेलवे रोड बजरिया में अशोक शर्मा, सेवा नगर मेरठ रोड में राकेश पंडित और जय किशन पाल पार्षद, बिहार नगर में राजीव शर्मा, और वाल्मीकि बस्ती सेवा नगर में आजाद सिंह ने जनसंपर्क में भाग लिया।


इसके अलावा, पटेल नगर में ग्रैंड पटेल बैंक्विट हॉल में शरद तेवतिया, के ब्लॉक विजय नगर सेक्टर 9 में जयवीर सिंह और विवेक गोस्वामी ने भी स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। चरण सिंह कॉलोनी वार्ड 15 में अंकित गुप्ता, गढ़वाली रामलीला पार्क प्रताप विहार में विकास लेगी, तथा बालाजी मंदिर पारस होटल अंबेडकर रोड पर रेनू चंदेल ने इस अभियान में सहयोग दिया।


इस व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियों और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

रालोद के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संजीव शर्मा को जिताने मे लगे-- रामाशीष राय

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी रामाशीष राय मैं बुधवार को गाजियाबाद में नवयुग मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान रालोद के प्रमुख नेता और भाजपा के पूर्व महापौर एवं चुनाव संयोजक आशु वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा और लोकदल के प्रत्याशियों का ही पलड़ा भारी है । जनता किसी बहकावे में नहीं आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के मुद्दों पर साथ है । उनके हाथों को मजबूत मजबूती देने के लिए उपचुनाव की सभी सीटों पर जनता जनार्दन भारी जन समर्थन दे रही है।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष आज एक दिवसीय यात्रा पर गाजियाबाद शहर में आरएलडी कार्यकर्ताओं से मिले और गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को भारी वोटो से जीताने की अपील की। उन्होंने रालोद के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ पर लगने के लिए तथा संगठन में जिम्मेदार पदाधिकारी को योजना बनाकर कार्य में जुट जाने का निर्देश दिया। 

आरएलडी की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से यह अपील  कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर एनडीए प्रत्याशी को जीताने और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह और चौधरी जयंत सिंह को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को भारी मतों से जीताने के लिए पूरी तरह लग जाने का आवाहन किया।

पूर्व महापौर एवं चुनाव संयोजक आशु वर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का होश और रालोद का जोश गाजियाबाद की जीत को ऐतिहासिक बनाने का काम करने जा रहा है। हम एक और एक दो नहीं एक और ग्यारह होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया एनडीए गठबन्धन प्रत्याशी की जीत का अभेद आधार भाजपा व रालोद कार्यकर्ताओं की सूझबूझ और मिलजुलकर कार्य करने के आधारभूत है। जिसे दोनों को मिलकर लक्ष्य भेदना है।

प्रेस वार्ता के दौरान रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी के अलावा इंद्रजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रविन्द्र चौहान प्रदेश महासचिव,लोकेश चौधरी, सामंत शेखरी मीडिया प्रवक्ता,रामकुमार पंवार, राजू गौतम, हरेंद्र चौधरी, केदार सिंह, सुमन अग्रवाल, अभिषेक त्यागी, सुधीर तोमर, एस एन यादव आदि तथा भाजपा से महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सहकारी क्रय विक्रय समिति चेयरमैन वीरेंद्र सारस्वत, सोनू भाटी आदि उपस्थित रहे।



मंगलवार, 12 नवंबर 2024

श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के वार्षिकोत्सव मे श्री श्याम बाबा का गुणगान15 को करेंगे कन्हैया मित्तल--तिवारी



मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । श्री खाटू श्याम मित्र मंडल गाजियाबाद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के चेयरमैन एके तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा श्री खाटू श्याम मित्र मंडल अपना वार्षिक आयोजन 15 नवंबर 2024 को नेहरू युवा केंद्र में करने जा रहा है जिसमें विश्व प्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री कन्हैया मित्तल जी के द्वारा बाबा के भजनों से रिझाया जाएगा बाबा का सुंदर दरबार कोलकाता के कारीगरों के द्वारा तैयार किया जाएगा श्याम बाबा को छप्पन भोग एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है श्याम बाबा को अपने भजनों से गायक अनिल जानी गोपाल भारद्वाज कोमल शर्मा मनोज शर्मा सोनू सांवरिया भावना शर्मा के द्वारा रिझाया जाएगा।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सौरव गर्ग अमित अरोड़ा सौरभ जयसवाल रामकृपाल शर्मा दीपक अग्रवाल मुकेश बंसल विजय गर्ग जितेंद्र यादव दीपक अग्रवाल मुकेश बंसल राजा ओबेरॉय आदि उपस्थित रहे।

सपा नेता अमन यादव के यहां इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सिंह राज जाटव को मिला अपार जन समर्थन

 

                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद।  सदर विधानसभा उपचुनाव का चुनाव प्रचार अपने चरम पर चल रहा है इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सिंह राज जाटव  ने रविवार व  सोमवार को कई क्षेत्रों मे तूफानी प्रचार किया। रविवार को सपा युवजन सभा के महेश यादव ,अमन यादव ने अपने निवास पर सभा का आयोजन किया। सभा में पूर्व विधायक राकेश यादव,अरसद अहमद सलीम अहमद पूर्व पार्षद वीर सिंह टाटा गुलाब यादव आर ए रही है वीरू गुप्ता राजेश ठाकुर विकास त्यागी उपेंद्र यादव के पासिंग शिवकुमार हाजी नौशाद आलम अरुण यादव राकेश जाटव मर्दन खान अंकित यादव दीपक यादव अमित यादव आदि की उपस्थिति रही सभी ने सिंह राज जाटव को जिताने की कसभ खाई।

लाइन पर क्षेत्र के सुंदरपुरी इलाके में चुनावी सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोग उपस्थित रहे और उन्होंने सिंह राज जाटव को समर्थन देने की घोषणा की सभा के बाद सुन्दरपुरी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की,उनसे सिंहराज जाटव के पक्ष में मतदान करने की अपील की और आश्वासन दिया कि सत्ता में आने पर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।

दौलतपुरा में देर शाम चुनावी सभा की गई वहां पर सिंह राज जाटव का गर्म जोशी से स्थानीय लोगों ने स्वागत किया ।दौलतपुरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब के विचार और उनकी शिक्षाएं हम सभी को समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए प्रेरित करती हैं। यह यात्रा गाजियाबाद को बेहतर शिक्षा और समृद्धि की ओर ले जाने की दिशा में है। हम बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर गाजियाबाद के हर नागरिक को उसके हक और सम्मान की गारंटी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस जनसंपर्क अभियान में सपा जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव अपनी समस्त टीम के साथ रहे


विजयनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोमवार बाजार जो कि वर्षों से चला रहा है सिंह राज जाटव ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार बाजार में पैदल यात्रा कर कर अपने लिए वोट मांगे और जनता ने भी उन्हें अपार समर्थन देने की विश्वास दिलाया

मातृशक्ति ने भी सिंह राज जाटव को जीतने के लिए कमर कस ली है इसी चरण में समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने सिंह राज जाटव के समर्थन में महिला सभा की एक बैठक का आयोजन किया और प्रदेश और महानगर की टीम से चुनाव प्रचार में और गति लाने के लिए जोश भरा