गाजियाबाद। देवभूमि युवा समिति संजय नगर सैक्टर 23 द्वारा आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करती है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार यह टूर्नामेंट 2 साल बाद दिनाँक 22, 26 एवं 29 जनवरी को आयोजित किया गया जिसमे दिल्ली एनसीआर की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। अदम्य साहस और खेल भावना का परिचय देते हुए सभी खिलाडियों ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया और 2 टीमों ने अपना स्थान फाइनल के लिए सुरक्षित किया।
फाइनल मैच रविवार 29 जनवरी को ब्लास्टर इलेवन और मयूर क्लब सुखरो के बीच खेला गया। जिसमे ब्लास्टर इलेवन ने पहले खेलते हुये 10 बिकेट खोकर 80 रन बनाये तथा मयूर क्लब सुखरो की पूरी टीम 52 रन बनाकर आउट हो गयी और ब्लास्टर इलेवन ने 28 रनों से देवभूमि प्रिमियर लीग 7 पर कब्जा किया और DPL का ख़िताब पांचवी बार अपने नाम किया। विनर टीम - ब्लास्टर इलेवन, रनरअप टीम - मयूर क्लब सुखरो विजेता टीम को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर अंतर्राष्ट्रीय अवार्डी विपनेश चौधरी, भाजपा मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद रेखा त्यागी, पार्षद अजय शर्मा, सजीव गोस्वामी, दीपक चौधरी, संदीप नेहवाल जी द्वारा ट्रॉफी, मैडल और 5100/- का नगद पुरस्कार दिया गया। रनरअप टीम को द्वितीय पुरस्कार 2100/- तथा ट्रॉफी, मैडल प्रदान किये गए। अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित करने के लिए जगदीश नेगी को मैन ऑफ़ दी मैच से सम्मानित किया गया और मैन ऑफ़ दी सीरीज पर उमेश सिंह ठाकुर ने कब्ज़ा किया। इस सिरिज में बेस्ट बल्लेबाज सोनू चौहान और बेस्ट बॉलर मनोज बिष्ट रहे। इस अवसर पर देवभूमि युवा समिति के अध्यक्ष जी महीपाल सिंह रावत जी एवम देवभूमि युवा समिति द्वारा सभी टीमों/ खिलाड़ीयों का स्वागत किया गया और इस तरह की प्रतियोगिताओं को सफल बनाने तथा खेलों के माध्यम से हम अपने आप खुद को किस प्रकार स्वस्थ रख सकते हैं, इसलिए देवभूमि युवा समिति समय समय पर क्रिकेट मैच, वालीबॉल टुनमेट, एक दौड़ मातृभूमि के नाम और RUN for Health जैसे खेलों का आयोजन कराती रहतीं है। इस अवसर पर समिति के महासचिव दीपक तिवारी, जयपाल भंडारी, सुनील बर्तवाल, अनिल बर्तवाल, राजपाल नेगी, अजय तिवारी, प्रमोद पवार, सुबोध कडवाल, सुरेन्द्र सिंह रावत, कपिल चौहान, मंगल सिंह नेगी, अंकित शर्मा, प्रमोद तिवारी, धीरेन्द्र रावत, हरपाल सिंह नेगी, सुमीत बिष्ट, सचिन आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सोमवार, 30 जनवरी 2023
देवभूमि युवा समिति द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन,
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
गुरुदेव ने दिया माता-पिता की सेवा, सदाचार, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का संदेश रिपोर्ट : पिंटू सुथार। नई दिल्ली। अनंत श्री विभूषित श्री श...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रविवार को श्री बांके बिहारी परिवार गाजियाबाद द्वारा संस्था अध्यक्ष बी0 एन0 अग्रवाल के निवास स्थान पटेल नगर द्वित...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से रामलीला मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रवीन शर्मा एंड प...
-
मुकेश गुप्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवा ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति कलश यात्रा का किया शुभारंभ रामलीला मैदान में हजारों लोगो...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । नगर निगम की अन्यायपूर्ण नीतियों के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन को आज सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने अ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें