नोएडा। "डी" ब्लॉक आर. डब्लू. ए.,(पंजीकृत) सेक्टर 20, नोएडा ने स्वतंत्र भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर "डी" ब्लॉक पार्क में ध्वजा रोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया तथा बड़े ही हर्षोउल्हास के साथ मनाया। "डी" ब्लॉक आर. डब्लू. ए.,अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी द्वारा ध्वजा रोहण किया गया तथा सभी को लड्डू वितरण किए गए। जिसके पश्चात / उपरान्त बच्चों और महिलाओं के लिए खेलों का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया और जितने वालों को "डी" ब्लॉक आर. डब्लू. ए. द्वारा पुरस्कार भी दिए गए।
अध्यक्ष महोदय ने सभी उपस्थित निवासियों और बच्चों को देश के प्रति शपथ भी दिलवाई की वह देश की आन, बान और शान का ख्याल रखेंगे और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे की देश को किसी भी प्रकार की कोई भी क्षती पहुंचे। अंत में चाय नाश्ते के बाद सभी उपस्थित निवासियों और बच्चों का कार्यक्रम में आने व खेलों में भाग लेने के लिए अध्यक्ष महोदय ने तह दिल से सभी का धन्यवाद किया था गणतंत्र दिवस की पुनः शुभकामनाएं भी दी।
गुरुवार, 26 जनवरी 2023
डी" ब्लॉक आर. डब्लू. ए., सेक्टर 20, नोएडा ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

# अध्यक्ष डी" ब्लॉक आर. डब्लू. ए.,(पंजीकृत) सेक्टर 20, नोएडा
# विधया सागर अध्यक्ष डी" ब्लॉक आर. डब्लू. ए.,(पंजीकृत) सेक्टर 20, नोएडा
# ghaziabad_news
# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । RKG ग्लोबल स्कूल में अध्ययनरत 6-8 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र पृथ्वी डेढ़ा ने स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्...
-
मुकेश गुप्ता संगठन में लंबे अनुभव और लगभग 25 वर्षों की समाजसेवा को मिला सम्मान, दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए करेंगे का...
-
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत आवंटन, 138 आवेदक प्रतीक्षा सूची में भी शामिल मुकेश ...
-
पांचों मंडल अध्यक्षों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा गाजियाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 ...
-
धीरेंद्र शास्त्री और संगीत राही के बयानों को केवल व्यक्तिगत विचार या सामान्य बयानबाजी समझकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दोनों के विवादित ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें