मंगलवार, 31 जनवरी 2023

अपनापन फाउंडेशन ने किया साप्ताहिक रसोई का आयोजन

गाजियाबाद। अपनापन फाउंडेशन ने प्रत्येक सप्ताह की तरह हनुमान मंदिर घण्टा घर पर साप्ताहिक रसोई का आयोजन किया। प्रातः भाजपा नेता बलदेवराज शर्मा ने प्रसाद वितरण कर रसोई का विधिवत शुभारम्भ किया। संस्था द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जरूरतमंद व्यक्तियों  व गरीब लोगों को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती जाती है।

   इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अशोक गोयल ने प्रसाद वितरण करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को अपने मन की बात जनता से करते है इस बार मन की बात के दौरान मोदी जी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं। मोदी जी ने कहा, दुनिया अब मोटे अनाज का महत्व समझने लगी है। लोग अब मोटे अनाज को अपने खानपान का हिस्सा बना रहे हैं। ओडिशा के आदिवासी जिले सुंदरगढ़ की करीब डेढ़ हजार महिलाओं का स्वयं सहायता समूह मोटे अनाज मिशन से जुड़ा हुआ है। यहां महिलाएं मोटे अनाज से कुकीज, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और केक तक बना रही हैं। आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले के रहने वाले केवी रामा सुब्बा रेड्डी ने मोटे अनाज के लिए अच्छी-खासी सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी। मां के हाथों से बने मोटे अनाज के पकवानों का स्वाद कुछ ऐसा रचा-बसा था कि उन्होंने अपने गांव में बाजरे की प्रसंस्करण यूनिट ही शुरू कर दी। 

  प्रसाद वितरण में संस्था के अध्यक्ष राजेश बंसल, राजेश स्वामी, एन के गोयल, नानक चंद गोयल, रजनी गुप्ता, रेखा गुलाटी, अमिता गोयल, मास्टर अमर दत्त शर्मा, रमेश खजांची, विनोद गोयल, नीरज गोयल, शशि नागर, सरिता यादव, विपुल अग्रवाल, व्यापारी नेता अशोक भारती, अजय गर्ग, रमेश खजांची आदि ने सहयोग किया।अपनापन फाउंडेशन ने किया साप्ताहिक रसोई का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें