रविवार, 15 जनवरी 2023

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की पूरी टीम बड़ी धूमधाम के साथ मनाएगी आशु पंडित का जन्मदिन- बालकिशन गुप्ता


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष (मेरठ) आशुतोष पाठक (आशु पंडित) का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ उनके आवास पर 17 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा उनके जन्मदिन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है शहर के प्रमुख उद्यमी नेता व समाजसेवियों को जन्मदिन के इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। वहीं दूसरी ओर शहर के वरिष्ठ गणमान्य लोग लगातार युवा नेता आशु पंडित को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया कि युवा नेता आशु पंडित हमेशा गरीब जरूरतमंदों की सेवा में जुटे रहते हैं निस्वार्थ भाव से हमेशा दूसरों की मदद करते हैं आज उनकी इन्हीं खूबियों के कारण वह आम जनता में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी एक आवाज पर जनता उनके साथ आ खड़ी होती है ऐसे लोकप्रिय व्यक्ति का जन्मदिन मनाने के लिए शहर के लोगों में उत्साह है। सभी ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारियां कर ली हैं 17 जनवरी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की पूरी टीम आशु पंडित के आवास पर उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाएगी।

# राष्ट्रीय व्यापार  मंडल गाजियाबाद

# समस्तव्यापार  मंडल गाजियाबाद

# बालकिशन गुप्ता

# आशूतोष पंडित

#ghaziabad news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

# हिन्दी समाचार गाजियाबाद



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें