गाजियाबाद : रायन ग्रुप समूह के संस्थापक डॉ ए एफ पिंटो एवं प्रबंध निदेशक ग्रेस पिंटो की प्रेरणा एवं निर्देशन में 21 जून 2023 को रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग़ाज़ियाबाद में नौवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्ण उत्साह एवं उर्जा के साथ मनाया गया। इस बार योग दिवस का विषय था – वसुधेव कुटुम्बकम । अर्थात जन्म , लिंग , भाषा , जाति एवं धर्म से इतर सम्पूर्ण वसुधा को निरोगी एवं उर्जावान रखने के लिए योग। इसी क्रम में विद्यालय के पीटी अध्यापकों द्वारा विद्यालय प्रांगण में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पृथ्वी , एक परिवार एवं एक भविष्य की अवधारणा का अनुकरण करते हुए कक्षा छठी से बारहवी तक के विद्यार्थियों , शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने इस योग शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुलोम – विलोम , कपालभाति, वृक्षासन एवं ताड़ासन आदि अनेक प्राणायामों एवं आसनों का प्रदर्शन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। इस योग कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु शर्मा , शिक्षक एवं अन्य स्टाफ पूरी सक्रियता के साथ योगमय दिखाई दिया। उपस्थित सभी जनों ने विभिन्न प्राणायामों एवं आसनों की बारीकियों को समझकर उनका अभ्यास किया एवं उनके लाभों से भी परीचित हुए। प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु शर्मा ने योग के लाभों का वर्णन करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इसे अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करने को कहा साथ ही विद्यार्थी जीवन में स्वयं को तनाव मुक्त रखने के लिए योग , ध्यान एवं प्राणायाम के महत्व को प्रतिपादित किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता एन .आई.टी.टी.टी.आर. चंडीगढ़ के सहयोग एवं इंटेल के तकनीकी सहयोग से शिक्षकों को ए.आई. तकनीक से सशक्त बनाने की पहल गाजियाबाद ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमांचल विद्युत ...
-
मुकेश गुप्ता मालदीव के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी का दौरा किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा विशेषज्ञ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026 । सि द्धार्थ विहार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने आज शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी से शिष्टा...
-
मुकेश गुप्ता वृंदावन। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा के गादीपति, अनन्त श्री विभूषित ब्रह्मर्षि, ब्रह्मचारी, ब्रह्म सावित्री सिद्धप...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें