रविवार, 11 जून 2023

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदल दी : तेजस्वी सूर्या

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजनों से संवाद करने बेंगलुरु के सांसद एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन को संबोधित किया। देश के विकास की बात करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेंग्लुरु सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि  भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदल दी है। अब यूपी के युवाओं को रोजगार मिलता है। सीएम योगी और पीएम मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालत बदले हैं।अब देश में निवेश आ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की आय नौ साल में दोगुना हो गई है। आर्थिक ग्रोथ सात से आठ प्रतिशत हो गई है। कहा कि विपक्ष के 70 सालों के कुशासन पर मोदी सरकार के नौ साल भारी है। मोदी सरकार से पहले देश में कुशासन का राज था। 70 सालों की सत्ता पर मोदी सरकार के नौ साल भारी हैं। अब देश के हर वर्ग में सर्वांगीण विकास हुआ है।

पूरे देश में स्केल, स्पीड से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ 45 मिनट में आज आया जा सकता है। एक्सप्रेसवे की वजह से राह आसान हुई है। मेरठ-दिल्ली RRTS का काम चल रहा है। डबल इंजन सरकार ने यूपी की शक्ल बदली है। योगी, मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालात बदले हैं। कहा कि 2024 के चुनाव में 19 से ज्यादा सीट मिलेंगी। 

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि हजारों साल के इतिहास में देश का सांस्कृतिक पतन हो रहा था लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  ने इस व्यवस्था को बदला। अब देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में प्रयासरत हैं। भाजपा ने इन नौ सालों में चार करोड़ लोगों को मकान, 50 करोड़ लोगों को बैंक खाते, 11 करोड़ लोगों को शौचालय और महिलाओं को 10 करोड़ उज्जवला योजना कनेक्शन दिए हैं। हमारी प्राथमिकता में गरीब कल्याण सर्वोपरि है। 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।इस अवसर पर सांसद वीके सिंह, अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मान सिंह, मयंक अग्रवाल अशोक नागर सहित प्रभुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें