रविवार, 18 जून 2023

पिलखुवा मे मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे सांसद वी के सिंह

 

                       मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। रविवार को गाजियाबाद सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पिलखवा के बूथ नंबर 60 में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम का एपिसोड सुना। इस बीच  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज के कार्यक्रम में कहा कि "बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रही है।प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका है- प्रकृति का संरक्षण। आजकल Monsoon के समय में तो इस दिशा में हमारी ज़िम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसलिए ही आज देश, 'Catch the Rain' जैसे अभियानों के जरिए सामूहिक प्रयास कर रहा है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा "‘मन की बात’ के उस कार्यक्रम से प्रेरित होकर आनंदा शंकर जयंत ने ‘कुट्टी कहानी’ तैयार की है। यह बच्चों के लिए अलग-अलग भाषाओं की कहानियों का एक बेहतरीन संग्रह है |" इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश राणा , नगर पालिका चेयरमैन विभु बंसल , ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, जिला प्रभारी मयंक गोयल , जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर , मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, कुलदीप सिंह चौहान और क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें