रविवार, 4 जून 2023

शिक्षाविद, समाजवादी विचारक राम दुलार यादव के 71वें जन्म दिन पर दुग्ध मिश्रित मीठा जल वितरण किया


                 मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। शिक्षाविद, समाजवादी विचारक राम दुलार यादव के 71वें जन्म दिन के अवसर पर को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क जी0टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में दुग्ध मिश्रित मीठा जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सैकड़ों भाई-बहनों, बच्चों ने मीठा पानी ग्रहण किया, कार्यक्रम का आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ड़ा0 विशन लाल गौड़ पूर्व प्राचार्य ने जल वितरण का शुभारम्भ किया, मुख्य वक्ता संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव रहे, अध्यक्षता ड़ा0 सभापति शास्त्री ने, संचालन अंशु ठाकुर ने किया, सैकड़ों लोगों ने मीठा जल ग्रहण कर सद्भाव, भाईचारा का संदेश दिया, अंत में जलपान वितरित किया गया| इसी क्रम में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय नि: शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय में जन्म दिवस कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ केक काट कर मनाया गया, प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव द्वारा उच्चकोटि की पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा पुस्तकालय में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की सराहना की|   

       जल वितरण कार्यक्रम में आये हुए भाई, बहनों, छात्रों, नवजवानों को संबोधित करते हुए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव ने सभी का धन्यवाद किया कि आप लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो प्रेम, सहयोग, त्याग की भावना से मीठा जल जन-जन में वितरित कर संदेश दिया कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है, आज नफरत, असहिष्णुता, द्वेष, ईर्ष्या और अहंकार फैलाया जा रहा है, हम सभी आपस में मिलकर प्रेम, देश-समाज में फैलाकर इसे दूर करेंगे, शोषण, अन्याय, अत्याचार असमानता, मानसिक गुलामी, रूढ़िवाद, पाखंड के समूलनाश की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे, समतामूलक, समावेशी समाज बनाने के लिए जन-जन को तैयार करेंगे, महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, शोषण का विरोध करेंगे, भीषण रेल दुर्घटना में असमय जान गवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी| तथा उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति के लिए सर्वशक्तिमान सत्ता से प्रार्थना की गयी, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की अदृश्य सत्ता से कामना की गयी|

       कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, ड़ा0 विशन लाल गौड़, फैसल हुसैन एडवोकेट जिलाध्यक्ष सपा, ड़ा0 सभापति शास्त्री, ड़ा0 देवकर्ण चौहान, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष सपा, एस0 एन0 जायसवाल, ओम प्रकाश अरोड़ा, कृष्ण कुमार दीक्षित, सम्राट यादव, राज कुमार महासचिव अंबेदकर जन कल्याण परिषद उ0प्र0, अंशु ठाकुर, राम प्यारे यादव, राजदेवी चौधरी, किरण कालिया, यास्मीन कौसर, संजू शर्मा, महेन्द्र यादव, एस0एस0 प्रसाद, विश्वनाथ, विजय मिश्र, नागेन्द्र मौर्य, चन्द्र्बली मौर्य, लॉरेंस ज्वाय, सुधांश सिंह, हिमांशु सिंह, अजय सिंह, सुरेन्द्र, विक्की ठाकुर, हर्षवर्धन, अक्षय, विक्की अग्रवाल, संजय यादव, गौतम, हाजी मोहम्मद सलाम, श्रीपाल कश्यप, सतीश यादव, राम यादव, परमानंद, आदिल खान, मुकीम अब्बाशी, अमृतलाल चौरसिया, एस0एन0 अवस्थी, बाबू सिंह आर्य, फारुख सिद्दीकी, गुल मोहम्मद, महेश जाटव, अमन यादव, लोकेश यादव, प्रवेश बैसोया, प्रताप पाल, संजय सिंह, राहुल यादव, गुड्डू यादव, संजय पटेल, राजेश, बलराज कसाना, अंकुर, विकास साह, रोहित माथुर, मो0 वकील, आर0 सी0 यादव, नीरज चौहान, सोनम वर्मा, अभिषेक, जतिन, आकाश, पुरुषोत्तम, सोनित सोम, फराह खान, प्रतिभा, रिचा, शानू, जुमनी, रोशनी, नेहा शर्मा, सुमित सहित हजारों लोगों ने मीठा जल और जलपान ग्रहण किया|


                                                                                                                       

 

                                                                                                                   

                                                                                               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें