मंगलवार, 27 जून 2023

श्री बागेश्वर धाम सरकार के पं धीरेंद्र कृष्ण शास्री की श्रीमदभागवत कथा 10 जुलाई से 16 तक ग्रेटर नोएडा मे, लाखों भक्तों के पहुचने का आह्वान


                      मुकेश गुप्ता/गौरव गुप्ता

 ग्रेटर नोएडा। अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मैट्रो स्टेशन डिपो के पास किया जा रहा है। कथा श्री बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध संत धीरेन्द् कृष्ण शास्त्री द्वारा की जाएगी।  दावा यह है कि ग्रेटर नोएडा में होने वाली बाबा की कथा में  लाखों की संख्या मे  अधिक  से अधिक भक्त कथा सुनेंगे।  जानकारों का कहना है कि आज तक किसी कथा प्रवचन को सुनने के लिए इतनी भीड़ कभी नहीं जुटी।यह जानकारी अमृत कल्याण सेवा टृषट के अध्यक्ष नरेश ठाकुर उपाध्यक्ष गिरीश गोयल तथा महसचिव जितेंद्र भाटी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कथा के लिए ग्रेटर नोएडा में स्थित जैतपुर गांव के पास एक बड़े मैंदान को कथा पंडाल के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल में एक विशाल स्टेज भी बनाया गया है। यह पूरी व्यवस्था अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट नामक संस्था के द्वारा की जा रही है। यही संस्था पूरी कथा की व्यवस्था संभालने  रही है। जिसके लिए प्रशासन व पुलिस विभाग भी अपनी तैयारियां कर रहा है।कथा समिति के संरक्षक नरेन्द्र सिंह नागर,अध्यक्ष सतेंद्र हुणव कोषाध्यक्ष मुकुल त्यागी उपाध्यक्ष जीतू नागर ने बताया कि इस कथा को सुनने के लिए  लाखों की संख्या मे अधिक से अधिक भक्त आएंगे। उन्होंने बताया कि श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर 4 लाख वर्गफुट क्षेत्र में वॉटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। इसी वाटरप्रूफ टेंट में कथा का मुख्य आयोजन होगा। कथा में कुल कितने भक्त कथा सुनने आएंगे? इस प्रश्न के उत्तर में नरेश ठाकुर ने कहा कि यह नहीं बताया जा सकता कि कुल कितने भक्त आएंगे। इतना जरूर है कि श्री बागेश्वर धाम सरकार में वह शक्ति है कि जितने भी भक्त आ जाएं सभी की व्यवस्था हो जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 10 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर बाद 4 बजे से कथा शुरू होगी और लगभग 7.00 बजे तक चलेगी। इसी दौरान कथास्थल पर ही 12 जुलाई को दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। इस दरबार में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भक्तों के कष्टों का निवारण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कथा शुरू होने से एक दिन पूर्व यानि 9 जुलाई को ग्रेटर नोएडा शहर में कलश यात्रा निकाली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें