बुधवार, 14 जून 2023

अन्याय, शोषण, अनाचार जहां कहीं होगा, उसके विरुद्ध संघर्ष करूगा------विरेन्द्र यादव


    

                          मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद। उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति की आम सभा की बैठक ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जीटी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में आयोजित की गयी, सभा की अध्यक्षता समाजवादी विचारक, शिक्षाविद राम दुलार यादव ने किया, संचालन महासचिव कृष्णानंद ने, आयोजन संगठन मंत्री धर्मेंद्र ने किया, संस्था के संरक्षक एस0एस0 प्रसाद, अध्यक्ष भानु प्रताप ने विचार व्यक्त किया, कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने अपना परिचय दिया, प्रस्तुत प्रस्ताव आम सभा में सर्व सम्मति से पारित हुआ, इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट समाजवादी पार्टी का अभिनंदन किया गया, तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 का आभार व्यक्त किया गया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज की एक जुटता में ही शक्ति है, आप लोगों की जागरूकता के कारण  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे महानगर अध्यक्ष बनाया, हमें जो जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी ने सौंपी है, आप लोगों की मदद से मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगा, समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों, कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करूंगा, हमें अपने समाज के साथ-साथ सभी धर्मों और वर्गों के लिए काम करना है अन्याय, शोषण, अनाचार जहां कहीं होगा, उसके विरुद्ध संघर्ष करने में हम आप लोगों की मदद से पीछे नहीं रहेंगे|

       उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप ने कहा कि हम लोग जहां भी आप आह्वान करेंगे, आपके साथ किसी भी तरह के अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में खड़े रहेंगे, संस्था के संरक्षक एस0एस0 प्रसाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने एक योग्य, जनता में जिनकी छवि मिलनसार, ईमानदार जन नेता की है, महानगर अध्यक्ष बनाया है, हम आपकी सराहना करते हैं| किसान नेता किशन पाल, हरिश्चंद यादव ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया|

        कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद रामदुलार यादव ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती बच्चों को शिक्षित करने की है उस पर सबसे ज्यादा समाज के लोगों को काम करने की आवश्यकता है, नेल्सन मंडेला ने कहा है कि “शिक्षा वो सर्वाधिक शक्तिशाली हथियार है, जिससे आप पूरी दुनिया बदल सकते हैं” आज अशिक्षा के कारण ही मानसिक गुलामी, पाखंड, अंधविश्वास, रूढ़िवाद 21वीं सदी में भी कम नहीं हो पा रहा है,  इसी कारण देश में भयंकर गरीबी है, अशिक्षा के कारण जनता को गुमराह कर दिया जाता है देश में विचार का संकट पैदा हो गया है| आज जो सत्ता में है उनके शब्दकोष में न्याय, समता, स्वतंत्रता तथा सम्मान शामिल नहीं है, लोकतंत्र की दीवारें दरक रही हैं, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है,  सामंतवादी, जन विरोधी ताकतें, अहंकार के कारण समाज में वर्चस्व कायम कर भय का वातावरण बनाना चाहती हैं| हमें सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना को जन-जन में पहुंचा कर उनके इरादों को असफल करना है, संस्था समतामूलक और नैतिक समाज देश में बने काम करने में लगी हुई है|

       मुख्य रूप से आम सभा में शामिल रहे वीरेन्द्र यादव प्रसाद एडवोकेट, भानु प्रताप, एस0 एस0 प्रसाद, कृष्णानंद यादव, धर्मेंद्र यादव, किशनपाल, ब्रह्म प्रकाश, शीशराम, राजेंद्र प्रसाद, शिवदरस यादव, कृष्णा यादव, यदुनाथ, ठाकुर प्रसाद, बलिराम सिंह, हरिश्चंद्र यादव, रघुवीर यादव, छितेश्वर यादव,  नागेंद्र प्रसाद, मोतीलाल, पप्पू सिंह, सुदर्शन यादव, विनोद सिंह, रामकृपाल, रामप्रताप, सुभाष यादव, अमर बहादुर यादव, मुनीम यादव, जितेन्द्र प्रसाद, विनोद सिंह आदि शामिल रहे|


                                                                                                                                     


                                                                                                                                    

                                                                                                     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें