गुरुवार, 22 जून 2023

श्रीमहंत नारायण गिरि ने दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष की शपथ ली, देश भर से आए साधु-संतों ने किया अभिंनदन

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःसिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के पीठाधीश्वर व श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने गुरूवार को मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से संत पहुंचे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। अभिनंदन व शपथ ग्रहण समारोह का शुभांरभ  प्रातः 9.30 बजे मंगलाचरण से शुरू हुआ। उसके बाद दीप प्रज्जवलन हुआ। समारोह में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, महामंडलेश्वर हरि गिरि महाराजए दिल्ली संत मंडल के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी राघवानंद महाराजए दिल्ली संत मंडल की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी धर्म देव महाराज, महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास, महामंडलेश्वर कंचन गिरि, महाराज महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि महाराज ,महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरि महाराज, प्राचीन देवी मंदिर दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, पं महेश चंद वशिष्ठ आदि आदि संतों की मौजूदगी में श्रीमहंत नारायण गिरि ने दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष पद की शपथ ली। श्रीमंहत नारायण गिरि ने कहा कि दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी बढ गई है। उनका प्रयास रहेगा कि हिंदू समाज एकजुट हो और  अपनी रक्षा करने में सक्षम हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें