शुक्रवार, 16 जून 2023

कौशाम्बी पुलिस ने वार्ड नम्बर 72 में लगाई महिला चौपाल, क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल की अहम उपस्थिति में महिला उप निरीक्षक अंकुश मलिक ने महिलाओं को अपराधियों से बचने के गुर सिखाए

 

                               मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशाम्बी-वैशाली अंतर्गत सेक्टर 1 वैशाली में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल, महिला उप निरीक्षक अंकुश मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पुलिस अधिकारी अंकुश मलिक द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और बचाव के लिए महिलाओं को जागृत किया गया। उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव के बारे में भी महिलाओं को बताया।इस अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त कीं। उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, महिला आरक्षी शालु त्यागी, महिला आरक्षी हरिता यादव, आरक्षी दिनेश भार्गव, आरक्षी अजय कौशिक, आरक्षी प्रशांत सहित क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने इस महिला जागरूकता चौपाल में भाग लिया। जिसमें प्रमुख रुप से विमला भट्ट, किरण राणा, पवित्रा, गीता, ममता,  मिथलेश, नीलम, मनसा, सुमन, अन्नू, नीलू गुप्ता, विमला  चौधरी आदि ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें