मंगलवार, 6 जून 2023

राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 ने पौधरोपण किया

 

                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःराजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। संस्था की पदाधिकारियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की शपथ भी ली। संस्था की अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने कहा कि प्रदूषण की समस्या को वृक्ष ही समाप्त कर सकते हैं। अतः हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सिर्फ पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा, उनकी देखभाल भी करनी होगी। संगीता अग्रवाल, नूतन बंसल, सुशीला गुटगुटिया आदि ने भी पौधरोपण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें