रविवार, 11 जून 2023

महापौर सुनीता दयाल व पार्षद प्रवीण चौधरी ने जन सुविधा केंद्र का उदघाटन किया

 

                              मुकेश गुप्ता

 गाजियाबादःवार्ड 84 राजनगर में नगर निगम के जन सुविधा केंद्र का उदघाटन किया गया। उदघाटन महापौर सुनीता दयाल व स्थानीय पार्षद प्रवीण चौधरी ने किया। इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल कहा कि इस तरह के जन सुविधा केंद्र नगर निगम द्वारा हर वार्ड में खोले जाएंगे। जन सुविधा केंद्र खुलने से जनता से आसानी से जुडा जा सकेगा। साथ ही उनकी समस्याओं का पता लगाकर उनका समाधान भी कराया जा सकेगा। पार्षद प्रवीण चौधरी ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओंके समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। वार्डवासियों सुविधा के लिए ही राजनगर में जन सुविधा केंद्र खोला गया है। वे इस जन सुविधा केंद्र में प्रतिदिन बैठेंगे ताकि वार्ड वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जान सकें और समस्याओं का समाधान करा सके। विधायक अजीत पाल त्यागीए विधायक सुनील शर्माए भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ताए राजनगर आरडब्लयूए अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ताए रामलीला समिति राजनगर के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ताए सौरभ गर्गए भूपेंद्र चित्तौडियाए एडवोकेट सुधीर सहलौत आदि भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें