मंगलवार, 20 जून 2023

भाविप राजनगर एक्सटेंशन शाखा ने किया योग अमृत शिविर का शुभारम्भ

 

                        मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन शाखा एवं भारतीय रेडक्रास सासोईटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अमृत शिविर का शुभारम्भ प्राथमिक पाठशाला सिहानी नं. 3 पर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक सतीश शर्मा के द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से योगाभ्यास कराया गया। चेयरमैन संस्कार प्रकल्प अनुराग त्यागी ने योग पर आधारित गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्रवाल ने योगाभ्यास के लाभों के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को बताते हुए अपने दैनिक जीवन में योग करने हेतु प्रेरित किया। उन्होने बताया कि योग ही जीवन है, योग के माध्यम से सभी विद्यार्थी अपने उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी स्मरण शक्ति को कई गुना अधिक बढ़ा सकते हैं। महिला संयोजिका सीमा चैधरी ने योगाभ्यास करने आये 80 विद्यार्थियों को योग के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सह संयोजिका दर्शन अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रीति सक्सेना द्वारा बहुत ही उत्तम व्यवस्था विद्यार्थियों के शिविर हेतु की गई। शिविर में स्कूल प्रशासन के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें