सोमवार, 12 जून 2023

प्रो. विवेक कुमार चोपड़ा की बुक का विमोचन हुआ

 

                        गौरव गुप्ता

ग्रेटर नोएडाःग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित बुक का विमोचन हुआ। बुक के लेखक प्रो. डॉ. विवेक कुमार चोपड़ा हैं। बुक का विमोचन ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ धीरज गुप्ता व डीन एकेडमिक्स संजय कटियार ने किया। प्रो. डॉ. विवेक कुमार चोपड़ा ने बताया कि इस बुक को तैयार करने में काफी सावधानी बरती गई है। इस बुक को सभी  राज्य स्तरीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी व सेंट्रल टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से तैयार किया गया है। यह बुक छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेगी। संस्थान  के चेयरमैन राजेश गुप्ता व वॉइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने बुक के प्रकाशन पर प्रो. डॉ. विवेक कुमार चोपड़ा को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें