मंगलवार, 30 सितंबर 2025

महाअष्टमी केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि चेतना का आह्वान-स्वामी चिदानन्द सरस्वती


महाअष्टमी, नारी शक्ति का महोत्सव

💥परमार्थ निकेतन में नवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय योग गरबा रिट्रीट का आयोजन

💫🌸भारत सहित विदेशी मेहमान भी ले रहे गरबा का आनंद

🌺स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में महाअष्टमी के अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन

ऋषिकेश, 30 सितम्बर। नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और नारी की दिव्यता के सम्मान का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय योग गरबा रिट्रीट का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सहित कई विदेशी मेहमानों ने सहभाग किया। यह आयोजन पारंपरिक सांस्कृतिक महोत्सव है जिसमें योग व नृत्य की विधाओं का अभ्यास कराया जा रहा है। 

रिट्रीट में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्ति गीतों के साथ सामूहिक रूप से नृत्य कर नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। विदेशी मेहमान भी भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के आनंद के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अनुभव कर रहे हैं। 

महाअष्टमी के अवसर पर परमार्थ निकेतन में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती  और साध्वी भगवती सरस्वती  की पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। यज्ञ में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन कर वशेष हवन और मंत्रोच्चारण कर विश्व शान्ति की प्रार्थना की।

महाअष्टमी का उत्सव नारी शक्ति के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से नौ कन्याओं को माँ दुर्गा के रूप में पूजन कर सम्मानित किया जाता है। इस अनुष्ठान के माध्यम से समाज में नारी शक्ति की गरिमा और उनकी सृजनात्मक एवं संरक्षणात्मक शक्ति का उत्सव मनाया जाता है।

योग गरबा तीन दिवसीय रिट्रीट में कई विदेशी मेहमानों ने भाग लेकर भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव किया। योग गरबा और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से वे भारतीय आध्यात्मिकता और नारी शक्ति के संदेश को प्रत्यक्ष रूप में अनुभव कर रहे हैं। 

तीन दिवसीय योग गरबा रिट्रीट का समापन महाअष्टमी के विशेष यज्ञ के साथ हुआ। स्वामी चिदानन्द सरस्वती  और साध्वी भगवती सरस्वती  ने प्रतिभागियों को नारी शक्ति, भक्ति, योग और आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। 

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि नवरात्रि, भारतीय संस्कृति का वह अनुपम पर्व है जो शक्ति की उपासना और नारी के गौरव का उत्सव है। शक्ति और धर्म की विजय का यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि स्त्री केवल सृजन का स्रोत ही नहीं, बल्कि संहार और रक्षा की क्षमता से भी परिपूर्ण है।

महाअष्टमी पर होने वाला कन्या पूजन धार्मिक अनुष्ठान तो है साथ ही कन्याओं में हम उस आदिशक्ति का दर्शन करते हैं जिसने समस्त ब्रह्मांड को जन्म दिया। उनके चरण धोना, तिलक करना और भोजन कराना नारी में दिव्यता का सम्मान है। 

नवरात्रि का उत्सव नारी की भूमिका को केवल गृहस्थी तक सीमित नहीं करता, बल्कि उसे राष्ट्र, समाज और संस्कृति की धुरी के रूप में स्थापित करता है। स्त्री, सृजन की जननी होने के साथ-साथ ज्ञान, करुणा, बल और साहस की मूर्ति भी है।

स्वामी जी ने कहा कि नवरात्रि हमें संतुलन का मार्ग दिखाती है। नारी की अस्मिता, उसकी गरिमा और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। कन्या भूण हत्या, स्त्री पर अत्याचार और असमानता जैसी चुनौतियाँ हमें यह याद दिलाती हैं कि महाअष्टमी केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि चेतना का आह्वान है। मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती इन तीन शक्तियों का संतुलन ही जीवन को पूर्णता प्रदान करता है। नवरात्रि, त्रिदेवी साधना है, जो हमें शक्ति देती है बुराई से संघर्ष करने की, विवेक देती है सही निर्णय लेने की, और समृद्धि देती है समाज को सशक्त बनाने की।

देवी मंदिर दिल्ली गेट से निकलेगी भव्य पंखा शोभायात्रा

 







                          मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद  । प्राचीन सिद्ध पीठ श्रीबाला त्रिपुर सुन्दरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पवित्र की शुरूआत 22 सितंबर से हुई थी और 1 अक्टूबर  को इसकी समाप्ति होगी। नवरात्रि में अष्टमी नवमी का खास महत्व होता है। अष्टमी के दिन महागौरी और नवमी के दिन सिद्धिदात्री मां का पूजन किया जायेगा। अष्टमी को  शोभायात्रा जबकि 1 अक्टूबर को नवमी  को मनाई जाएगी। हवन के बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है.कल नवमी तिथि पर दैवी मंदिर के महंत गिरीशानंद गिरि महाराज ने श्रीदुधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्य एवं विध्वान पंडितों के मन्त्रोंउच्चारण के द्वारा भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में घी एवं सामग्री द्वारा हवन में आहुतियां दी  तत्पश्चात दोपहर भव्य पंखा शोभायात्रा निकाली तत्पश्चात मंदिर भव्य आरती की । जो दुधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज के आशीर्वाद से नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जो कि शहर के विभिन्न बाजार होते हुए निकाली । इसमें भक्तों द्वारा जगह जगह पंखा शोभायात्रा का स्वागत किया  जोकि देवी मंदिर से होती हुई दिल्ली गेट, डासना गेट, रमते राम रोड ,गंज राइट, गंज घंटाघर, जीटी रोड से कीर्तन वाली गली बजरिया से घंटाघर हनुमान चोपला मंदिर होती हुई नवयुग मार्केट चंद्रपुरी से सीधी देवी मंदिर पहुंचेगी।

सैकड़ों लोगों ने नवरात्रि पर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। एवं नवरात्रि के मौके पर मंदिर दर्शन करने लिए सैकड़ों भक्तों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन होता है एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करतें हैं मंदिर महंत गिरीशानंद गिरि जी महाराज ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में पूरे नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विधान है। नवरात्रि में अष्टमी-नवमी का खास महत्व होता है। अष्टमी के दिन महागौरी और नवमी के दिन सिद्धिदात्री

मां का पूजन किया जाता है । अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है। कन्या पूजन के बाद ही भक्तों के नवरात्रि व्रत संपन्न माने जाते हैं। इसमें 2 से 11 साल की बच्चियों की पूजा की जाती है. माना जाता है कि अलग-अलग रूप की कन्याएं देवी के अलग-अलग स्वरूप को दशार्ती हैं। मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि 1अक्टूबर को  कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सभी साधु संत महात्मा एवं श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे आज शाम हवन किया गया । जिसमें महंत विजयगिरि जी महाराज शिव मंदिर आदि भक्तों ने महायज्ञ में आहुति दी ।                      

रविवार, 28 सितंबर 2025

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संरक्षक गौरव त्यागी ने जन्मदिन परक्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की

 




                     मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद ‌। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के संरक्षक सदस्य व रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के अध्यक्ष गौरव त्यागी ने अपने जन्मदिन पर क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की ।

 समाज सेवा को समर्पित आज के इस कार्यक्रम में मुख़्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. विशाखा सैनी    ने सम्मान स्वरूप एक पौधा गौरव त्यागी को  भेंट करके अभिनंदन किया ।

ज्ञातव्य हो कि स्वस्थ जनपद की संरचना को सार्थक करने के उद्देश्य से रेड क्रॉस गाजियाबाद के साथ जुड़कर रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद पिछले 3 महीने से निरंतर पात्र चयनित क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण कर रहा है। 

 सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि गौरव त्यागी ने पिछले दो वर्षों से रेड क्रॉस के साथ जुड़कर विभिन्न सेवा कार्य संपादित किए हैं जिसमें मुख्य रूप से क्षय रोगियों के स्वास्थ्य की चिंता रखते हुए उनका कुशलक्षेम जानना व पोषण पोटली उपलब्ध कराना।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष गुप्ता, धवल गुप्ता, एम. सी. गौड़, डी. सी. बंसल, एन. ए. बरनी, अवधेश त्यागी व संजय यादव के अतिरिक्त सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरा पूरा सहयोग दिया।

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी आरडब्लूए का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, तीन दलों के 30 प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत

 




                              मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी आरडब्लूए का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ राजेश तेवतिया के कुशल नेतृत्व में और नासिरपुर चौकी इंचार्ज ओमपाल सिंह व उनकी टीम की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोसायटी के निवासियों ने मतदान किया। वोटर लिस्ट में दर्ज कुल 450 वोटों में से कुल 391 वोट पड़ीं जिनसे 30 प्रत्याशियों की किस्मत तय होनी थी। बीमार और वृद्ध निवासियों के घर पर जाकर इलेक्शन ऑफिसर ने वोट डलवाए।

 इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।  वोटिंग सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली।  4:00 के बाद काउंटिंग शुरू हो गई। 

चुनाव में तीन दल परिवर्तन दल ग्रुप, ग्रो दल, विकास दल के 30 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमे से मनवीर सिंह, विजेंदर गिरी, अरविंद कुमार, किंशुक बंसल, रश्मि चौधरी, विनोद कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजकिशोर शर्मा, अंकित सहदेव, सतीश सिंघल ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में ग्रो टीम का पत्ता साफ हो गया। जीतने के बाद ढोल नगाड़े और मिठाइयां बांटी गई। सबसे पहले जीते हुए  प्रत्याशियों ने मंदिर में जाकर माता टेका। स्थानीय निवासियों ने भी जीते हुए प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी। सभी विजेताओं ने स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

सपनावत के माँ वैष्णो धाम में हुआ माता की चौकी का आयोजन

 





                           मुकेश गुप्ता 

प्रत्येक वर्ष नवरात्रों में मंदिर सेवा समिति की ओर से करायी जाती है माता की चौकी

गाजियाबाद । हापुड़ जिले के सपनावत में स्थित माँ वैष्णो धाम मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रों में माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन कराया गया है। 

शनिवार शाम को 6 बजे माता रानी की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस आयोजन में मुरलीवाला डेकोरेटर के द्वारा माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। तथा प्रसिद्ध भजन गायक दीपक राणा, विवेक दुबे और भावना शर्मा ने माता रानी के भजन गाते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर माँ वैष्णो धाम का प्रांगण माता रानी के भक्तों से खचाखच भरा रहा। तथा दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से आये श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। 

इन दिनों माँ वैष्णो धाम मंदिर में मेले की रौनक अपने चरम पर है। और भक्तों की अपार भीड़ रोजाना मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए आ रही है। 

माँ वैष्णो धाम की स्थापना 16 फरवरी 2011 को समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता के माता पिता के द्वारा की गई थी। और 28 अगस्त 2017 को कटरा से ज्योति लाकर अनेक साधु संतों के सानिध्य में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। माता रानी की चौकी में मुख्य रूप से संजीव कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, राजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, तास्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, इवान गुप्ता, सुबोध गुप्ता, राकेश गोयल, मुकेश सिंघल, प्रदीप गुप्ता, उमेश गर्ग, रोहित गोयल, प्रिंस गुप्ता, विकास गुप्ता, ताराचंद गुप्ता, भानु शिशोदिया, तरूण ढिगरा आदि सम्मलित रहे।

अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर नमन, भगत सिंह जैसे महानायक केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर भारतीय के अंतर्मन में राष्ट्रभक्ति का दीपक जलाने वाले आदर्श--स्वामी चिदानन्द सरस्वती

 



स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्त होना ही नहीं, बल्कि अन्याय, असमानता और अज्ञान से भी मुक्ति पाना

ऋषिकेश, 28 सितम्बर। आज का दिन भारतीय इतिहास और आध्यात्मिक साधना, दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत पावन और प्रेरणादायी है। आज अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती है, जिन्होंने अपने निर्भीक साहस, अद्भुत त्याग और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। 

भगत सिंह एक क्रांतिकारी तो थे ही साथ ही वे विचारों के योद्धा भी थे। उनकी कलम और उनकी आवाज ने जितना झकझोरा, उतना ही उनके साहसिक कदमों ने ब्रिटिश साम्राज्य को हिला डाला। उनका उद्घोष “इंकलाब जिंदाबाद” आज भी हमारे रगों में जोश और जागरूकता भरता है। उनकी शहादत हमें यह सिखाती है कि स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्त होना नहीं है, बल्कि अन्याय, असमानता और अज्ञान से भी मुक्ति पाना है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने आज नवरात्रि के छठे माँ कात्यायनी की पूजा अर्चना करते हुये कहा कि आज के दिन आज्ञा चक्र पर ध्यान केंद्रित कर अपने अन्दर विवेक और आत्मज्ञान की ज्योति को प्रज्वलित करे। माँ कात्यायनी का स्वरूप धर्म की रक्षा और अधर्म के संहार का प्रतीक है। मां के श्री चरणों में ध्यान करने से हमारे भीतर से भ्रम और मोह का अंधकार मिटता है और निर्णय शक्ति प्रखर होती है। माँ का संदेश स्पष्ट है, अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्ची भक्ति है।

स्वामी जी ने कहा कि आज हमें दोनों प्रेरणाओं को एक सूत्र में पिरोना है। भगत सिंह का बलिदान हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और उसके लिए किसी भी प्रकार का त्याग छोटा नहीं है। माँ कात्यायनी का आशीर्वाद हमें यह शक्ति देता है कि हम अपने जीवन में सही और गलत का भेद कर सकें, साहसपूर्वक सत्य का पक्ष लें और अपने कार्यों से समाज में प्रकाश फैलाएँ।

स्वामी जी ने कहा कि भगत सिंह जैसे महानायक केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर भारतीय के अंतर्मन में जागृति का दीपक जलाने वाले आदर्श हैं। यह समय है कि हम बच्चों के हाथों में पत्थर नहीं, बल्कि पुस्तकें दें, उनके दिलों में नफरत नहीं, बल्कि देशभक्ति और सेवा की भावना बोएँ। यही शहीद भगत सिंह को हमारी ओर से सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। 

आइए, इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि हम अपने जीवन को देश और धर्म की रक्षा हेतु समर्पित करेंगे। आज की परमार्थ गंगा आरती शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें समर्पित की।

सांसद खेल महोत्सव में उपस्थित हुए बलप्रीत सिंह





                            मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद  । डीपीएस वसुंधरा में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का शानदार उद्घाटन सांसद अतुल गर्ग ने किया। इस समारोह में  अल्पसंख्यक  मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह  भी उपस्थित हुए उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बहुत गर्व महसूस किया। इस दौरान  सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल , महामंत्री पप्पू पहलवान , और पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदिरापुरम हरमीत बक्शी  उपस्थित हुए ।


इस महोत्सव का शुभारंभ वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल में एक नई ऊर्जा भर दी। खिलाड़ियों का जोश और जुनून देखने लायक था, जो यह दर्शाता है कि हमारे युवा कितने प्रतिभाशाली हैं। यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली और खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक बड़ा प्रयास है।

इस कार्यक्रम के दौरान, हम सभी ने एक साथ बैठकर माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को भी देखा। 

उनके प्रेरणादायक शब्द हमेशा हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल प्रधानमंत्री  के 'खेलो इंडिया' के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सांसद अतुल गर्ग ने  पूरी टीम को इस अद्भुत आयोजन के लिए दिया।  उन्होंने कहा कि यह महोत्सव निश्चित रूप से गाजियाबाद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।





महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा 

भारतीय जनता पार्टी 

गाजियाबाद

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पंडित राकेश शर्मा(सदरपुर) को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विवेक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव बने

         

मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद । राष्ट्रीय व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हुई,गाज़ियाबाद से पंडित राकेश शर्मा(सदरपुर) को  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम विवेक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के  गाज़ियाबाद स्थित कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई,जिसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चिन्मय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजबाबू रस्तोगी  के आदेश पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र एवम जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया।


संगठन में बदलाव करते हुए निवर्तमान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी  को राष्ट्रीय महामंत्री,निवर्तमान राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पँ.राकेश शर्मा(सदरपुर) को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मेरठ निवासी मुकेश शर्मा* को राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

 बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस.पी. मिश्रा ने सभी दायित्वधारियों को माला और संगठन का पटका  पहनाकर बधाई दी और कहा कि बहुत जल्दी ही संगठन का सदस्यता अभियान आरम्भ किया जाएगा, बिना सदस्यता ग्रहण किये कोई भी संगठन का पदाधिकारी मान्य नही होगा।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊँगा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा एवम व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पूर्णत प्रयासरत रहूंगा।।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को जल्द ही विस्तारित रूप देते हुए यूपी समेत कई राज्यों में गठन किया जाएगा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।।

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारतीय , विमल शर्मा  उपस्थित रहें।







लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट नेशहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिन शोषण मुक्त दिवस” के रूप में मनाया





                             मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद । लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में महान क्रान्तिकारी, मूर्धन्य विद्वान, बेजोड़ लेखक, समाजवादी विचारक शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिन समारोह “शोषण मुक्त दिवस” के रूप में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षाविद समाजवादी विचारक राम दुलार यादव रहे, अध्यक्षता प्रख्यात लेखक अमर जीत सिंह कलिंगा, संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, मुख्य अतिथि डा0 विशन लाल गौड़ रहे, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, इन्कलाब जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाये गये| कार्यक्रम को सी0 बी0 मौर्य, कैलाश चन्द ने भी संबोधित किया, राजेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह ने शहीदे आजम भगत सिंह के सम्मान में देश-प्रेम के गीत सुना सभी की ऑंखें नम कर दीं। पंडित विनोद त्रिपाठी ने ज्ञानपीठ सन्देश गाकर लोगों में उत्साह पैदा कर दिया।

              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह बाल्यकाल से ही शोषण, अन्याय, पाखंड, रुढ़िवाद और कुरीतियों के घोर विरोधी सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना के पक्षधर रहे, उनके जीवन में जलियावाला कांड जिसमे हजारों बेगुनाहों की जान गयी, घायल हुए, अपने घर से पैदल 12 मील चलकर उस मिट्टी का तिलक लगा प्रण किया और सांडर्स का वध कर बदला ले लिया, उनमे भारत माता को ब्रिटिश गुलामी से आजाद कराने की प्रबल इच्छा थी, उसी अनुरूप उन्होंने अपने क्रान्तिकारी साथियों के साथ लगातार संघर्ष करते हुए ब्रिटिश असेम्बली में बम धमाका कर दिया, गिरफ्तार हुए। देश के नवजवानों में क्रान्ति   की ज्वाला का जन्म हो, हंसते-हंसते फांसी के फंदे को भारत माता को आजाद कराने, बहरे, गूंगों को सन्देश देने, अन्याय, शोषण मुक्त समाजवादी समाज बनाने के लिए चूम लिया, शहीदे आजम भगत सिंह बन गये, आज भी उनके विचार छात्रों, नवजवानों, किसानों, मजदूरों के सर्वांगीण विकास और उनके जीवन स्तर में सुधार हो प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया था “आपके लिए पढाई महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ देश की सामाजिक, आर्थिक स्थिति को समझना, जानना, उसमे आवश्यकतानुसार आमूल चूल परिवर्तन, यदि उस शिक्षा में शामिल नहीं, तो वह शिक्षा अज्ञानता से भरी है।

            आज 21वीं शदी में सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर बाते बहुत होती है, लेकिन अन्याय, शोषण, असमानता, अमीर-गरीब की खाई बढती जा रही है, एशिया में आंकड़ा बताता है कि सबसे अधिक अरबपति भारत में है लेकिन गरीबी, भूख, पीड़ा और दर्द में कोई कमी नहीं आयी, यह विचारणीय है, शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों  का भारत बने, हमें ईमानदारी और नैतिक आचरण से शोषण और अन्याय मुक्त देश बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए, वर्तमान नेतृत्व के कथनानुसार यदि हम 2047 में विकसित राष्ट्र बन भी जाय तो भी यहाँ गरीबी बनी रहेगी, जैसे आज 81 करोड़ को अनाज अनुकम्पा में दिया जा रहा है, कमोबेस शायद ही इस स्थिति में सुधार हो।

           कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि 23 साल की उम्र  में ब्रिटिश गुलामी से भारत को मुक्त कराने, शोषण और अन्याय, पाखंड के विरोध में लोगों को जागरूक करते हुए, इसलिए फांसी के फंदे को हंसते-हंसते चूम लिया था उनका उद्देश्य था यदि हम फांसी पर चढ़ गये तो देश के नवजवान देश की आजादी के लिए तथा अन्याय और शोषण विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए देश को आजाद कराने में संघर्ष करेंगे, आज लोकतंत्र, संविधान खतरे में है, आजादी के 78 वर्ष बाद ही हम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भूल गये, यह विडम्बना है, जिन्होंने देश को आजादी दिलवाने में अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया, हम निजी लाभ और स्वार्थ में लिप्त अपने हित में लगे है, हमें इस व्यवस्था को बदलना होगा, तथा शहीदे आजम भगत सिंह के व्यक्तित्व और विचार से प्रेरणा ले देश, समाज और व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना होगा।

             कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे और शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया, डा0 विशन लाल गौड़, राम दुलार यादव, अमर जीत सिंह कलिंगा, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, देवकर्ण चौहान, सी0 बी0 मौर्य, अनिल मिश्र, कैलाश चन्द्र, हुकुम सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, सरदार मक्खन सिंह, विजय सिंह, ब्रह्म प्रकाश, मुनीव यादव, हरेन्द्र यादव, फौजुद्दीन, रामेश्वर यादव, सत्यपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुभाष यादव, अमृत लाल चौरसिया, एस0 एन0 जायसवाल, हरीस ठाकुर, सम्राट सिंह, फूल चन्द वर्मा सहित गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

                                                                                                                                       


                                                                                                                                 

                                                                                                                                 

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118 वी जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई

  

                          मुकेश गुप्ता 

 गाजियाबाद ।  सुभाष युवा मोर्चा द्वारा सुभाषिनी ऑफसेट, एफ 10 जगदीश नगर, गाजियाबाद पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह  की 118 वी जयंती रविवार को बड़ी धूम-धाम से मनाई गयी।

   शहीद-ऐ-आजम भगत सिंह  के जन्मदिवस समारोह का शुभारम्भ सुभाष युवा मोर्चा  के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सतेन्द्र यादव द्वारा शहीद भगतसिंह  के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहीदे-ए-आजम का जन्म 27-28 सितम्बर की मध्य रात्रि में 1907 में लायलपुर जिले के बंगा गांव में जो अब पाकिस्तान में है, मे हुआ था । इस कारण बहुत से लोग इनका जन्मदिन 27 सितंबर को भी मनाते है। जबकि भगत सिंह जी का परिवार इनका जन्मदिन 28 सितम्बर को मनाता है। भगत सिंह का पूरा परिवार क्रान्तिकारी था। उन्होंने जेल में विश्व की सबसे लंबी भूख हड़ताल की। भगतसिंह की फाँसी को रोकने के लिए पूरी दुनिया के लोगों ने कोशिश की, ब्रिटिश सांसदो तक ने फाँसी रोकने की कोशिश की। लाखों लोगों ने इस बारे में पत्र लिखा जिसमे से कुछ पत्र खून से लिखे गये थे। भारत में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व मौहम्मद अली जिन्ना ने पुरजोर कोशिश की लेकिन अंग्रेजों ने किसी की न मानी। महज 23 साल 5 महीने 25 दिन की आयु में 23 मार्च 1931 की शाम 7:33  पर उन्हें फाँसी दे दी गई। शहीद-ए -आजम के जन्मदिवस के अवसर पर सुभाष युवा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य गोपाल सिंह ने कहा खुद में देशभक्ति के जज्बे को भरने के लिए शहीद भगत सिंह का नाम ही काफी है उनमें देश के प्रति इतना प्रेम था कि वह हँसते-हँसते फांसी के फंदे पर झूल गये। समाज में फैली शोषण व अमीरी गरीबी की खाई को भगत सिंह के रास्ते पर चलकर ही मिटाया जा सकता है।  इस अवसर पर मनोज शर्मा "होदिया" ने कहा कि स्कूली शिक्षा से ही वह भारत की आजादी के सपने देखने लगे और गांधी जी के असहयोग आन्दोलन में भाग लिया। जब माता-पिता ने शादी करनी चाही तो घर से भाग गये और अपने पीछे एक खत छोड़ गये उसमें उन्होंने लिखा की उन्होंने अपना जीवन देश को आजाद कराने के लिए समर्पित कर दिया है। लाहौर षडयंत्र केस में राजगुरू, सुखदेव के साथ भगत सिंह को भी फांसी की सजा सुनायी गयी।

 शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस समारोह में में मुख्य रूप से सुनील दत्त, दीपक वर्मा, अनिल सिन्हा, कैप्टन गोपाल सिंह,विनोद अकेला, कमल यादव, रामकुमार शर्मा, राजीव रैना , राजेंद्र गौतम, के पी सिंह यादव, अनिल मिश्रा,भरत आर्य, तेजस्व भारद्वाज , मानव सिंह होदिया, गोपाल, योगेंद्र राय, सुरेश यादव, राजेंद्र सिंह कसाना, राजीव गौतम,  राजेंद्र यादव राजेश यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, अजय श्रीवास्तव ,तेजेंद्र कुमार वर्मा, मुनेश कुमार, विकास पांडे, विनय कुमार गुप्ता ,संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडे, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, शुभम मिश्रा, अजय कुमार बिट्टा, हर्षित, दीपक शर्मा, अखिल अहमद,  सुभाष गिरी शुक्ला, इंद्रपाल सिंह यादव, अक्षत पुंडीर, लालबाबू झा, मुकेश सिंह पुंडीर, योगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कोरी, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मण, राम गणेश सिंह, संजय कुमार, काशी सिंह यादव, शिवम, राजपाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, दीपक कुमार रिंकू, अक्षय, रोहित आदि सम्मिलित रहे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पवन कौशिक जिलाध्यक्ष,अभिषेक शर्मा महानगर अध्यक्ष बने--लालचंद शर्मा

 



                           मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की घोषणा  डा. पवन कौशिक गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष एवं अभिषेक शर्मा होंगे महानगर अध्यक्ष

   अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के  प्रदेश अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गाजियाबाद डॉ पवन कौशिक एवं महानगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बनाने की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि जिला कमेटी में डॉ पवन कौशिक अध्यक्ष, कवि डॉक्टर आर पी शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीके शर्मा उपाध्यक्ष,रामावतार पचौरी उपाध्यक्ष,रामकुमार शर्मा उपाध्यक्ष,  कैलाश चंद्र शर्मा उपाध्यक्ष,योगेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, महासचिव निर्मल शर्मा, महासचिव राजकुमार शर्मा, महासचिव संदीप शर्मा, सचिव  दिनेश कुमार शर्मा ,सचिव रमेश कुमार कौशिक, प्रवक्ता  सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा सचिव ,अंजु शर्मा उपाध्यक्ष पदाधिकारी जिला कमेटी में होंगे। श्री शर्मा ने कहा की महानगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा शीघ्र ही कमेटी की घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव सर्व समाज के साथ रहा है और रहेगा प्रेसवार्ता के दौरान विनय शर्मा, अमरदत्त शर्मा, एम पी दीक्षित, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, पवित्र मोहन शर्मा, उमेश शर्मा, अशोक शुक्ला, योगेन्द्र शर्मा, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। बॉक्स

  प्रदेश अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने अपनी कमेटी की कि घोषणा देवेंद्र दत्त शर्मा प्रदेश मुख्य संरक्षक, अशोक शर्मा साधु प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा  प्रदेश महामंत्री, सतीश भारद्वाज एडवोकेट प्रदेश सचिव,रामबाबू शर्मा प्रदेश संरक्षक, श्री राम निवास शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, मेरठ मंडल अध्यक्ष बी. एल. गौतम ने आशा जताई कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की सभी कमेटिया संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।












गुरुवार, 25 सितंबर 2025

जीएसटी से आने वाले समय में छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी-- असीम अरुणअ






                        मुकेश गुप्ता

गाज़ियाबाद । भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार को किंग्स एंड क्वीन बैंक्विट हॉल, राकेश मार्ग पर “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री असीम अरुण जी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।

असीम अरुण ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लगातार गंभीर है। जीएसटी सुधारों का उद्देश्य टैक्स प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी व व्यापारियों के लिए सहज बनाना है। आने वाले चरणों में छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी। टैक्स प्रक्रिया आसान होने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और कारोबारियों का समय व पूंजी दोनों की बचत होगी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले ब्रांडेड घी की एमआरपी 725 रुपये थी, जबकि सुधारों के बाद अब देशी घी की नई एमआरपी मात्र 500 रुपये निर्धारित हुई है। इससे सीधा लाभ दुकानदार और उपभोक्ता—दोनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा, “मानकर चलिए कि यह सरकार की ओर से ‘दो के साथ एक फ्री’ जैसा लाभ है।”

असीम अरुण ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा देने और व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की शुरुआत हुई है, जिसमें “वोकल फॉर लोकल” और “देश में बना, देश का सामान खरीदो” जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। यह अभियान 25 दिसंबर, अटल जयंती तक चलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गाज़ियाबाद महानगर का व्यापारी समाज भाजपा की रीढ़ है। पारदर्शी सुधारों के कारण निश्चित ही व्यापारियों को राहत और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय असीम अरुण जी के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं व व्यापारियों को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह, सदर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, कार्यक्रम संयोजक राजेश त्यागी, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, सुशील त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष वरुण नागर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने सभी पत्रकार बंधुओं और आगंतुक अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

बुधवार, 24 सितंबर 2025

राष्ट्रीय लोकदल महानगर कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित

 



                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । राष्ट्रीय लोकदल महानगर कमेटी की समीक्षा बैठक   मंगलवार को अंनपूर्णा होटल गाजियाबाद मे की गई।

 बैठक के प्रभारी छेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश प्रमुख छेत्रीय महासचिव श्री अनिल आर्य छेत्रीय सचिव श्री धर्मेंद्र काठा जी ने कमेटी की समीक्षा की।

महानगर अध्यक्ष डा रेखा चौधरी ने प्रभारियों का बुके देकर स्वागत किया । काफ़ी संख्या में नए लोगों ने पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने और जन जन तक पहुँचने का संकल्प किया ।

इस मोके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक इंद्रजीत सिंह टीटू प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र डबास विशाल सिरोही युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ संजीव अरोड़ा हिंडन पार अध्यक्ष सुधीर तोमर रामकुमार पंवार सत्यवीर सिंह प्रदीप त्यागी विशाल सिरोही दिनेश शर्मा किशन राघव संजय बैंसला दीपमाला चौधरी दीपा सिरोही प्रभा वर्मा सुमन दुबे श्वेता सिंह सुमन अग्रवाल तरुण चौधरी भूपेन्द्र बॉबी राजेंद्र चंदेला गुड्डू मुखिया नवाब बाल्मीकि राजीव तालान इस्माइल बेग शेर सिंह मौर्य देशपाल सिंह अमित चौधरी आदि उपस्थित रहे ।

पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वालीं में अंकित परचा कपिल कसाना प्रेम शंकर यादव शिव कुमार राहुल सैन फू सिंह राठी दीपक पारचा पंकज पांचाल मनीष धींगन अंकित सैन शुभम सैन अमन पारचा ओमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी कमिश्नर संग की बैठक, जीएसटी की घटी दरों के लाभ को आम जनता तक पहुंचाने के लिए हुआ मंथन

 




                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा एक बैठक बुधवार को आरडीसी के कृष्णा सागर रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी के ग्रेड वन कमिश्नर मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। 

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जीएसटी की कम हुई दरों के लाभ को आम जनता तक पहुंचाने का रहा। ताकि लोगों को मालूम हो की मौजूदा जीएसटी व्यवस्था से आम जनमानस की जिंदगी में क्या राहत पहुंचाने वाली है। 


बैठक का संचालन देवेंद्र हितकारी के द्वारा किया गया, तथा अनेक व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लेते हुए जीएसटी कमिश्नर के समक्ष अपनी बात रखी‌

 लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन ने कहा कि यह सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है। तथा इसके पश्चात लोगों की खरीदारी की क्षमताएं भी बढ़ेगी, समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तथा प्रदेश और देश की सरकारों ने जो भी वादा लोगों से किया है। वह पूरा किया है। गाजियाबाद जीएसटी के कमिश्नर मानवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी अधिकारी आपकी सहूलियत के लिए काम कर रहे हैं। और अब नए पंजीयन भी तत्काल 24 घंटे के अंदर किया जा रहे हैं। तथा सरकार और अधिकारी सदैव व्यापारी वर्ग के साथ हैं। अनावश्यक किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा। 

इस अवसर पर जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर जीत सिंह समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता, व्यापारी नेता देवेंद्र हितकारी, लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा,  बाल किशन बालू, सुभाष गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जयसवाल, महामंत्री मनवीर नागर सहित अनेको व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा के प्रति जागरूकता और आरती प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, उत्तरप्रदेश के 7 जिलों के 15 घाटों के 30 पुरोहितों ने किया सहभाग




परमार्थ निकेतन, जल शक्ति मंत्रालय, नमामि गंगा और अर्थ गंगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित या 10 वीं प्रशिक्षण कार्यशाला

गंगा जी की स्वच्छता ही हमारा धर्म--स्वामी चिदानन्द सरस्वती

गंगा जी की प्रत्येक बूँद अमूल्य है और उन्हें बचाना हम सबका कर्तव्य--साध्वी भगवती सरस्वती

ऋषिकेश, 24 सितम्बर। परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा  के संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सांस्कृतिक संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित 10वीं गंगा आरती प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यशाला जल शक्ति मंत्रालय, नमामि गंगे, अर्थ गंगा अभियान एवं परमार्थ निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के 7 जिलों के 15 घाटों से आए 30 पुरोहितों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

गंगा आरती, धार्मिक अनुष्ठान के साथ हमारे जीवन और संस्कृति का आध्यात्मिक उत्सव है। दीपों की लौ से सज्जित आरती नदियों और प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है। गंगा आरती के माध्यम से हम यह संदेश देते हैं कि गंगा केवल जलधारा नहीं, बल्कि हमारी जीवनधारा है और आरती हमें हमारी आस्था के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों से जोड़ती है। आरती हमारे और प्रकृति के बीच, धर्म और विज्ञान के बीच, तथा संस्कार और संस्कृति के बीच की अद्भुत कड़ी है।

आज जब नदियों का अस्तित्व प्रदूषण और अतिक्रमण से संकट में है, तब यह आवश्यक है कि गंगा आरती केवल एक परम्परा न होकर, जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बने। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य यही था कि घाटों पर आरती कराने वाले पुरोहित न केवल शुद्धता और शास्त्रीय विधि से आरती संपन्न करें, बल्कि आरती के साथ-साथ जनमानस को संदेश दें, गंगा की स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है, जल ही जीवन है और जल संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है।

भारतीय परंपरा में पुरोहित केवल पूजा-पाठ करने वाले आचार्य नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले पथप्रदर्शक माने जाते हैं। गंगा तटों पर बैठने वाले ये पुरोहित प्रतिदिन अनेक श्रद्धालुओं से मिलते हैं। उनके शब्द और संस्कार सीधे जनमानस तक पहुँचते हैं। यही कारण है कि यदि वे अपने अनुष्ठानों के माध्यम से गंगा जी की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण रक्षा का संदेश देंगे तो उसका प्रभाव गहरा और दीर्घकालिक होगा। पुरोहित न केवल धार्मिक आचार्य, बल्कि धरती और पर्यावरण के वास्तविक संरक्षक भी बन सकते हैं।

इस प्रशिक्षण में पुरोहितों को गंगा जी की आरती की शास्त्रीय पद्धति, स्वर-साधना, और सामूहिक स्तुति के साथ-साथ पर्यावरण संदेशों को आरती में समाहित करने की विधि सिखाई गई। साथ ही उन्हें गंगा संरक्षण से जुड़े तथ्यों, नमामि गंगे एवं अर्थ गंगा अभियानों की जानकारी भी दी गई।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने संदेश में कहा कि मां गंगा केवल नदी नहीं, माँ है। गंगा जी का भी संदेश है सेवा, सहयोग और संस्कार। जब घाटों पर बैठने वाले पुरोहित गंगा जी की आरती के माध्यम से यह संदेश देंगे कि गंगा जी की स्वच्छता ही हमारा धर्म है, तब यह आंदोलन एक जन-जन का आंदोलन बन जाएगा और आरती का दीपक केवल गंगा जी के तटों  को ही आलोकित नहीं करेगा बल्कि यह संपूर्ण समाज को नई चेतना और नई दिशा प्रदान करेगा।

साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि मां गंगा हमारी संस्कृति की आत्मा और भारत की श्वास है। यदि मां गंगा स्वच्छ रहेगी तो भारत स्वस्थ रहेगा। जल केवल उपयोग की वस्तु नहीं, बल्कि ईश्वर का अमृत प्रसाद है। गंगा जी की प्रत्येक बूँद अमूल्य है और उन्हें बचाना हम सबका कर्तव्य है। 

इस 10वीं कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागी पुरोहितों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने घाटों पर जाकर आरती को स्वच्छता, जल संरक्षण और जन-जागरूकता का अभियान बनाएंगे।

परमार्थ निकेतन, नमामि गंगे और अर्थ गंगा के संयुक्त प्रयास से यह कार्यशाला एक नई दिशा का संदेश देती है कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं, हमारी अस्मिता भी है।

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

पूर्व सांसद ने रमेश चन्द्र तोमर ने कविनगर रामलीला समिति पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पूर्व सांसद ने अध्यक्ष व महामंत्री को 20-20 करोड़ के मानहानि का भेजा नोटिस



                           विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । भाजपा के  चार बार रहे पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रामलीला संचालन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने नाराजगी जताई कि समिति के आजीवन सदस्य होने के बावजूद उन्हें समिति से बाहर कर दिया गया। पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने मंगलवार को नवयुग मार्केट में पत्रकार वार्ता कर बताया कि रामलीला समिति के दो पदाधिकारी ललित जायसवाल (अध्यक्ष)  व भूपेन्द्र चौपड़ा  (महामंत्री) पर मानहानि का 20-20 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।  उन्होंने  बताया कि समिति ने बाहर किए जाने का जो नोटिस मुझे भेजा गया उसमें बताया कि वह तीन साल से सीमित की बैठक में मौजूद नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि संस्था की पंजीकृत नियमावली में सदस्यता निरस्त करने का अनुपस्थित रहना का कोई कारण नहीं बनता। कोई भी नियम संस्था द्वारा पंजीकृत नियमावली में संशोधन किए बिना प्रभावी नहीं है। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार को भी पत्र लिखकर सदस्यता समाप्त करने का प्रावधान पूछा था। इस पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने पत्र का जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान संस्था जो पंजीकृत नहीं है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है ऐसे में संस्था द्वारा किसी की सदस्यता को समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि रामलीला के लिए चंदे के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। अवैध गेट बनवाकर उस पर विज्ञापन लगवाकर वसूली हो रही है। जीएसटी नहीं दी गई। इसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रेसवार्ता में कविनगर रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तोमर, लालचंद शर्मा, पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, पूर्व महामंत्री रामगोपाल, तरुण राय अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, विरेश त्यागी आदि मौजूद रहे। कविनगर रामलीला समिति को अवैध बताया पूर्व सांसद ने डिप्टी रजिस्ट्रार, फार्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के एक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि वर्तमान में कार्यरत समिति अवैध एवं अवैधानिक है। 12 जून 2022, 11 मई 2025 के क्रम में सूची वर्ष 2022-2023, सूची वर्ष 2025-2026 को कार्यालय द्वारा पंजीकृत नहीं किया।

जेनीग्नाइट 24-घंटे का हैकाथॉन – इंदरप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में नवाचार का हुआ भव्य उत्सव

 


                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । इंदरप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (IPEC), गाज़ियाबाद ने सफलतापूर्वक जेनीग्नाइट हैकाथॉन का आयोजन किया। यह 24 घंटे का ऊर्जा से भरपूर कोडिंग मैराथन था, जिसमें चेन्नई, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और देशभर के अन्य शहरों से आए 64 टीमों और 300+ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

यह प्रतियोगिता Microsoft द्वारा संचालित और Technest द्वारा आयोजित की गई, जिसे HackWithIndia एवं Devnovate के सहयोग से संपन्न किया गया। यह नवाचार, रचनात्मकता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन रहा।

💻 24 घंटे का लगातार कोडिंग और वास्तविक समस्याओं का समाधान

🕛 अनगिनत विचार-विमर्श, टीमवर्क और रचनात्मकता

🔥 5+ घंटे का जजमेंट और कठिन मूल्यांकन

🚀 नए विचार और क्रांतिकारी समाधान

 इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पुनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष, IPEC एवं MIET समूह संस्थान, ने कहा: “जेनीग्नाइट केवल एक हैकाथॉन नहीं था, बल्कि विचारों और नवाचार का एक आंदोलन था। देशभर से आए युवाओं के उत्साह और रचनात्मकता को देखना प्रेरणादायक रहा। IPEC सदैव ऐसे मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां छात्र नवाचार करें, सहयोग करें और प्रौद्योगिकी का भविष्य नेतृत्व करें।”

डॉ. अमित जैन, निदेशक, IPEC, ने कहा: “जेनीग्नाइट नवाचार और टीमवर्क का उत्सव था। इस हैकाथॉन ने छात्रों को सीमाओं को पार करने, वास्तविक समस्याओं को हल करने और अपने कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर दिया। मैं सभी प्रतिभागियों को उनके जोश और योगदान के लिए बधाई देता हूं।”

जेनीग्नाइट हैकाथॉन ऊर्जा, सीख और यादगार अनुभवों के साथ संपन्न हुआ, जो आने वाले वर्षों तक छात्रों को नवाचार और सहयोग की प्रेरणा देता रहेगा।

थर्मोकूल के ब्रांड एम्बेसडर बने वालीवुड के नबाब सेफ अली खान

 


                               मुकेश गुप्ता

थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के प्रोडक्टस को प्रमोट करने का, वालीवुड सितारे से हुआ थर्मोकूल का करार

 गाजियाबाद । इलैक्ट्रिक एवं इलैक्ट्रॉनिक्स होम एप्लांयसेज की दुनिया में देश के सुप्रसिद्ध  ब्रांड थर्मोकूल ने अपने प्रचार के लिए फिल्म जगत के सुपर स्टार सेफ अली खान को साईन किया है। 

शनिवार को मुम्बई में गुप्ता परिवार के सभी सदस्यों के साथ थर्मोकूल का सैटअप लगाकर सेफ अली खान ने थर्मोकूल के प्रचार ऐड की शूटिंग की गई। इस दौरान थर्मोकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता एवं उनके बडे़ भाई संजीव कुमार गुप्ता के साथ अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता तथा थर्मोकूल के अधिकृत डीलर्स शिवांगु सोनकर, रजत केसरवानी एवं अनुज जैन ने भी सेफ अली खान से मुलाकात की,  थर्मोकूल पिछले लगभग दो दशकों से होम एप्लांयसेज का निर्माण कर रहा है। तथा एलईडी स्मार्ट टीवी और वाशिंग मशीन के बाद इस वर्ष से थर्मोकूल के रेफ्रिजरेटर और ऐसी भी मार्केट में आ गयें है। इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने कहा कि क्वालिटी और प्राईज के साथ साथ आज के आधुनिक और भागदौड़ वाले व्यस्त समय में प्रचार प्रसार भी अति आवश्यक है। इसलिए सेफ अली खान को थर्मोकूल का ब्रांड एम्बेसडर बनाये जाने के बाद हमारे ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। और आने वाले समय में थर्मोकूल के उत्पाद हर घर की पहली पसंद होंगे।

डॉ.अतुल जैन ने नीरज सिंह से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की- औद्योगिक और शिक्षा के विषयों पर चर्चा हुई

 






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद  । लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने आज लखनऊ में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र उत्तर प्रदेश फिक्की के चेयरमैन और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश सचिव नीरज सिंह से उनके लखनऊ आवास पर शिष्टाचार भेंट की और एक सूक्ष्म वार्ता में गाजियाबाद के संबंध में औद्योगिक और शिक्षा इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई । उन्होंने गाजियाबाद के बारे में हाल-चाल सभी की कुशलता के बारे में पूछा ।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए नीरज सिंह लखनऊ और अन्य जनपदों से पधारे हुए गणमान्यों से लगातार मुलाकात करके सभी की समस्या समाधान करने का प्रयास करते हैं और सामाजिक कार्यों में एवं राजनीतिक कार्यों में काफी सक्रिय रहकर सेवा के कार्य लगातार कर रहे हैं। गाजियाबाद निवासियों से उनका विशेष लगाव रहता है और उन्होंने इस तरह का स्नेह और आदर आज की मुलाकात में दिया उनका हार्दिक धन्यवाद।






श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ में घट स्थापना की व प्राचीन देवी मंदिर बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

 


                        मुकेश गुप्ता

महाराजश्री बोले, नवरात्र का पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों की साधना और उपासना को समर्पित है

गाजियाबादःसिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ में सोमवार को नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना की गई। महाराजश्री ने द्वारका पुरी, दिल्ली गेट के प्राचीन देवी मंदिर बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया। श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ में घट स्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया और पीठ के 55 विद्यार्थियों ने महाराजश्री के मार्गदर्शन में श्री दूधेश्वर के भक्तों, माता रानी के भक्तों व गाजियाबाद वासियों के कल्याण के लिए कष्ट निवारण मंत्र का जाप किया। सोमवार का दिन व पहला दिन होने से श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भीड उमडी और गाजियाबाद के साथ कई शहरों से भक्त भगवान दूधेश्वर व मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उन्होंने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि  नौ दिनों का उत्सव नवरात्र देवी दुर्गा के नौ रूपों की साधना और उपासना के लिए समर्पित होता है। इन दिनों भक्त माता से शक्ति, साहस, समृद्धि और परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र में माता की पूजा करने से घर.परिवार में सकारात्मक ऊर्जा, धन.धान्य और खुशहाली बनी रहती है। महाराजश्री ने श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर की शाखा  दिल्ली गेट के प्राचीन देवी मंदिर बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में घट स्थापना व पूजा-अर्चना कर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार काशी विश्वनाथ मंदिर से अन्नपूर्णा मंदिर व संकट मोचन मंदिर जुडा है, उसी प्रकार  श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर से बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर व चौपला का हनुमान मंदिर जुडा है। इसी कारण बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर माता रानी कृपा करती हैं और उनके सभी दुखों को दूर कर उनके जीवन को सुखों से भर देती हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के शिष्य जूना अखाडंे के सचिव व बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज ने महाराजश्री का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर में नौ दिन तक प्रतिदिन मां की पूजा-अर्चना करने के लिए हजारों भक्त आएंगे। माता रानी का भव्य श्रृंगार होगा। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। सांयकाल प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती यज्ञ का आयोजन कराया जाएगा जिसके यज्ञमान अतुल जी होंगे।