रविवार, 28 सितंबर 2025

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पंडित राकेश शर्मा(सदरपुर) को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विवेक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव बने

         

मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद । राष्ट्रीय व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हुई,गाज़ियाबाद से पंडित राकेश शर्मा(सदरपुर) को  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम विवेक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के  गाज़ियाबाद स्थित कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई,जिसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चिन्मय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजबाबू रस्तोगी  के आदेश पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र एवम जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया।


संगठन में बदलाव करते हुए निवर्तमान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी  को राष्ट्रीय महामंत्री,निवर्तमान राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पँ.राकेश शर्मा(सदरपुर) को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मेरठ निवासी मुकेश शर्मा* को राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

 बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस.पी. मिश्रा ने सभी दायित्वधारियों को माला और संगठन का पटका  पहनाकर बधाई दी और कहा कि बहुत जल्दी ही संगठन का सदस्यता अभियान आरम्भ किया जाएगा, बिना सदस्यता ग्रहण किये कोई भी संगठन का पदाधिकारी मान्य नही होगा।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊँगा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा एवम व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पूर्णत प्रयासरत रहूंगा।।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को जल्द ही विस्तारित रूप देते हुए यूपी समेत कई राज्यों में गठन किया जाएगा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।।

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारतीय , विमल शर्मा  उपस्थित रहें।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें