मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति एक बैठक नगर निगम गाजियाबाद स्थित कार्यलय अपनी 13 सूत्रीय लम्बित मांगो के समाधान हेतु शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें उनका कर्मचारियों ने नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर संघ की प्रदेश सरकार व शासन द्वारा एक लम्बें समय से निकाय कर्मचारियों की लम्बित मांगों का समाधान न किये जाने के विरोध स्वरूप आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की ।
प्रदेश उपाधयक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि नेक प्रयास करने के बाद किसी भी बिन्दु पर गत वर्षो से कोई निर्णय/ आदेश जारी नगर विकास विभाग द्वारा जारी नही किया जा सका।
इन्ही समस्याऔ के समाधान हेतु प्रमुख सचिव नगर विकास के स्तर पर लगभग 6 प्रमुख रूप से महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समयबद्ध निस्तारण के आदेश निदेशक स्थानीय निकाय व सम्बंधित अनुभागो को दिए गए थे ।
उन्होंने बताया कि यही नही नगर विकास मंत्री द्वारा 2-3 बार लिखित रुप से प्रमुख सचिव नगर विकास को समय वृद्घ समस्याऔ के समाधान हेतु आदेशित किया जा चुका है. महासंघ की मांगो में वह समस्याएं है जिन पर समय समय पर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लेकर शासनादेश भी जारी किए जा चुके है,अब इन आदेशो का केवल नगर विकास विभाग द्वारा क्रियान्वयन किया जाना है,कुछ आदेश तो पिछले 9 वर्ष से व कुछ आदेश 4 वर्षो से नगर विकास व निदेशालय स्तर पर केवल खाना पूरी कर रहे,वही आज आजादी के 78 वर्ष के बाद भी प्रदेश के अकेन्द्रियत निकाय कर्मचारियो जितनी संख्या हजारो हजार में होगी,उनकी अभी तक सेवानियमावली ही नही बन सकी,जिससे जो कर्मचारी जिस पद पर नियुक्त हो रहा उसी पर सेवानिवृत्त हो रहा,कोई पदोन्नत नही और न ही पूरी सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नत के अवसर ही मिल रहे.
इन परिस्थितयो में महासंघ के पास प्रदेश ब्यापी आन्दोलन के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प शेष नही बचा। जिसके क्रम में आज दि. 8 सितम्बर 25 को गाजियाबाद ईकाई में महासंघ के सर्व श्री प्रदेशअध्यक्ष शशिकुमारमिश्र, लखनऊ सर्व राकेश अग्निहोत्री प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गाजियाबाद एवं गाजियाबाद नगर निगम से महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सलीम अब्बासी, राजीव शर्मा संक्युत मंत्री, जयदेव कौशिक प्रदेश मंत्री, कुलदीप शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज धिगान सदस्य , रविन्द्र पाल सदस्य, संजय त्यागी सदस्य, विनोद मकवाना सदस्य , गौरव उपाध्याय सदस्य मोबिन अब्बासी सदस्य गफ्फार हुसैन सदस्य साबिर अब्बासी सदस्य आदि आम कर्मचारियो तथा निकायो के समस्त स्थानीय व प्रान्तीय सफाई से लेकर जो भी जिस कैडर के संघ,संगठन ह। उन सबका आवाहन कर दि.9 अक्टूबर 25 को लखनऊ में गांधी प्रतिमा हजरतगंज लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन में भारी संख्या में उपस्थित होकर आन्दोलन को सफल बना कर अपनी समस्याऔ का समाधान कराने की अपील की है


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें