गाजियाबाद । कविनगर के केजी 35 स्थित राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में एसीपी रितेश त्रिपाठी का जन्मदिन राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में दूधेश्वर नाथ से महंत रमेशानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन अशोक भारतीय वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि रितेश त्रिपाठी अपने कर्तव्यनिष्ठ और जनहितकारी कार्यों के लिए हमेशा सराहना पाते हैं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।एसीपी रितेश त्रिपाठी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह स्नेह और सम्मान ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है, और वे सदैव जनसेवा और कर्तव्य पालन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर सौरभ यादव,मनोज गुप्ता, राधेश्याम भारद्वाज, संजीव गर्ग , आशुतोष पाठक,रितेश शर्मा,काजल छिब्बर, संदीप त्यागी रस्म, अजय सिंघल अमित , तन्मय भारद्वाज अजय ठाकुर नरेश मोहित अंकित आशीष आदि उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 8 अगस्त 2026 । स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान के तहत रात्रि में मुखबिर द्वार...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और श्रद्धा भाव से कावड़ यात्रा महोत्सव हो रहा है सफल- महापौर जिम्मेदारी के साथ-साथ नि...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । सावन मास में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, आस्था, समर्पण एवं सेवा की भावना को अभिव्यक्त करते हुए गाजियाबाद विकास प...
-
मुकेश गुप्ता कंस्ट्रक्शन साइट हादसे के बाद 7 घंटे की जटिल माइक्रोसर्जरी से कटे हाथ में रक्त संचार बहाल” दिल्ली/NCR :। यशोदा मेडिसिटी ने ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । ऐतिहासिक एवं पौराणिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर श्रावण शिवरात्र...



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें