गुरुवार, 4 जनवरी 2024

कुणाल सिंह के शानदार प्रदर्शन से वारियर क्रिकेट क्लब को मिली आसान जीत

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःतीन टीमों की टी 20 त्रिकोणीय श्रृंखला में वारियर क्रिकेट क्लब का विजयी अभियान जारी है। टीम ने क्रिएश हंटर्स को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कुणाल सिंह लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस क्रिएश हंटर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 19.5 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गई। प्रतीक लायल ने 24 व कप्तान राहुल गुप्ता ने 22 रन का योगदान दिया। कुणाल सिंह को 3 व साहिल कुरैशी को 2 विकेट मिले। वारियर क्रिकेट क्लब ने 8.4 ओवर में ही 2 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। कुणाल सिंह ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया व 16 गेंद पर 37 रन ठौंके। सलमान खान ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। रवि कुमार ने 15 गेंद पर नाबाद 27 रन की पारी खेली। लगातार दूसरे  मैच में गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने परकुणाल सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।

दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की,पहले ऑल इंडिया अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में टेडको क्रिकेट क्लब को 67 रन से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःपहले ऑल इंडिया अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लीग मैच दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन व टेडको क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन 67 रन से विजयी रहा। ग्रेटर नोएडा के  पैटरोनिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिलने पर 38 ओवर में 167 रन बनाए। अर्पित ने 41 रन व राज यादव ने 30 रन का योगदान दिया। अद्ववैत भटट ने 3 व युग शर्मा ने 2 विकेट लिए। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टेडको क्रिकेट क्लब 28.2 ओवर में 100 रन बनाकर आउट हो गया और 67 रन से मैच हार गया। अद्ववैत भटट ने 28 रन बनाए। टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकडे तक पहुंच पाए। विशाल पटेल ने 3 व कप्तान अनमोल ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विशाल पटेल को दिया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे सांसद वी के सिंह ने जरूरतमंदों को लाभान्वित किया

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बुधवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  भारत सरकार के देशव्यापी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के रामलीला मैदान डी. एल. एफ. मोहन नगर में आयोजित किया गया। 

इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से  मंत्री  वी के सिंह जी ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को भारत को विकसित बनाने में सहयोग करने की शपथ ग्रहण करायी। विकसित भारत के इस कार्यक्रम के आयोजन पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अनेकों जरूरतमंदों को जोड़कर उन्हें लाभ दिया गया। आज  वी के सिंह  ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के इस संकल्प को मजबूती तब मिलेगी जब भारत का हर नागरिक विकसित होगा। 

इसलिए हमें प्रयासरत रहना होगा कि सरकारी योजनाओं से कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित लाभार्थियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जन जन लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है आप सभी लोग निश्चिन्त रहें हम सदैव आपके लिए खड़े हैं। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के जिलाधिकारी   राकेश कुमार सिंह , भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी, क्षेत्रीय पार्षद गण, अधिकारीगण, एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कंबोडिया के सिविल सेवकों का जिलाधिकारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों की जानकारी

टीटीटी को आधार बनाकर पायी कोरोना पर जीत: जिलाधिकारी

गाजियाबाद। कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सार्वजनिक नीति (Public Policy) और शासन (Governance) का 3 जनवरी 2024 को जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए एनसीजीजी टीम के साथ कंबोडिया के 40 सिविल सेवकों का जिला गाजियाबाद में आगमन हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी  राकेश कुमार ​सिंह द्वारा कंबोडिया के सभी 40 सिविल सेवकों का भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरान्त महात्मा गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी के नेतृत्व में एसीपी  निमिष पाटिल द्वारा पुलिस कमिश्नरेट, सीडीओ  अभिनव गोपाल द्वारा राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य, सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम  विनय कुमार सिंह द्वारा तहसील स्तर पर किये जाने वाले कार्यों सहित अन्य विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। 
बैठक के दौरान आए हुए ग्रुप के सदस्यों के द्वारा कई सवाल पूछे गए जिसमें कोरोना के समय किस प्रकार कार्य किया गया, कोरोना के बाद पोपर्टी के रेट में क्या अंतर आया, स्लम एरिया के सुधार एवं विकास के लिए क्या कार्य करते हैं, बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए क्या कार्य करते हैं साथ ही न्याय प्रणाली कैसी है।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना समय में ट्रैक, टेस्ट और ​ट्रीटमेंट के आधार पर कार्य किए गए जिसके बेहतर परिणाम मिले। वहीं कोरोना समय में पोपर्टी के रेट ​कम हुए जो कि अब नार्मल हैं। स्लम एरिया में सुधार हेतु केन्द्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जाती हैं जिनका जिला स्तर पर सरकार के प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा संचालन होता हैं। बच्चों और बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बहुत ही मह​त्वकांशी योजनाएं संचालित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि न्याय व्यवस्था में पीड़ित व्यक्ति एसडीएम कोर्ट से न्याय ले सकता है, यदि वहां के न्याय से वह सन्तुष्ट नहीं होता है तो मजिस्ट्रेट, उसके बाद जिला जज, उच्च न्यायालय और उसके बाद उच्चतम न्यायालय यह उसके केस पर निर्भर करता है। 

जिलाधिकारी और उनकी टीम द्वारा दी गई जानकारी और सवालों के जवाब से कंबोडिया टीम ने प्रसन्नचित्त होकर तालियां बजायी। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा सभी आए हुए अतिथियों को उपहार स्वरूप गीता अंग्रेजी भाषा में, ओडीओपी प्रोडेक्ट व भारत में बनी जैकिट भेंट कर सम्मानित किया गया। कंबोडिया ग्रुप द्वारा डीएम, सीडीओ, सीएमओ महोदय को कंबोडिया गमछा भेंट किया गया। वहीं मसूरी अकेडमी के प्रोफेसर डॉ.बीएस बिष्ट ने अकेडमी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर डीएम, सीडीओ महोदय को सम्मानित किया। कंबोडिया टीम ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन भ्रमण किया और भवन के बनावट पर नक्शे की प्रशंसा की। इस मौके पर कंबोडिया से आए हुए 40 सिविल सेवकों सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

जाटव समाज अब पार्टी तक सीमित नहीं राष्ट्रवादी सोच के साथ खड़ा है - असीम अरूण


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण पूर्व से तय सरकारी कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद पहुंचे। कार्यक्रम के उपरान्त गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में प्रभारी मंत्री असीम अरुण महानगर के महामंत्री सुशील गौतम के आवास पर  पहुंचे। वहां मोहल्ले वासियों तथा महानगर के जाटव समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ चाय पर चर्चा के लिए बैठे और सभी के साथ अपने हल्के फुल्के अंदाज में चर्चा परिचर्चा की। 

सुशील गौतम के आवास पर पहुंचने पर  मंत्री असीम अरूण का गाजियाबाद वासियों ने उत्साह पूर्वक उनका स्वागत सम्मान किया। सभी की ओर से सुशील गौतम ने उन्हें बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का चित्र सप्रेम भेंट किया। इस दौरान असीम अरूण ने बताया बाबा साहब ने दलित समाज ,जाटव समाज के लिए शिक्षित होकर सफल होना का सपना देखा था अर्थात शिक्षित बनने संगठित बनने का सपना देखा था जिसको हमने और हमारे समाज ने एक हद तक पूरा करने का भरपूर प्रयास किया है । हम आज शिक्षित हैं, संगठित हैं संघर्ष शील हैं। वर्तमान की मोदी और योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को सार्थक करते हुए बाबा साहब की सोच को सफल बनाने का शुभ प्रयास किया है जो निरन्तर जारी रहेगा। मैं आज अपने परिवार में ही बैठा हूं मुझे यह कहते जरा भी संकोच नहीं है कि आज जाटव समाज दलित समाज पार्टी की सीमा से बाहर निकलकर राष्ट्रवादी सोच के साथ खड़ा है

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान , गोपाल अग्रवाल, अशोक नागर, पवन गोयल के साथ प्राण गढ़ी मोहल्ले में पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरूण के स्वागत करने वालों में समस्त गाजियाबाद से पूर्व विधि अधिकारी शेर सिंह जाटव ,  एडवोकेट रामेश्वर दत्त जाटव, पूर्व इंजीनियर मंगू सिंह एडवोकेट चंद्रेश सिंह बृजेश कुमार राजू गौतम बबली भाई सुनील गौतम विकास अनिल कल्याणी राजाचरण राहुल गौतम दीपचंद गौतम कृपाल सिंह हरीश कुमार एडवोकेट रवि करण भजनलाल करण सिंह सोनू संजय कुमार लवली कुमार नरेंद्र कुमार सिद्धार्थ सिंह गौतम तोषिक कर्दम

चरण सिंह मुकेश कुमार रोहित कुमार अंकित कुमार गौतम लोकेश गौतम देवेंद्र भारती नदीम हरि सिंह उदित मोहन धीरज अग्रवाल आदि प्रमूख रूप से उपस्थित रहे

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के अध्यक्ष राम दुलार यादव ने सावित्री बाई फूले के जन्म दिन पर कम्बल व शाल किए वितरित


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद/साहिबाबाद। बुधवार को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद, समाजवादी विचारक के नेतृत्व में ड़ा0 राम मनोहर लोहिया पार्क के प्रांगण में कार्यरत सभी मालियों, गार्डों और स्वच्छकारों तथा महिला कर्मियों को समाज सुधारक, क्रांतिपुंज, प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले के जन्म दिन के अवसर पर 21 कम्बल और महिलाओं को 15 शाल वितरित किया गया, और महात्मा ज्योतिराव फूले नि: शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय का रेलवे रोड अंडर पास के पास उद्घाटन किया गया, महात्मा ज्योति राव फूले, सावित्री बाई फूले, गफ्फार बेग, फातिमा शेख के नारों से आकाश गूंज उठा, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने प्रतियोगी छात्र, छात्राओं, सामाजिक, राजनैतिक कार्यकताओं और विद्वान गणों को अध्ययन और प्रतियोगिता में भाग लेने में सहयोग और सहायता के लिए यह आठवाँ पुस्तकालय खोलने का कार्य किया है,। 

कार्यक्रम में शामिल सभी भाइयों और बहनों ने सावित्री बाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे स्मरण किया, उनके द्वारा किये गये त्याग, तपस्या, लगन और सेवा कार्य को भी याद किया गया, तथा उनके कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने कहा कि “जब राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विपन्नता समाज में व्याप्त थी, रूढ़िवाद, पाखंड, अंधविश्वास, महिलाओं का शोषण, दलित, पिछड़ों की दुर्दशा से रूह काँप जाती है, उसी काल में महान समाज सुधारक, क्रांति ज्योति, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म हुआ, उनके पति महात्मा ज्योति राव फूले ने उन्हे पढाकर शिक्षिका बना 1848 में प्रथम महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन किया, उनका मानना था यह रूढ़िवादी और पाखंडी समाज जिनका हर क्षेत्र में वर्चस्व है, शिक्षा के प्रचार-प्रसार से उन्होने मानव द्वारा निर्मित पाखंड का समूल नाश किया जा सकता है, सामंतवादी समाज ने इन्हे बड़ा कष्ट दिया, बड़ी कठिनाइयों के बाद इन्होने अपने कार्य को अनवरत जारी रखा, तथा अपने उद्देश्य में सफल हुए, उन्होने अपना जीवन सेवा, सहयोग, चिकित्सा सभी को मिले, अर्पण कर दिया, तथा मरीजों की सेवा करते हुए ही वह इस असार संसार से मुक्त हो गईं| हम इस मंच के माध्यम से मांग करते है कि उनके द्वारा किये गये शिक्षा, चिकित्सा और महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने लायक बनाने और सशक्तिकरण के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए।


 आज 21 वीं सदी में मणिपुर से लेकर उत्तर प्रदेश और देश में महिलाओं का शोषण और अनाचार तथा उसके बाद उनकी निर्मम हत्या, कई बार दिल दहला देने वाली घटनाएँ घटित हो रही है, उन्हे सख्ती से रोका जाना चाहिए। क्रूरता चाहे कोई भी  प्रभावशाली करें उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, सरकारों को उनके साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं करनी चाहिए, तभी हम सावित्री बाई फूले के द्वारा किये गये प्रयास को सफल कर पाएंगे, पेरियार रामा स्वामी ने कहा है कि “शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार धर्म से ज्यादा मानव जाति और समाज के लिए महत्व पूर्ण है”| महात्मा ज्योति राव फूले नि: शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय का उद्घातन फीता काटकर शिक्षिका नयना यादव, गरिमा पब्लिक स्कूल ने किया।  कम्बल वितरण में भाग लिया, राम यादव, परमानंद यादव, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु राय, अंजलि सिंह, बेबी सिंह, राम प्यारे यादव, संजू शर्मा, अनीता सिंह, विजय मिश्र, हाजी मोहम्मद सलाम, राजेंद्र यादव, अखिलेश शुक्ल, अमर बहादुर, सुभाष यादव, पंडित विनोद त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण सहगल, कम्बल और शाल भेंट की गयी प्रमुख रहे, धर्मवती, संतोष, शुकांति, मीना, मुनेश, कमलेश, पिंकी, कुसुम, रईसन, रेखा, जय प्रकाश, विजय, दिनेश, राजेश यादव, पप्पी, विनय, इरशाद, गोलू, सितेन्द्र, छोटू, शाहिद, चन्द्र भान, मोहित, राम मिलन, विपिन, राजीव, सोनू, अरविंद, अनिल, राम लखन, अनुराग, चतर सिंह आदि उपस्थित रहे।


                                                                                                                         

                                                                                                                   

                                                                                                           

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

SATA BANDHU PAPER




 

राजर्षि डॉ भूपेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन भारत मंडपम में धूमधाम से मनाया गया,राजर्षि डॉ भूपेंद्र मोदी ने समाज व देश सेवा में मिसाल कायम की हैः श्रीमहंत नारायण गिरि

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

नई दिल्लीःराजर्षि डॉ भूपेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन मंगलवार को भारत मंडपम में धूमधाम से मनाया गया। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जन्मदिन समारोह में शामिल होकर भूपेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। 
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने मोदीनगर समेत गाजियाबाद जनपद, उत्तर प्रदेश व देश के विकास में अहम योगदान दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में कारखाने लगाकर उन्होंने ना सिर्फ लाखों लोगों को रोजगार दिया, वरन उत्तर प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया। उनके पास उच्च स्तर का आध्यात्मिक ज्ञान है जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। भक्ति व आध्यात्म की ज्योत जलाते हुए वे जिस प्रकार समाज व देश की सेवा कर रहे हैं, वह अपने आप में एक मिसाल है। महाराजश्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि वे भक्ति व आध्यात्म की ज्योत को इसी प्रकार प्रज्जवलित करते रहें निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढते रहें और समाज व देश के विकास में हम योगदान निभाते रहें। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज,महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, जूना अखाड़ा के भारद्वाज ब्रह्म ऋषि आदित्य जी महाराज,   ने भी मोदी ग्रुप के अध्यक्ष भूपेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद प्रदान किया। भारत के सभी अखाडा के महामंडलेश्वरों व मंडलेश्वरों की मौजूदगी में भूपेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर व उनकी टीम ने अपने गीतों व भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की आयोजक शाजिया इलमी व नितिन शर्मा ने सभी का स्वागत किया।                                      

लोहा व्यापारियों ने हर्षोल्लास से मनाया नव वर्ष,डीसीपी रहे मुख्य अतिथि, हास्य कवियों ने बांधा समां --

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। कल नव वर्ष के आगमन के अवसर पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में सभी लोहा व्यापारियों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ एक भव्य आयोजन करके नव वर्ष की खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर गाजियाबाद सिटी के डीसीपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे । 
मुख्य अतिथि ने सभी लोहा व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थित को युवा पीढ़ी को संस्कार देने की बात कही और सभी लोहा व्यापारियों को भाय मुक्त होकर व्यापार करने के लिए कहा तथा किसी भी तरह की आपराधिक और कानून व्यवस्था, चोरी इत्यादि की घटना को अवगत कराने के लिए कहा ,सभी को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया ।  लाफ्टर चैंपियन विनोद पाल और पी के आजाद को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने अपने हास्य व्यंग्य की कविताओं से सभी उपस्थित जन समूह और व्यापारियों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया । 
गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने अन्य सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह देकर उनके गाजियाबाद में आगमन पर स्वागत भी किया और शुभकामनाएं दी ,
डॉ.अतुल कुमार जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि अब व्यापारी भय मुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा लोहा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस विभाग का धन्यवाद दिया
इस अवसर पर अन्य व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी गण भी काफी संख्या में उपस्थित रहे थाना कवि नगर के प्रभारी योगेंद्र मलिक और लोहा मंडी और बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया के चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह और मोहित कुमार भी उपस्थित रहे,। मुख्य रूप से इस आयोजन में अतुल कुमार जैन के अतिरिक्त भूपेंद्र बंसल जय कुमार गुप्ता राजकुमार अग्रवाल आनंद प्रकाश सुबोध गुप्ता इंद्र मोहन कुमार अंबरीश जैन दीपक सिंघल राजीव मंगल महेश गुप्ता सुशील जैन प्रदीप बंसल गौरव मिगलानी संजय मित्तल अनुराग अग्रवाल कपिल जैन मुकेश कुमार वीरेश मित्तल गिरीश मेहंदी रत्ता राजीव खन्ना इत्यादि के अतिरिक्त भारी संख्या में लोहा व्यापरीकरण उपस्थित रहे।

रोडवेज कर्मचारी संघ के नेता रूपेश कुमार ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

 

                         संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारी यूनियन ‘उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ‘ के प्रदेश मंत्री रूपेश कुमार ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रूपेश कुमार ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

सोमवार, 1 जनवरी 2024

सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

 

                       मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसेठ मुकुंद  लाल इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में चौथा दिन सोमवार को भी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर तारा दत्त व पार्षद  उर्मिला चौहान ने पुरस्कार प्रदान किए। 100 मीटर दौड़ सब जूनियर में प्रथम देवराज, द्वितीय राहुल, तृतीय विराट, 

100 मीटर दौड़ जूनियर में प्रथम प्रवीण कुमार, द्वितीय शुभंकर,  तृतीय प्रिंस कुमार, 100 मीटर दौड़ सीनियर में प्रथम उदय, द्वितीय मुकेश व तृतीय अर्जुन सैनी रहे। 800 मीटर दौड़ जूनियर में प्रथम धीरज, द्वितीय आर्यन, तृतीय शुभंकर, तीन टांग की दौड़ में प्रथम रिजवान, द्वितीय आदित्य, ततृीय हर्ष रहे। गोला फेंक सीनियर में प्रथम पुष्कर, द्वितीय उदय व तृतीय शिवा रहे।

बाल भारती पब्लिक स्कूल ने विंटर कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता फाइनल में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल को 109 रन से हराया

 

                       मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःविवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली को 109 रन से हराकर बाल भारती पब्लिक स्कूल ने 8 वां विंटर कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 13 जीत लिया। बाल भारती पब्लिक स्कूल से मिले 282 रन के जवाब में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल 172 रन ही बना पाया। फाइनल मेजबान विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर हुए खेला गया। टॉस बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जीता और निर्धारत 20 ओवर में  ओवर में 6 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बना डाला। आर्यन ने 86 रन, आरनव वर्मा ने 84 रन व रियांस जैन ने 66 रन की पारी खेल अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के आर्यन डेढा ने 2 विकेट लिए। 282 रन का टारगेट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के लिए भारी पडा व वह 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना पाया। हसन ने 66 रन व आरव चौधरी ने 42 रन का योगदान दिया। आर्यन व रियांस जैन ने 2-2 विकेट लिए। आरनव वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।  रियांस जैन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट व बेस्ट बॉलर तथा आर्यन को बेस्ट बेटसमैन घोषित किया गया।

वारियर क्रिकेट क्लब ने क्रिएश हंटर्स को 90 रन से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वारियर क्रिकेट क्लब व क्रिएश हंटर्स के बीच खेले गए फ्रैंडली टी 20 मैच में वारियर क्रिकेट क्लब विजयी रहा। क्लब ने क्रिएश हंटर्स को 90 रन से मात दी। मैच गिरिराज किकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें वारियर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए जिसमें चमन ने 26 रन, अमन ने 24 रन व अश्विनी ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। वासु स्वामी ने 3 व हर्ष ने 2 विकेट लिए। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिएश हंटर्स 9.2 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। पैटरिक 22 रन को छोडकर टीम का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाया।  कुणाल सिंह व मोनीश कुरैशी ने 3-3 तथा मूलचंद ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुणाल सिंह को दिया गया।

रविवार, 31 दिसंबर 2023

सांसद वी के सिंह ने सुनी मन की बात

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सासंद एवं केन्द्रीय मंत्री जरनल वी के सिंह ने आज संसदीय क्षेत्र की गाजियाबाद शहर विधानसभाा तके कवि नगर में बूथ संख्या 398 में उपस्थित होकर यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के #MannKiBaat कार्यक्रम को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा कि "ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और momentum को बनाए रखना है"। प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरा आज का यह कार्यक्रम देश को एकता के सूत्र में जोड़ रहा है। यही संकल्प प्रधानमंत्री जी पूरे करने के लिए लगे हुए हैं। 

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने किडनी रोग के मरीज को ऑपरेशन के बाद लगने वाली दवाई आज तीसरी बार भेंट की

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष  राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी की अनुशंसा पर रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा गाजियाबाद इस्लाम नगर निवासी इकराम को किडनी रोग के ऑपरेशन के बाद लगने वाली दवाई आज तीसरी बार भेंट की गई। आज साल के अंतिम दिन रेड क्रॉस गाजियाबाद सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, संरक्षक सदस्य गौरव त्यागी,  कार्यकारिणी सदस्य डी सी बंसल व अनुराग अग्रवाल द्वारा सर्वे भवंतु सुखिनः को कायम रखते हुए आज किडनी रोग के ऑपरेशन के बाद, मरीज के स्वास्थ्य की रक्षा रखने के लिए, उच्च स्वास्थ्य की कामना करते हुए इस्लामनगर निवासी  इकराम को लगभग ₹10000 की दवाई दी गई। ज्ञातव्य हो रेड क्रॉस गाजियाबाद का सेवा चक्र हमेशा गतिमान रहता है ना कोई मौसम ना कोई धर्म हमें अपने निश्चय से दिखा सकता हैl हमारा काम सेवा करने का है सेवा करते रहेंगे।

 

गाजियाबाद से 200 किमी के दायरे में चलेंगी ई-बसें--केशरी नंदन चौधरी

                           मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। साहिबाबाद डिपो से 50 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें गाजियाबाद से 200 किलोमीटर के परिक्षेत्र में चलाई जाएंगी। 12 मीटर लंबी इन बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो का निरीक्षण कर पांच जनवरी तक रिपोर्ट भेजेंगे।  गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि ई-बस के सिटी बस संचालन के बाद अब अंतर्राज्यीय सेवा शुरू करने की तैयारी है। गाजियाबाद में 50 बसों के चार्जिंग स्टेशन के तौर पर साहिबाबाद डिपो की दो एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा। इसमें शेड और वाशिंग प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। बिजली आपूर्ति के लिए पांच एमवीए का कनेक्शन लगाया जाएगा। सिटी में 9 मीटर की ई-बसें चल रही हैं, जबकि अंतर्राज्यीय रूटों पर 12 मीटर की बसों का संचालन होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अभी ई-बसों के रूट तय नहीं किए गए हैं। जिन रूटों पर ई-बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी, वहीं इनका संचालन किया जाएगा। डेढ़ साल से शहर के अंदर चल रही ई-बसों के लिए 110 स्थानों पर स्टॉपेज बनाए जाने थे, लेकिन अब तक इसकी कवायद शुरू नहीं हुई है। 


वयोवृद्ध पत्रकार कुलदीप तलवार (90 वर्ष ) की स्मृति में अभी भी शेष है गाजियाबाद का इतिहास




सुशील कुमार शर्मा,स्वतन्त्र पत्रकार

गाजियाबाद : गाजियाबाद के नवरत्नों में शुमार देश के दिग्गज पत्रकार कुलदीप तलवार 90 वर्ष के हो गए हैं। लम्बे समय से अस्वस्थ हैं।  कुछ वृद्धावस्था की बीमारियां हैं। घर में ही वह आजकल वाकर के सहारे चल पाते हैं। नजर कमजोर हो गई है। लेकिन उनका लिखना और पढ़ना अनवरत जारी है। कान की मशीन के बावजूद उंचा सुनते हैं। लेकिन उनकी स्मृतियों में अभी भी गाजियाबाद से जुड़ा इतिहास विस्मृत नहीं हुआ है। आप केवल पुराना कोई जिक्र छेड़िये उसकी पूरी कहानी वह अपने आप बता देंगे। वह मेरे (सुशील कुमार शर्मा, स्वतन्त्र पत्रकार)  पिता वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर वैद्य "तड़क वैद्य"  (1911-84) के  अभिन्न मित्र रहे थे इसलिए उनका मुझसे पुत्रवत स्नेह है। उनके हवाले से मैंने बहुत सी ऐसी जानकारियां उजागर की है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मसलन फिल्म जगत के पहले महानायक कुंदन लाल सहगल जो अभिनेता और गायक थे 1940 के दशक में गाजियाबाद रेलवे में नौकरी करते थे और भूड भारत नगर में रहते थे।  ऋषि कपूर व डिंपल  की फिल्म बाबी के  पूरे देश में तहलका मचाने वाले गीतकार शैलेन्द्र सिंह गाजियाबाद के शम्भू दयाल इन्टर कालेज के प्रिंसिपल रहे सक्सेना जी की बेटी के पुत्र हैं। कुलदीप तलवार बताते हैं माडल टाउन ( एम. एम. एच. कालिज रोड) पर पंजाब एक्सपेलर के मालिक हरीश चंद्र शर्मा की कोठी के पास एक नरूला परिवार रहता था। जिनका बेटा जोगेन्दर सिंह बहुत हैंडसम था। उनके सामने शम्भू दयाल इंटर कालेज के तत्कालीन प्रिंसिपल सक्सेना जी का परिवार रहता था। जोगेन्दर और सक्सेना जी की बेटी की लव मैरिज हुई। जोगेन्दर मुंबई चला गया और प्रसिद्ध फिल्मकार वी. शांताराम का असिस्टेंट बन गया। उनकी सभी फिल्मों में वह सह नायक रहता था । उसी का बेटा शैलेन्द्र सिंह है। विदित हो कुलदीप तलवार के चाचा विभाजन से पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। फिल्म नीलमपरी में उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री गीता बाली के पिता का रोल किया था और फिल्म खुश्बू में अभिनेत्री श्यामा के पिता का रोल किया था।  प्रसिद्ध फिल्मकार राजेन्द्र सिंह बेदी की फिल्म बदनाम में बलराज साहनी के विरुद्ध विलेन का रोल किया था। उनके छोटे भाई शक्तिमान तलवार की लिखी पटकथा पर सनी देओल की फिल्म "गदर-एक प्रेम कथा" व "गदर-2" देश में तहलका मचा चुकी है। शक्तिमान का बेटा भी स्टेंडअप कामेडियन है और उसके शो विदेशों में धूम मचा रहे हैं। 

      कुलदीप तलवार का परिवार 1947 के विभाजन के बाद गाजियाबाद आया था। वह भारत सरकार के भारतीय खाद्य निगम  के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं।  देश के तमाम बड़े अखबारों में उनके  लेख व साक्षात्कार छपते रहे हैं। विदेशी मामलों विशेष तौर पर पाकिस्तान,  अफगानिस्तान, बंगला  देश व पाक अधिकृत कश्मीर की राजनीति पर उनके विचार पूर्ण लेख राष्ट्रीय दैनिकों में छपते रहते हैं। वह बताते हैं उनका जन्म पाकिस्तान के खुशआब का है। मां हिन्दी का कायदा पढ़ी थीं इसलिए हिन्दी और उर्दू दोनों का ज्ञान था।वही काम आया। उन्होंने बताया कि अभिनेता अमरीष पुरी ने शक्तिमान से कहा था कि तुम्हारी उम्र तो ज्यादा नहीं है फिर फिल्म के इतने बेहतरीन उर्दू के डायलॉग कैसे लिखे। उस पर शक्तिमान ने बताया कि कुलदीप तलवार मेरे बड़े भाई हैं, इसमें उन्होंने मेरी मदद की। अमरीष पुरी ने शक्तिमान से कहा कि मुझे भाई साहब से जरूर मिलाना। फिर एक फिल्मी शादी में जब अमरीष पुरी और कुलदीप तलवार का मिलना हुआ तो उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।

       पिछले काफी दिनों से मेरे मन में धर्मयुग के सम्पादक धर्मवीर भारती व टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार महावीर अधिकारी के गाजियाबाद से संबंध होने का सवाल कौंध रहा था। इसकी पुष्टि केवल कुलदीप तलवार जी से ही हो सकती थी। जब मैं उनका हालचाल पूछने उनके निवास पहुंचा तो उनका कुशलक्षेम पूछने के बाद मैंने जब इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि "धर्मयुग" के सम्पादक धर्मवीर भारती इलाहाबाद के हैं।जब वह कीर्तन वाली गली में रहते थे तब वहां एक कोहली परिवार भी रहता था । जब कुलदीप तलवार  की शादी हुई थी तो इसी कोहली परिवार के साले की गाड़ी में ही उनकी विदाई हुई थी । यह कोहली परिवार भी इलाहाबाद का  था। धर्मवीर भारती की पहली पत्नी इसी परिवार की बेटी थी। उसकी एक बेटी भी थी जिसका नाम बंटी था। धर्मवीर भारती को अपनी पत्नी की एक सहेली से प्यार हो गया था। उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर दूसरी शादी अपनी  पत्नी की सहेली से की जो कायस्थ परिवार से थी। कोहली परिवार के बेटे ने लोहिया नगर में  लोहिया की स्टेच्यू के सामने नुक्कड़ की मार्केट के ऊपर एक होटल भी खोला था। महावीर अधिकारी के बारे में उन्होंने बताया कि वह  टाइम्स आफ इंडिया में वरिष्ठ पत्रकार थे और गाजियाबाद में डासना गेट के सुक्खी मल मौहल्ले में रहते थे । उनका स्थानांतरण जब 1950 के दशक में मुंबई हो गया तो वह गाजियाबाद छोड़कर चले गए थे।  हिंदी भवन के संस्थापक दिवंगत हर प्रसाद शास्त्री के पुत्र जितेन्द्र ने मुझे बताया था कि जब उनके पिता आखिरी समय में नई दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे तो महावीर अधिकारी किसी केंद्रीय मंत्री के साथ उन्हें देखने आए थे।

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

सत्ता बन्धु पेपर






 

उपनियंत्रक अशोक गौतम को विभाग ने दी शानदार विदाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक अशोक गौतम की सेवा निवृत्ति के अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से शानदार विदाई दी गई। उन्हें बैन्ड बाजे के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर विभाग के सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल, विमलेश आदि ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदनकिया। कार्यक्रम में गाजियाबाद, बरेली, मेरठ तथा  आगरा से आए सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने श्री गौतम के कार्यकाल के दौरान अपने अपने अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा, आईसीओ संध्या त्यागी, राजकुमार तोमर, रमन कुमार , चैतन्य जैन, वीके शर्मा, रेखा अग्रवाल, हर्ष वर्मा, अंकित त्यागी, नितिन कुमार, बरेली से आईसीओ गीता शर्मा ,कमलेश वर्मा, अनिल कुमार शर्मा, आगरा से रवि कांत,मेरठ से डिविजनल वार्डन ओमप्रकाश शर्मा, गौतम जी की पत्नी श्रीमती  इंदु गौतम, आदित्य सिंह, आर्यन, अनिल गौतम , राजमोहन, अमित मलिक, कौशलेंद्र यादव,दीपक सैनी, सुनील भण्डारी आदि  उपस्थित रहे।

ढोल नगाड़ों के साथ निगम में आयोजित हुआ 11 कर्मचारियों का विदाई समारोह, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

हर कर्मचारी निगम परिवार का महत्वपूर्ण अंग, रिटायरमेंट के पहले और बाद भी हम है उनके संग- नगर आयुक्त

गाजियाबाद।  नगर निगम मुख्यालय से 11 कर्मचारियों का रिटायरमेंट हुआ जिसमें सहायक नगर आयुक्त रश्मि त्रिपाठी, सुरेश कुमार लेखाकार, अजय शर्मा प्रथम श्रेणी लिपिक, लालाराम लिपिक, योगेंद्र शर्मा निर्माण सुपरवाइजर, रफीक अनुचर, बाला देवी अनुचर, मुकेश कुमार ड्राइवर, अनिल त्यागी गैंगमैन, भगवत प्रसाद सफाई नायक, राजेश सफाई कर्मचारी का रिटायरमेंट हुआ, सभी गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई।

रश्मि त्रिपाठी सहायक नगर आयुक्त, अजय शर्मा प्रथम लिपिक, सुरेश कुमार लेखाकार नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मिले नगर आयुक्त द्वारा सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई साथ ही गाजियाबाद नगर निगम का हर कर्मचारी निगम का महत्वपूर्ण अंग है रिटायरमेंट के पहले तथा बाद में भी अधिकारी कर्मचारियों के संग है इस प्रकार कर्मचारियों का मनोबल बढ़ायाl गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज, मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव, विवेक एमएनएलपी, व अन्य आधिकारिक अनुपस्थिति हये, कर्मचारियों को माला तथा पुष्प कुछ भेंट किया उनका सम्मान करते हुए उनके द्वारा निगम हित तथा शहर हित में किए गए कार्यों की सरहाना की गईl गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ की तरफ से सभी पदाधिकारी सहित अध्यक्ष रविंद्र द्वारा भी सभी को शुभकामनाएं दी गईl निगम अधिकारियों ने रिटायरमेंट हो रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया, गाजियाबाद नगर निगम परिवार से जुड़ा रहने के लिए भी कहा, शुभकामनाएं प्रेषित की। विदाई समारोह कार्यक्रम मे रिटायरमेंट हो रही कर्मचारियों के परिवारजन तथा संबंधी भी उपस्थित हुए शहर के कई पार्षद गण तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सम्मानपूर्वक कर्मचारी हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की गई, कर्मचारियों को उनका रिटायरमेंट के मौके पर पीएफ में अन्य संबंधित चेक भी भेंट किया।