मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। साहिबाबाद डिपो से 50 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें गाजियाबाद से 200 किलोमीटर के परिक्षेत्र में चलाई जाएंगी। 12 मीटर लंबी इन बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो का निरीक्षण कर पांच जनवरी तक रिपोर्ट भेजेंगे। गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि ई-बस के सिटी बस संचालन के बाद अब अंतर्राज्यीय सेवा शुरू करने की तैयारी है। गाजियाबाद में 50 बसों के चार्जिंग स्टेशन के तौर पर साहिबाबाद डिपो की दो एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा। इसमें शेड और वाशिंग प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। बिजली आपूर्ति के लिए पांच एमवीए का कनेक्शन लगाया जाएगा। सिटी में 9 मीटर की ई-बसें चल रही हैं, जबकि अंतर्राज्यीय रूटों पर 12 मीटर की बसों का संचालन होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अभी ई-बसों के रूट तय नहीं किए गए हैं। जिन रूटों पर ई-बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी, वहीं इनका संचालन किया जाएगा। डेढ़ साल से शहर के अंदर चल रही ई-बसों के लिए 110 स्थानों पर स्टॉपेज बनाए जाने थे, लेकिन अब तक इसकी कवायद शुरू नहीं हुई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें