रविवार, 10 दिसंबर 2023

सामाजिक विकास के लिए ‘गाजियाबाद चित्रांश महसभा’ चलाएगी महाअभियान----विनोद श्रीवास्तव

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। कायस्थ समाज के उत्थान के लिए पंजीकृत संस्था ‘गाजियाबाद चित्रांश महासभा’ ने नंदग्राम में एक बैठक कर मुख्य कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सामाजिक विकास के लिए महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है। एडवोकेट विनोद कुमार श्रीवास्तव नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को महासभा का प्रवक्ता और प्रभाकर कुमार को सचिव मनोनीत किया है। विनोद श्रीवास्तव ने गाजियाबाद चित्रांश महासभा को समर्थन दे रही 11 सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थ समाज के विकास के लिए हर कायस्थ को जागरूक करना है। इसके लिए संस्था द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक चेतना बहुत जरूरी है। हमारा गौरवशाली इतिहास भारत की सांस्कृतिक विरासत है जो एकता का भाव लेकर आता है। इसमें सर्वमान्यता का भाव है। हमें हरहाल में अपना वर्चस्व, पहचान और विशेषता बनाए रखनी है, तभी कायस्थ समाज आगे बढ़ेगा। प्रवक्ता जितेन्द्र बच्चन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ‘गाजियाबाद चित्रांश महासभा’ का मुख्य उद्देश्य जिले में कार्य कर रही सभी छोटी-बड़ी कायस्थ संस्थाओं को एक मंच पर लाकर कायस्थ समाज को राजनीतिक और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। आज हमारे साथ ग्यारह संस्थाएं हैं, जो सामाजिक विकास के लिए एक अच्छा संकेत है। कल इनकी संख्या और बढ़ेगी। हमें अपना गौरव वापस लाने के लिए जरूरी है कि हर कायस्थ अपने क्रांति नायक, लोकतंत्र के प्रहरी और कायस्थों के इतिहास को जाने। उसके प्रति जागरूक हो और उससे प्रेरणा लेकर हम सभी आगे बढ़ें।उन्होंने बताया कि राजीव कांत को महासभा का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा चार संरक्षक गोविंदपुरम के संजीव सक्सेना, नंदग्राम के दयासिंधु प्रसाद, वी. एन. वर्मा, मरियम नगर के राकेश सिन्हा, चार उपाध्यक्ष प्रताप विहार के विजय कुमार श्रीवास्तव, छपरौला के अशोक कुमार श्रीवास्तव, इंदिरापुरम के आकाश श्रीवास्तव, नंदग्राम के प्रमोद श्रीवास्तव और आशुतोष श्रीवास्तव को सह सचिव, राजनगर एक्सटेंशन के वैभव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अभय श्रीवास्तव को सह कोषाध्यक्ष, नंदग्राम के विभाकर कुमार श्रीवास्तव को लेखापरीक्षक, अमित कुमार को सह-लेखा परीक्षक मनोनीत किया गया है। छह संगठन मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें प्रिंस कुमार, अभय श्रीवास्तव, उज्जवल मणि, प्रतीक माथुर, अभिषेक कुमार और पंकज श्रीवास्तव शामिल हैं।महासभा को जिन 11 संस्थाओं ने समर्थन दिया है, उनमें वृंदावन की श्री चित्रगुप्त पीठ, दिल्ली की ऑल इंडिया कायस्थ काउंसिल, गाजियाबाद की अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा और इसी की गौतम बुद्धनगर इकाई, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया, नंदग्राम चित्रांश एसोसिएशन, राजनगर एक्सटेंशन चित्रांश एसोसिएशन, कायस्थ फाउंडेशन गाजियाबाद, शिप्रा कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त सेवा समिति वैशाली और चित्रगुप्त सेवा निवास वसुंधरा शामिल हैं। इन सभी संस्थाओं एवं संगठनों के प्रमुख व प्रतिनिधियों के अलावा कई समाजसेवी व गणमान्य पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें