शनिवार, 16 दिसंबर 2023

अमृतकाल की थीम पर आयोजित होगा "राइज इन इंडिया 2023" - डॉ अनिल अग्रवाल

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाज़ियाबाद मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में आगामी 21, 22 और 23 दिसंबर को एक मेगा इवेंट "राइज़ इन इंडिया 2023" का आयोजन किया जाएगा जिसकी थीम "अमृतकाल" पर आधारित है और जो जी20 2023 में भारत की अध्यक्षता और आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के संबंध में हमारे माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को भी उजागर करेगा।

गाज़ियाबाद से राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम "राइज़ इन इंडिया 2023" विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, वन संरक्षण, हथकरघा और हस्तशिल्प, पर्यटन, अनुसंधान और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी मंत्रालयों और विभागों की योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और पहल के बारे में जागरूकता पर केंद्रित है एवं सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, कौशल विकास, विद्युत ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, जल संरक्षण और स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों पर रोशनी डालेगा जो युवाओं, आम जनता और किसानों के लिए मददगार होगा।

आयोजन में मुख्य रूप से - विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, सरकारी योजनाओं और नीतियों पर जागरूकता, शिक्षा और प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास, हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका और मंत्रालयों और विभागों द्वारा की गई पहल पर केंद्रित रहेगा. आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख विभाग हैं: डीआरडीओ, इसरो, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, परमाणु ऊर्जा विभाग, केंद्रीय जल आयोग, बीआईए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग आदि।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें