बुधवार, 27 दिसंबर 2023

रामराज्यम् श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में विशाल कवि सम्मेलन 1 जनवरी को---बालकिशन गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सहयोग से हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद पर बुधवार को  के जी 35 कवि नगर गाजियाबाद पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता में दिनांक 1 जनवरी 2024 दिन सोमवार को शाम 6:00 बजे से रामराज्यम् श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में विशाल कवि सम्मेलनका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की घोषणा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने पंडित अशोक भारतीय अनुभव शुक्ला कवि अशोक भैया मोदीनगर वाले विनोद त्यागी मनोज गुप्ता सौरभ यादव रितेश शर्मा संदीप त्यागी रसम प्रदीप चौधरी शिखा दीप्ति दीपाली जैन रतन सिंह संजय शर्मा आदि सहयोगियों के साथ की। 

उन्होंने बताया कि इस विशाल कवि सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहेंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सुनील भड़ला जी पूर्व मंत्री अतुल गर्ग पूर्व मंत्री गरिमापूर्ण उपस्थिति रहेगी।कवि सम्मेलन में कवियों के रूप में सुविख्यात कवित्री,श्रीमती अनामिका जैन अंबर,कवि  दिनेश रघुवंशी, कवि  राजेश चेतन, कवि  नीरज पांडे, कवित्री श्रीमती शिखा दिप्ती, कवि  विनोद पाल,कवि  अजीत शुक्ला,कवि  मोहित शौर्य, कवि विपिन दुबे,कवि पंडित अशोक भारतीय आदि प्रतिष्ठित कविगण गाजियाबाद के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें