मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सहयोगार्थ संगठन कसेगा कमर---- मानवेंद्र सिंह

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवम्बर में झारखंड से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्य राज्यों से शुरुवात के साथ साथ उत्तर प्रदेश में चल रही है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा भव्य रूप से इसका संचालन चल रहा है । अब भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्णयानुसार यात्रा के पूर्ण स्वरूप को पूर्ण गति के साथ भाजपा संभालेगी। जिसके लिए गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के मित्र तुम्हें एक कामकाजी बैठक का आयोजन किया। बैठक में प्रदेश संगठन की ओर से कानपुर के एमएलसी और गाजियाबाद जिला महानगर के प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। बैठक में उनके संगठनात्मक स्वरूप में प्रथम आगमन पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। तीन राज्यों में बंपर जीत की बधाई दी।


बैठक के दौरान प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा को उत्सव की तरह सरकार आयोजित कर रही है, जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके साथ जोड़ा जा रहा है। हमारे लिए खास बात ये है विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए संगठन कार्यकर्त्ता को भी कार्य करने का अवसर मिलेगा। 

उन्होंने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का है जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार इस यात्रा को पूर्ण रूप से स्वयं संचालित कर रही है । इस यात्रा का प्रथम चरण 15 नवंबर से 22 नवंबर तक जनजाति बाहुल्य जिलों में चला और इसका द्वितीय चरण शेष सभी जिलों में 3 दिसंबर से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2024 तक चलेगा। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा को अधिकतम जन भागीदारी के माध्यम शत  प्रतिशत परिणाम मुखी बनाने में सहयोग करना है जिससे यह यात्रा अंत्योदय के अपने उद्देश्य में सफल हो सके। इस यात्रा के कार्य में संगठनात्मक रूप के हिसाब से भाजपा ने इसकी प्रदेश से लेकर वार्ड स्तर तक टोली बनाई है।जिसमें सभी मोर्चो और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी भूमिका तय की गई है।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया हमने यात्रा हेतु महानगर से अपने सभी 20 मंडलों के हिसाब से पूर्व में तय रूट के अनुसार कार्यकर्ताओं की 15-15 की टोली बनाकर तय कर ली है। भाजपा संगठन की ओर से 6 दिसंबर से यात्रा के शुभारंभस्वरूप स्वच्छता अभियान से आगाज़ करेगी। 6 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी की गारंटी की वैन लाभार्थियों के सीधे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शंभू दयाल कॉलेज में और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एमएमएच कॉलेज में उपलब्ध रहेगी। वहां सहयोग के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता के साथ मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक का समापन इस आयाम के संयोजक एवं महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने सभी आगुंतकों के आभार के साथ किया। बैठक में गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम बॉबी त्यागी राजेश त्यागी संदीप त्यागी धीरज शर्मा चमन चौहान संजीव चौधरी संजीव झा प्रदीप चौधरी सहित मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मंडल संयोजक सोशल मीडिया संयोजक आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें