मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का धूमधाम से मनाया जन्मदिन


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद/साहिबाबाद।  समाजवादी पार्टी महा नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट का रविवार को जन्म दिन समाजवादी पार्टी के कार्य कर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और विद्वानों ने बहुत ही जोश के साथ उल्लास पूर्वक मनाया, 11 जगहों पर केक काटकर तथा ज्ञान पीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय के प्रांगण में लोगों ने फूल –मालाओं से लाद दिया, गणमान्य विद्वानों ने बुके देकर उनके दीर्घायु तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की
लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट  के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव ने भी उन्हे आशीर्वाद देते हुए कहा कि राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता से देश, समाज की सेवा करना जन्म दिन मनाने की सार्थकता और धर्म हे। वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने जन्म दिन में शामिल सैकड़ों नव जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मेरे जन्म दिन पर मेरा इतना सम्मान किया कि मै अभिभूत हूँ, मै सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ, और आशान्वित हूँ कि आप लोग इसी तरह हमें ताकत प्रदान करते रहेंगे तथा समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में पूरे जोश के साथ लगे रहेंगे, समाजवादी पार्टी देश, प्रदेश में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम, सहयोग और समावेशी समाज बनाने के लिए प्रयत्नशील है, नफरत, असहिष्णुता, भय, झूठ की राजनीति का समूल नाश करना चाहती है, और लगी हुई है, कि आम आदमी गौरवपूर्ण जीवन जी सके, हमे मिलकर जाति, धर्म की दीवार को तोड़ देश, प्रदेश को सुदृढ़ बनाने और समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गली-गली में पहुँचाने का कार्य करना चाहिए, तभी जन्म दिन मनाने की सार्थकता होगा 
कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों ने स्वागत किया, तथा गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद दिया, ड़ा0 देवकर्ण चौहान, सम्राट सिंह यादव, के0 के0 यादव, एस0 एन0 जायसवाल, पंडित विनोद त्रिपाठी, कैलाश चन्द शिक्षाविद, उर्मिला पटेल, जितेन्द्र यादव, जे0 पी0 यादव, शिवानंद चौबे, अवधेश यादव, मुनीव यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, रिंकू, हाजी मोहम्मद सलाम, फूल चंद पटेल, दिवाकर गुप्ता, विजय भारद्वाज, लोकेश यादव, जितेन्द्र सिंह, रोहित, खुमान, दिलीप यादव, सुभाष, नवीन कुमार, गुड्डू यादव, सुरेन्द्र यादव, रिशी, संजय यादव, भक्ति यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे, ढ़ोल, नगारे, पुष्प वर्षाकर नव जवानों ने नृत्य कर वातावरण को मनोरंजक बना दिया।


                                                                                               


                                                                                        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें