सोमवार, 25 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और प्रशासन से जिले के विकास कार्यों की ली जानकारी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद प्रताप विहार स्थित गंगा जल गेस्ट हाउस में रूके। मुख्यमंत्री जी ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रविवार सुबह गौतमबद्ध नगर के लिए प्रस्थान किया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे। गंगा जल गेस्ट हाउस में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से मिले। भाजपा पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से माननीय मुख्य मंत्री जी ने गाजियाबाद के ​विकास कार्यों और ठंड से राहत दिलाने के लिए किये जा रहे राहत कार्यों के बारे में भी जाना। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने  मुख्यमंत्री जी को जन समस्याओं से भी अवगत कराया। इन नेताओं में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान तथा भाजपा नेता मयंक गोयल प्रमुख थे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने रविवार सुबह गौतम बुद्धगर के लिए प्रस्थान किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें