इस कार्यक्रम के माध्यम से अनेकों योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पेंशन योजना और प्रधानमंत्री अन्न योजना इत्यादि से लाभार्थियों को जोड़ा और शुभकामनाएं दी। जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने जन जागृति के संकल्प को सुदृढ करने वाली इस यात्रा में कहा कि यह यात्रा भारत को विकसित बनाना और देशवासियों को खुशहाली व समृद्धि से जोड़ना है। इसके लिए सभी उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण करायी।शुक्रवार, 5 जनवरी 2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम के तहत भारत को विकसित बनाना और देशवासियों को खुशहाली व समृद्धि से जोड़ना है--- वी के सिंह
इस कार्यक्रम के माध्यम से अनेकों योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पेंशन योजना और प्रधानमंत्री अन्न योजना इत्यादि से लाभार्थियों को जोड़ा और शुभकामनाएं दी। जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने जन जागृति के संकल्प को सुदृढ करने वाली इस यात्रा में कहा कि यह यात्रा भारत को विकसित बनाना और देशवासियों को खुशहाली व समृद्धि से जोड़ना है। इसके लिए सभी उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण करायी।द गुड डॉक्टर नाटक का हुआ मंचन
जिसमें बैक स्टेज थियेटा्न लखनऊ की ओर से द गुड डॉक्टर नाटक की प्रस्तुति दी गई।इस दौरान नाटक प्रेमियों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नाट्य कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने समारोह की काफी सरहाना की। हिन्दी भवन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताय कि
(कथा सार) इस प्रकार है
द गुड डॉक्टर एक कॉमेडी नाटक है जिसकों नील साइमन ने लिखा है। इसमें लघु नाटकों की एक श्रृंखला शामिल है, जो रूसी लेखक एंटोन चेखव की लघु कहानियों और अन्य कार्यों पर आधारित है, जो मनुष्य की हास्यास्पद, कोमल, विचित्र, निर्दोष और अजीब कमजोरियों को उजागर करता है। प्रत्येक दृश्य अपनी कहानी कहता है, लेकिन पात्रों का व्यवहार और उनकी कहानियों के संकल्प विशिष्ट या पूर्वानुमानित नहीं हैं|
इन कहानियों में शामिल है “सिडक्शन”, “डूबा हुआ आदमी”, “द गिफ्ट”, “सर्जरी”, “बैंक मैनेजर” ।
(सिडक्शन)
एक कुंवारा व्यक्ति दूसरे पुरुषों की पत्नियों को बिना किसी सीधे संपर्क के बहकाने का अपना अचूक तरीका साझा करता है, जब तक कि वह उसकी बाहों में न आ जाए।
(डूबा हुआ आदमी)
एक उद्यमी आवारा पैसा कमाने के लिए खुद को डूबने का नाटक करता है, और वह जो करता है उसे "समुद्री मनोरंजन" कहता है।
(द गिफ्ट)
फ्लैशबैक में, लेखक के पिता अपने शर्मीले 19 वर्षीय बेटे को आदमी बनाने के लिए वेश्यालय में ले जाते हैं।
(सर्जरी)
एक चर्च का फादर दांत दर्द की शिकायत लेकर दंत चिकित्सक के पास जाता है, लेकिन दंत चिकित्सक का अपने पेशे के प्रति उत्साह उसके मरीज को डराने लगता है।
(बैंक मैनेजर)
नसों के दर्द से ग्रस्त एक महिला अपने घायल पति के लिए पैसे निकालने के लिए एक बीमार बैंकर को परेशान करती। इस दौरान कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार, ललित जायसवाल, सुभाष गर्ग, श्रीमती शैलजा, प्रथ्वी सिंह कसाना, बल्देवराज शर्मा, राज कौशिक, जयवर्धन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गुरुवार, 4 जनवरी 2024
मोहन नगर जोन अंतर्गत संपन्न हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम, आज से विजयनगर जोंन में रहेगी धूम
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों की कमान संभाली हुई है जिसमें मोहन नगर जोन अंतर्गत कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ विधायक सुनील शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें लाभार्थियों की संख्या 1183 रही अतिथियों द्वारा क्षेत्र वासियों तथा लाभार्थियों को सफल कार्यक्रम के समापन पर शुभकामनाएं भी दी गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के नोडल प्रभारी अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि दिनांक 5 जनवरी 2024 से विजयनगर जोन अंतर्गत कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमें जोनल प्रभारी सहित निगम की टीम कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रही है, पहला कार्यक्रम माता कॉलोनी वार्ड संख्या चार तथा दूसरा कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मे आयोजित होगा, जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग कार्यक्रमों के आयोजन में लिया जाएगा जिसमें विजयनगर जोन के क्षेत्र वासियों को केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कार्यवाही की जाएगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सभी कार्यक्रमों में कैंप लग रहे हैं जिनके माध्यम से जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा बना रखी है जिसके क्रम में विजयनगर जोंन अंतर्गत कार्यक्रम चलेंगे, क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
दशमेश वाटिका पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की तरफ से और रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने मिलकर ब्रेड पकोड़े और चाय का वितरित किए
गाजियाबाद। दशमेश वाटिका पर आज परमपिता परमात्मा ने नए साल की शुरुआत अपनों के बीच में करवाई सेवा भावना के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की तरफ से और रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने मिलकर आम जानकी सेवा का एक मौका ढूंढा और मजदूरों के बीच में आम व्यक्ति के बीच में बच्चों के बीच में माता और बहनों के बीच में ब्रेड पकोड़े और चाय का वितरित करके मनाने का प्रयास किया।
प्रसाद के बाद कंबल भी वितरित किए गए रोटरी क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ रोटरी क्लब के सम्मानित जेके गॉड, जोगिंदर सिंह बग्गू गुरप्रीत सिंह रम्मी इंदिरापुरम गुरुद्वारे के प्रधान राजेंद्र गजवानी गगनप्रीत सिंह, एम सी गॉड आदि उपस्थित रहे।
रेड क्रॉस सोसायटी ने क्षय रोगियों व निशक्त रोगियों को कंबल व अल्पाहर वितरित किया
गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में रेड क्रॉस गाजियाबाद इकाई द्वारा शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती क्षय रोगियों व निशक्त रोगियों को कंबल व अल्पाहर वितरित किया गया।
कंबल आदि वितरित करते हुए डॉ सुभाष गुप्ता ने ईश्वर से सभी रोगियों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की और निवेदन किया स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से जाते हुए इस कंबल को साथ ले जाएं यह अब उनकी निजी सम्पति आज की इस निस्वार्थ सेवा में सभापति डॉ सुभाष गुप्ता के साथ ममता सिंह, संजय यादव, दीपाली गुप्ता, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस के समर्पण सेवा भाव से प्रभावित होकर डॉ राघवेंद्र सिंह चौहान, डी पी सी ने मुक्त कंठ से प्रसंशा की।
रोटरी क्लब गाजियाबाद नेक्स्ट के तत्वाधान में लायंस आई हॉस्पिटल नेत्र परीक्षण शिविर लगाया
गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद नेक्स्ट के तत्वाधान में लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद के सहयोग से नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी गांव में विद्यालय की बच्चियों व उनके अभिभावकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन क्लब अध्यक्ष रो. सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से सम्मिलित हुए नगर निगम के क्षेत्रीय पार्षद नितिन कुमार ने रोटरी के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
लायंस आई हॉस्पिटल की ओर से डॉ सोनू राम का भरपूर सहयोग मिला और भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कैंप प्रभारी रो. एम सी गौड़ व सचिव रो. अब्दुल वाहिद ने पूरे समर्पण भाव के साथ कैंप संचालन करने में सहायता की।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सतवीर कौर, उप प्रधानाचार्या श्रीमती भारती, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती चंचल के साथ-साथ सभी शिक्षकाओ व स्टॉफ ने भी शिविर प्रबंधन में पूरा पूरा योगदान दिया तथा इस ग्रामीण पिछड़े क्षेत्र में इस विद्यालय की बच्चों के सुध लेने पर रोटरी क्लब का आभार प्रकट किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए रोटरी क्लब गाजियाबाद नेक्स्ट को भविष्य में रेड क्रॉस के साथ जुड़कर ग्रामीण और मलिन बस्ती में इस प्रकार के शिविर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कुणाल सिंह के शानदार प्रदर्शन से वारियर क्रिकेट क्लब को मिली आसान जीत
गाजियाबादःतीन टीमों की टी 20 त्रिकोणीय श्रृंखला में वारियर क्रिकेट क्लब का विजयी अभियान जारी है। टीम ने क्रिएश हंटर्स को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कुणाल सिंह लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस क्रिएश हंटर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 19.5 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गई। प्रतीक लायल ने 24 व कप्तान राहुल गुप्ता ने 22 रन का योगदान दिया। कुणाल सिंह को 3 व साहिल कुरैशी को 2 विकेट मिले। वारियर क्रिकेट क्लब ने 8.4 ओवर में ही 2 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। कुणाल सिंह ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया व 16 गेंद पर 37 रन ठौंके। सलमान खान ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। रवि कुमार ने 15 गेंद पर नाबाद 27 रन की पारी खेली। लगातार दूसरे मैच में गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने परकुणाल सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।
दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की,पहले ऑल इंडिया अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में टेडको क्रिकेट क्लब को 67 रन से हराया
गाजियाबादःपहले ऑल इंडिया अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लीग मैच दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन व टेडको क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन 67 रन से विजयी रहा। ग्रेटर नोएडा के पैटरोनिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में दिनेश वर्मा क्रिकेट फाउंडेशन ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिलने पर 38 ओवर में 167 रन बनाए। अर्पित ने 41 रन व राज यादव ने 30 रन का योगदान दिया। अद्ववैत भटट ने 3 व युग शर्मा ने 2 विकेट लिए। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टेडको क्रिकेट क्लब 28.2 ओवर में 100 रन बनाकर आउट हो गया और 67 रन से मैच हार गया। अद्ववैत भटट ने 28 रन बनाए। टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकडे तक पहुंच पाए। विशाल पटेल ने 3 व कप्तान अनमोल ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विशाल पटेल को दिया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे सांसद वी के सिंह ने जरूरतमंदों को लाभान्वित किया
गाजियाबाद। बुधवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह भारत सरकार के देशव्यापी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के रामलीला मैदान डी. एल. एफ. मोहन नगर में आयोजित किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री वी के सिंह जी ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को भारत को विकसित बनाने में सहयोग करने की शपथ ग्रहण करायी। विकसित भारत के इस कार्यक्रम के आयोजन पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अनेकों जरूरतमंदों को जोड़कर उन्हें लाभ दिया गया। आज वी के सिंह ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प को मजबूती तब मिलेगी जब भारत का हर नागरिक विकसित होगा। 
इसलिए हमें प्रयासरत रहना होगा कि सरकारी योजनाओं से कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित लाभार्थियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जन जन लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है आप सभी लोग निश्चिन्त रहें हम सदैव आपके लिए खड़े हैं। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह , भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी, क्षेत्रीय पार्षद गण, अधिकारीगण, एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
कंबोडिया के सिविल सेवकों का जिलाधिकारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
प्रशासनिक अधिकारियों ने दी विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों की जानकारी
टीटीटी को आधार बनाकर पायी कोरोना पर जीत: जिलाधिकारी
गाजियाबाद। कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सार्वजनिक नीति (Public Policy) और शासन (Governance) का 3 जनवरी 2024 को जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए एनसीजीजी टीम के साथ कंबोडिया के 40 सिविल सेवकों का जिला गाजियाबाद में आगमन हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा कंबोडिया के सभी 40 सिविल सेवकों का भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरान्त महात्मा गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी के नेतृत्व में एसीपी निमिष पाटिल द्वारा पुलिस कमिश्नरेट, सीडीओ अभिनव गोपाल द्वारा राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य, सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम विनय कुमार सिंह द्वारा तहसील स्तर पर किये जाने वाले कार्यों सहित अन्य विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी।
बैठक के दौरान आए हुए ग्रुप के सदस्यों के द्वारा कई सवाल पूछे गए जिसमें कोरोना के समय किस प्रकार कार्य किया गया, कोरोना के बाद पोपर्टी के रेट में क्या अंतर आया, स्लम एरिया के सुधार एवं विकास के लिए क्या कार्य करते हैं, बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए क्या कार्य करते हैं साथ ही न्याय प्रणाली कैसी है।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना समय में ट्रैक, टेस्ट और ट्रीटमेंट के आधार पर कार्य किए गए जिसके बेहतर परिणाम मिले। वहीं कोरोना समय में पोपर्टी के रेट कम हुए जो कि अब नार्मल हैं। स्लम एरिया में सुधार हेतु केन्द्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जाती हैं जिनका जिला स्तर पर सरकार के प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा संचालन होता हैं। बच्चों और बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बहुत ही महत्वकांशी योजनाएं संचालित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि न्याय व्यवस्था में पीड़ित व्यक्ति एसडीएम कोर्ट से न्याय ले सकता है, यदि वहां के न्याय से वह सन्तुष्ट नहीं होता है तो मजिस्ट्रेट, उसके बाद जिला जज, उच्च न्यायालय और उसके बाद उच्चतम न्यायालय यह उसके केस पर निर्भर करता है। जिलाधिकारी और उनकी टीम द्वारा दी गई जानकारी और सवालों के जवाब से कंबोडिया टीम ने प्रसन्नचित्त होकर तालियां बजायी। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा सभी आए हुए अतिथियों को उपहार स्वरूप गीता अंग्रेजी भाषा में, ओडीओपी प्रोडेक्ट व भारत में बनी जैकिट भेंट कर सम्मानित किया गया। कंबोडिया ग्रुप द्वारा डीएम, सीडीओ, सीएमओ महोदय को कंबोडिया गमछा भेंट किया गया। वहीं मसूरी अकेडमी के प्रोफेसर डॉ.बीएस बिष्ट ने अकेडमी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर डीएम, सीडीओ महोदय को सम्मानित किया। कंबोडिया टीम ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन भ्रमण किया और भवन के बनावट पर नक्शे की प्रशंसा की। इस मौके पर कंबोडिया से आए हुए 40 सिविल सेवकों सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
जाटव समाज अब पार्टी तक सीमित नहीं राष्ट्रवादी सोच के साथ खड़ा है - असीम अरूण
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण पूर्व से तय सरकारी कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद पहुंचे। कार्यक्रम के उपरान्त गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में प्रभारी मंत्री असीम अरुण महानगर के महामंत्री सुशील गौतम के आवास पर पहुंचे। वहां मोहल्ले वासियों तथा महानगर के जाटव समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ चाय पर चर्चा के लिए बैठे और सभी के साथ अपने हल्के फुल्के अंदाज में चर्चा परिचर्चा की।
सुशील गौतम के आवास पर पहुंचने पर मंत्री असीम अरूण का गाजियाबाद वासियों ने उत्साह पूर्वक उनका स्वागत सम्मान किया। सभी की ओर से सुशील गौतम ने उन्हें बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का चित्र सप्रेम भेंट किया। इस दौरान असीम अरूण ने बताया बाबा साहब ने दलित समाज ,जाटव समाज के लिए शिक्षित होकर सफल होना का सपना देखा था अर्थात शिक्षित बनने संगठित बनने का सपना देखा था जिसको हमने और हमारे समाज ने एक हद तक पूरा करने का भरपूर प्रयास किया है । हम आज शिक्षित हैं, संगठित हैं संघर्ष शील हैं। वर्तमान की मोदी और योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को सार्थक करते हुए बाबा साहब की सोच को सफल बनाने का शुभ प्रयास किया है जो निरन्तर जारी रहेगा। मैं आज अपने परिवार में ही बैठा हूं मुझे यह कहते जरा भी संकोच नहीं है कि आज जाटव समाज दलित समाज पार्टी की सीमा से बाहर निकलकर राष्ट्रवादी सोच के साथ खड़ा है
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान , गोपाल अग्रवाल, अशोक नागर, पवन गोयल के साथ प्राण गढ़ी मोहल्ले में पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरूण के स्वागत करने वालों में समस्त गाजियाबाद से पूर्व विधि अधिकारी शेर सिंह जाटव , एडवोकेट रामेश्वर दत्त जाटव, पूर्व इंजीनियर मंगू सिंह एडवोकेट चंद्रेश सिंह बृजेश कुमार राजू गौतम बबली भाई सुनील गौतम विकास अनिल कल्याणी राजाचरण राहुल गौतम दीपचंद गौतम कृपाल सिंह हरीश कुमार एडवोकेट रवि करण भजनलाल करण सिंह सोनू संजय कुमार लवली कुमार नरेंद्र कुमार सिद्धार्थ सिंह गौतम तोषिक कर्दम
चरण सिंह मुकेश कुमार रोहित कुमार अंकित कुमार गौतम लोकेश गौतम देवेंद्र भारती नदीम हरि सिंह उदित मोहन धीरज अग्रवाल आदि प्रमूख रूप से उपस्थित रहे
लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के अध्यक्ष राम दुलार यादव ने सावित्री बाई फूले के जन्म दिन पर कम्बल व शाल किए वितरित
गाजियाबाद/साहिबाबाद। बुधवार को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद, समाजवादी विचारक के नेतृत्व में ड़ा0 राम मनोहर लोहिया पार्क के प्रांगण में कार्यरत सभी मालियों, गार्डों और स्वच्छकारों तथा महिला कर्मियों को समाज सुधारक, क्रांतिपुंज, प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले के जन्म दिन के अवसर पर 21 कम्बल और महिलाओं को 15 शाल वितरित किया गया, और महात्मा ज्योतिराव फूले नि: शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय का रेलवे रोड अंडर पास के पास उद्घाटन किया गया, महात्मा ज्योति राव फूले, सावित्री बाई फूले, गफ्फार बेग, फातिमा शेख के नारों से आकाश गूंज उठा, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने प्रतियोगी छात्र, छात्राओं, सामाजिक, राजनैतिक कार्यकताओं और विद्वान गणों को अध्ययन और प्रतियोगिता में भाग लेने में सहयोग और सहायता के लिए यह आठवाँ पुस्तकालय खोलने का कार्य किया है,। 
कार्यक्रम में शामिल सभी भाइयों और बहनों ने सावित्री बाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे स्मरण किया, उनके द्वारा किये गये त्याग, तपस्या, लगन और सेवा कार्य को भी याद किया गया, तथा उनके कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने कहा कि “जब राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विपन्नता समाज में व्याप्त थी, रूढ़िवाद, पाखंड, अंधविश्वास, महिलाओं का शोषण, दलित, पिछड़ों की दुर्दशा से रूह काँप जाती है, उसी काल में महान समाज सुधारक, क्रांति ज्योति, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म हुआ, उनके पति महात्मा ज्योति राव फूले ने उन्हे पढाकर शिक्षिका बना 1848 में प्रथम महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि
बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन किया, उनका मानना था यह रूढ़िवादी और पाखंडी समाज जिनका हर क्षेत्र में वर्चस्व है, शिक्षा के प्रचार-प्रसार से उन्होने मानव द्वारा निर्मित पाखंड का समूल नाश किया जा सकता है, सामंतवादी समाज ने इन्हे बड़ा कष्ट दिया, बड़ी कठिनाइयों के बाद इन्होने अपने कार्य को अनवरत जारी रखा, तथा अपने उद्देश्य में सफल हुए, उन्होने अपना जीवन सेवा, सहयोग, चिकित्सा सभी को मिले, अर्पण कर दिया, तथा मरीजों की सेवा करते हुए ही वह इस असार संसार से मुक्त हो गईं| हम इस मंच के माध्यम से मांग करते है कि उनके द्वारा किये गये शिक्षा, चिकित्सा और महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने लायक बनाने और सशक्तिकरण के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए।
आज 21 वीं सदी में मणिपुर से लेकर उत्तर प्रदेश और देश में महिलाओं का शोषण और अनाचार तथा उसके बाद उनकी निर्मम हत्या, कई बार दिल दहला देने वाली घटनाएँ घटित हो रही है, उन्हे सख्ती से रोका जाना चाहिए। क्रूरता चाहे कोई भी प्रभावशाली करें उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, सरकारों को उनके साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं करनी चाहिए, तभी हम सावित्री बाई फूले के द्वारा किये गये प्रयास को सफल कर पाएंगे, पेरियार रामा स्वामी ने कहा है कि “शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार धर्म से ज्यादा मानव जाति और समाज के लिए महत्व पूर्ण है”| महात्मा ज्योति राव फूले नि: शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय का उद्घातन फीता काटकर शिक्षिका नयना यादव, गरिमा पब्लिक स्कूल ने किया। कम्बल वितरण में भाग लिया, राम यादव, परमानंद यादव, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु राय, अंजलि सिंह, बेबी सिंह, राम प्यारे यादव, संजू शर्मा, अनीता सिंह, विजय मिश्र, हाजी मोहम्मद सलाम, राजेंद्र यादव, अखिलेश शुक्ल, अमर बहादुर, सुभाष यादव, पंडित विनोद त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण सहगल, कम्बल और शाल भेंट की गयी प्रमुख रहे, धर्मवती, संतोष, शुकांति, मीना, मुनेश, कमलेश, पिंकी, कुसुम, रईसन, रेखा, जय प्रकाश, विजय, दिनेश, राजेश यादव, पप्पी, विनय, इरशाद, गोलू, सितेन्द्र, छोटू, शाहिद, चन्द्र भान, मोहित, राम मिलन, विपिन, राजीव, सोनू, अरविंद, अनिल, राम लखन, अनुराग, चतर सिंह आदि उपस्थित रहे।
मंगलवार, 2 जनवरी 2024
राजर्षि डॉ भूपेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन भारत मंडपम में धूमधाम से मनाया गया,राजर्षि डॉ भूपेंद्र मोदी ने समाज व देश सेवा में मिसाल कायम की हैः श्रीमहंत नारायण गिरि
लोहा व्यापारियों ने हर्षोल्लास से मनाया नव वर्ष,डीसीपी रहे मुख्य अतिथि, हास्य कवियों ने बांधा समां --

रोडवेज कर्मचारी संघ के नेता रूपेश कुमार ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की
संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारी यूनियन ‘उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ‘ के प्रदेश मंत्री रूपेश कुमार ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रूपेश कुमार ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।सोमवार, 1 जनवरी 2024
सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःसेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में चौथा दिन सोमवार को भी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर तारा दत्त व पार्षद उर्मिला चौहान ने पुरस्कार प्रदान किए। 100 मीटर दौड़ सब जूनियर में प्रथम देवराज, द्वितीय राहुल, तृतीय विराट, 
100 मीटर दौड़ जूनियर में प्रथम प्रवीण कुमार, द्वितीय शुभंकर, तृतीय प्रिंस कुमार, 100 मीटर दौड़ सीनियर में प्रथम उदय, द्वितीय मुकेश व तृतीय अर्जुन सैनी रहे। 800 मीटर दौड़ जूनियर में प्रथम धीरज, द्वितीय आर्यन, तृतीय शुभंकर, तीन टांग की दौड़ में प्रथम रिजवान, द्वितीय आदित्य, ततृीय हर्ष रहे। गोला फेंक सीनियर में प्रथम पुष्कर, द्वितीय उदय व तृतीय शिवा रहे।
बाल भारती पब्लिक स्कूल ने विंटर कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता फाइनल में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल को 109 रन से हराया
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःविवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली को 109 रन से हराकर बाल भारती पब्लिक स्कूल ने 8 वां विंटर कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 13 जीत लिया। बाल भारती पब्लिक स्कूल से मिले 282 रन के जवाब में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल 172 रन ही बना पाया। फाइनल मेजबान विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर हुए खेला गया। टॉस बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जीता और निर्धारत 20 ओवर में ओवर में 6 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बना डाला। आर्यन ने 86 रन, आरनव वर्मा ने 84 रन व रियांस जैन ने 66 रन की पारी खेल अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के आर्यन डेढा ने 2 विकेट लिए। 282 रन का टारगेट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के लिए भारी पडा व वह 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना पाया। हसन ने 66 रन व आरव चौधरी ने 42 रन का योगदान दिया। आर्यन व रियांस जैन ने 2-2 विकेट लिए। आरनव वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रियांस जैन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट व बेस्ट बॉलर तथा आर्यन को बेस्ट बेटसमैन घोषित किया गया।
वारियर क्रिकेट क्लब ने क्रिएश हंटर्स को 90 रन से हराया
गाजियाबाद। वारियर क्रिकेट क्लब व क्रिएश हंटर्स के बीच खेले गए फ्रैंडली टी 20 मैच में वारियर क्रिकेट क्लब विजयी रहा। क्लब ने क्रिएश हंटर्स को 90 रन से मात दी। मैच गिरिराज किकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें वारियर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए जिसमें चमन ने 26 रन, अमन ने 24 रन व अश्विनी ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। वासु स्वामी ने 3 व हर्ष ने 2 विकेट लिए। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिएश हंटर्स 9.2 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। पैटरिक 22 रन को छोडकर टीम का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाया। कुणाल सिंह व मोनीश कुरैशी ने 3-3 तथा मूलचंद ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुणाल सिंह को दिया गया।
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

































