गुरुवार, 16 मार्च 2023
जीजी क्रिकेट क्लब ने एनसीआर यूनाइटिड क्रिकेट क्लब को हराया
गाजियाबादःअल्फा टी 20 क्रिकेट लीग में जीजी क्रिकेट क्लब व एनसीआर यूनाइटिड क्रिकेट क्लब के बीच हुए हुए मैच में जीजी क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी रहा। 100 रन के लक्ष्य को उसने 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। जीजी क्रिकेट क्लब की यह लगातार दूसरी जीत रही। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही साबित नहीं हुआ। एनसीआर यूनाइटिड क्रिकेट क्लब 17.1 ओवर में 99 रन पर ही आउट हो गया। मनोज डागर ने 18 रन व अंकुर ने 14 रन का योगदान दिया। दिलीप कुमार ने 3, हरीश कुमार व आलम ने 2-2 विकेट लिए। जीजी क्रिकेट क्लब ने 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। मोहित कुमार ने नाबाद 26 रन व गौरव भारद्वाज ने नाबाद 24 रन बनाए। रक्षित त्यागी को 3 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलीप कुमार को मिला।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें