शुक्रवार, 24 मार्च 2023

भाजपा पिछड़ा वर्ग ने किया राहुल गांधी के खिलाफ़ आक्रोश प्रदर्शन

 

गाजियाबाद। राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर मोदी को चोर बताए जाने पर जो समस्त ओबीसी समाज का अपमान हुआ है उसके खिलाफ गाजियाबाद में नवयुग मार्केट शहीद स्थल पर पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा भारी संख्या में एकत्रित होकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

सर्वविदित है राहुल गांधी ने चार साल पहले पिछड़ा समाज के खिलाफ सार्वजनिक रूप से जो अपमानजनक बातें की थी, उन्होंने पिछड़ा समाज को चोर बताया था। उस संदर्भ में अदालत ने उन्हें जो सजा सुनाई है, हम उसका स्वागत करते हैं।अदालत का फैसला यह दर्शाता है कि देश का कानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है और उसकी नजर में देश के सभी नागरिक समान हैं। अदालत का निर्णय यह भी सिद्ध करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी। 

राहुल गांधी ने पिछड़ों के बारे में जो अनर्गल और आपत्तिजनक बातें की थी, उसकी हम सब ने तब भी निंदा की थी, आज भी निंदा कर रहे हैं। अदालत द्वारा सजा सुनाने के बावजूद जिस तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता उन अपमानजनक बातों को सही ठहरा रहे हैं, वह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मंशा क्या है और ओबीसी समाज के बारे में उनकी सोच क्या है। राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकले हैं।

उनके द्वारा ओबीसी का अपमान देश के संविधान का अपमान है । यह आत्मसम्मान के साथ जीने वाले हम सभी पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान है। राहुल गांधी देश से और देश के संविधान से इतने बडे़ हो गए है कि हमें गाली देने का उन्हें अधिकार मिल गया।

इतना होने पर माफी मांगना तो दूर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम नेता जिस तरह से इसे सही ठहराने में जुटे हुए हैं, इससे यह सिद्ध होता है कि वे ओबीसी का अपमान ही अपना नैतिक धर्म समझते हैं। 

पिछडा़ समाज से ताल्लुक़ रखने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जबसे प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे कांग्रेस खासकर गांधी परिवार मोदी जी के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। 

गांधी परिवार ने मोदी जी को कभी नीच कहा, कभी चोर कहा, कभी मौत का सौदागर कहा। मोदी जी को लगातार अपमानित करना ही इस परिवार का मकसद है। उसी रास्ते पर आज पूरी कांग्रेस है जो मोदी जी की कब्र खोदना चाहती है। 

कांग्रेस को मालूम होना चाहिए कि देश की आधी से ज्यादा आबादी पिछड़ा समाज की है।  कांग्रेस के शासन में इस समाज ने ही दशकों तक लगातार सबसे ज्यादा यातनांए झेली हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। कांग्रेस ने कभी इस वर्ग की चिंता नहीं थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में समाज का हर एक वर्ग उनके पीछे खड़ा है। वें सबका प्रतिनिधित्व करते हैं।

कांग्रेस पार्टी यदि यह सोचती है कि राहुल गांधी को इस बात की स्वतंत्रता दी जाए कि वे गाली पढ़ते रहें और उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज न हो, ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि देश में कानून का राज है। मुकदमा भी दर्ज होगा और सजा भी मिलेगी।

राहुल गांधी को मालूम होना चाहिए कि लोकतंत्र लोक लाज से चलता है। उनको कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी यदि यह समझती है कि दरबारी संस्कृति में राहुल गांधी के पीछे खड़े होकर वे लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, तो वे दिवा स्वप्न देख रहे हैं।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रभारी अमित वाल्मीकि, पूर्व मंत्री शहर विधायक अतुल गर्ग,पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किमो राजा वर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना,बलदेव राज शर्मा, सरदार एसपी सिंह, सुनील यादव, राजकुमार नागर,पूर्व विधायक, प्रशांत चौधरी ,पप्पू पहलवान, हातम सिंह नागर , पूनम कौशिक, अमृता सिंह, प्रदीप चौधरी , संजीव चौधरी, गुंजन शर्मा, धीरज अग्रवाल,अजय चौधरी, अमित प्रताप सिंह दयानंद  गोपाल अग्रवाल अभिषेक त्यागी विजय धामा मनोज यादव, नवनीत गुप्ता, विनित शर्मा, नरेन्द्र भाई, जितेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें