रविवार, 26 मार्च 2023

बारिश से हुए फसलों के नुकसान को लेकर प्रभारी मंत्री से मिले रालोद कार्यकर्ता,सोपा ज्ञापन

 

गाजियाबाद। शनिवार को कलेक्ट्रेट में पृथक राज्य और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण से मिले और  जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से एक  ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल  के  प्रवक्ता सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में देश का अन्नदाता किसान दुखी और कर्ज बंद है। लगातार सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण देश का अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। चौधरीअजयवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार किसान और गरीब विरोधी कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी हुई भारी बरसात से किसानों की फसल बर्बाद हो गई ओलावृष्टि से हुए नुकसान, कघ भरपाई की जाए और सही जाचं कराकर मुआवजा दिया जाए।प्रधानमंत्री से मांग की कि देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त की जाए, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराये जाए महंगाई को रोकने के लिए डीजल के रेट कम किए जाए 58 वर्ष के बुजुर्ग किसानों को ₹5000 प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए। देश के सभी हाईवे सड़कों से टोल टैक्स समाप्त किया जाए गैस के दाम कम किए जाएं। किसान नेता ओ डी त्यागी ने कहा कि गन्ना किसानों को चीनी मिलों से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिलाया जाए। चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान और ब्याज तत्काल गन्ना किसानों को दिलाया जाए चीनी मिलों में घटतोलि को तत्काल रोका जाए।  ने कहा कि बेमौसम बारिश से  जिले में किसानों का करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है।  गेहूं और सरसों की खड़ी फसल नष्ट हो गई है। जिन गन्ना किसानों ने गन्ने की बुवाई कर दी थी उनके गन्ने का जमाव नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन नष्ट हुई किसानों की फसलों का आकलन करके उन्हें पर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिलाने का कार्य करें। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रविंद्र चौहान  ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के अन्नदाता किसानों की उपेक्षा करना भाजपा को महंगा पड़ेगा। रविंद्र चौधरी ने कहा कि गन्ना प्रदेश के आर्थिक रीढ़ है और प्रदेश के गन्ना किसानों को आसानी से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिया जा सकता है।  प्रदर्शनकारियों  मेंअमित त्यागी, जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुशील तेवतिया, प्रदीप त्यागी, ऑडी त्यागी, योगेंद्र पतला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता  ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें