मंगलवार, 28 मार्च 2023

राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के वेद विद्यापीठ 11 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम द्वारा दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर स्थित वेद विद्यापीठ में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यापीठ के सात आचार्यो व 11 मेधावी विद्यार्थियों का  महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी व इंदिरापुरम के अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने सम्मान कराया। सम्मान मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि व रमेश गिरी ने सम्मान पत्र देकर किया। संस्था के महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी व इंदिरापुरम के अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने कहा कि गुरुकुल के ये विद्यार्थी सनातन धर्म की नीव हैं। बड़े होकर यही हिंदू धर्म को आगे बढ़ाएंगे और उसका प्रचार प्रसार करने में इन्हीं का विशेष योगदान रहेगा। सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको प्रेरणा भी मिलेगी क्योंकि आज के इस युग में सभी अपने बच्चे को कोई डॉक्टर इंजीनियर साइंटिस्ट बनाना चाहता है लेकिन संस्कृत के विद्वान आचार्य कोई नहीं बनाना चाहता हैं।  राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम नई पीढ़ी को इस कार्यक्रम के द्वारा अपनी संस्कृति से जुड़ना चाहती है और यह संदेश देना चाहती है कि जैसे हमारे देश को डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट च उद्योगपति की आवश्यकता है उसी तरह हमें विद्वान संस्कृत आचार्यों की भी आवश्यकता है क्योंकि यही विद्यार्थी बड़े होकर हमारे सनातन  हिंदू धर्म को सुरक्षित रखेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष संजय गोयल महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता भार्गव आईटी सेल संयोजक विकास चुप महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी इंदिरापुरम अध्यक्ष संजीव तेवतिया हरिशंकर मदान संजय त्यागी नवीन त्यागी सत्यदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें