शुक्रवार, 24 मार्च 2023

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने सिद्धपीठ देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि में की पुजा अर्चना लिया मां का आशीर्वाद

 

गाजियाबाद।नवरात्रि पर्व के अवसर पर दुसरे दिन 23 मार्च  को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी चैत्र नवरात्रि का दुसरे के दिन देवी मंदिर के महंत गिरिशा नन्द गिरि जी ने  मंदिर में प्रातः काल से  मां ब्रम्हचारिणी की पूजा कर. इसके बाद मां आदिशक्ति दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रम्हचारिणी का स्मरण कर उन्हें फूल, अक्षत, रोली चंदन अर्पित करें. अब आप माता को शक्कर या पंचामृत का भोग लगाया गया और 'ऊं ऐं नम:' मंत्र का  बार जाप करें. साथ ही माता को पान, सुपारी, लौंग अर्पित किया विध्वान पंडितों द्वारा मां की वंदना  को भोजन कराया गया। मंदिर के महंत गिरिशा नन्द गिरि जी महाराज  ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर  पूजा करने से इंसान के भीतर तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है. साथ ही मां ब्रम्हचारिणी की पूजा से आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ और जलन जैसी दुष्य प्रवितां दूर हो जाती हैं. आज के दिन मां का स्मरण करने से बुद्धि, विवेक व धैर्य में वृद्धि होती है. तत्पश्चात शाम को शत् चंडी पाठ महायज्ञ में आहुति दी।जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया गया जिसमें साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, एडीएम सिटी विपिन कुमार, ललित जायसवाल सिविल डिफेंस चीफ वार्डन, अनिल अग्रवाल द्वारा माता को भोग लगाया जिसमें सैकड़ों भक्तों प्रसाद प्राप्त किया गया इस अवसर देवी मंदिर के श्रीमहंत गिरिशा नन्द गिरि  महाराज एवं विजय गिरी जी महाराज ने सभी को माता की चुनरी एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर साथ में अन्य भगत गण मौजूद आदि मौजूद रहे।                                                                       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें