शनिवार, 4 मार्च 2023

नारी शक्ति की उड़ान हो और ऊंची हमारा दृढ़ संकल्प - असीम अरुण

 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा कैलाश मानसरोवर भवन इंदिरापुरम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला में नारी शक्ति सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण अनुसूचित जाति जनजाति स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण एवं जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा, प्रदेश संयोजक विनित शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, संदीप त्यागी रसम, रितेश शर्मा आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें पुष्प गुच्छ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर स्कूल की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने होली के पावन पर्व पर आयोजन में सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महिला उत्थान सम्मान के लिए सराहनीय कार्य किया है।  महिलाओं के सम्मान को बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आपकी उड़ानों को और ऊंचा करने के लिए हमारी सरकार पूर्ण संकल्पबद्ध है।राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि आज के समाज में नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर आधी आबादी की ताकत का एहसास कराया है। उन्होंने यहां तक कहा की धन,, अन्न, शक्ति और शिक्षा की देवी नारी शक्ति के रूप में एक संबल बन कर सदैव से समाज को दिशा दिखाती रही है।

महापौर आशा शर्मा ने शर्मा ने कहा कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय राजनीति सहित

सभी क्षेत्रों में आना चाहिए क्योंकि महिलाएं जहां होती हैं वहां पर अनुशासन तथा शालीनता शालीनता बनी रहती है।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जनपद गाजियाबाद में किए जा रहे सेवा कार्य यथा वैक्सीनेशन कैंप ब्लड डोनेशन कैंप नारी शक्ति सम्मान आदि सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों को जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में लगभग 100 अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा हासिल करने वाली मात्र शक्तियों का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि श असीम अरुण के लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के बावजूद कार्यक्रम में पधारने पर उनका हृदय की गहराई से अभिनंदन किया।नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में बाल किशन गुप्ता जिलाध्यक्ष, प्रवीण भाटी,समीर शर्मा जिला उपाध्यक्ष, आशु पंडित युवा मंडल अध्यक्ष (मेरठ मंडल), रुद्र प्रताप त्यागी (युवा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), प्रतीक माथुर, मनोज गुप्ता, के.के मिश्रा, डॉ सोनिका शर्मा, विनोद त्यागी, संजीव तेवतिया,  आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें