गाजियाबादःगिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अल्फा टी 20 क्रिकेट लीग में यूनिवर्सल राइडर्स ने उत्तराखंड पैंथर्स को 6 विकेट से हराया। यूनिवर्सल राइडर्स ने 182 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में उत्तराखंड पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। हिमांशु ने नाबाद 59 रन, अनिल गौसाईं ने 40 रन व सुनील सिंह ने 34 रन की पारी खेली। गौरव ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूनिवर्सल राइडर्स की शुरूआत खराब रही मगर मैन ऑफ द मैच सतवीर गुर्जर ने 95 रन की पारी खेलकर टीम ेको जीत दिला दी। टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाकर जीत दर्ज की। आरिफ सैफी ने 41 रन व इसरार चौधरी ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। नरेंद्र बिष्ट ने 2 विकेट लिए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता शहर हित में 15 साल पहले निगम को दिए गए सुझावों को धरातल पर पूरा होते देख नगर आयुक्त से मिलने आए 79 साल के बुजुर्ग, बोले थैंक ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें