शनिवार, 18 मार्च 2023

राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद की महानगर इकाई ने किया संगठन का विस्तार,नीता भार्गव बनी महिला विंग की महानगर अध्यक्ष

गाजियाबाद। आज 18 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद की महानगर इकाई ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभा मौर्य के आदेशानुसार महिला विंग की महानगर अध्यक्ष श्रीमती नीता भार्गव को मनोनीत किया है और संगठन ने भरोसा जताया है नीता भार्गव महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सेवा भाव से कार्य करेंगी. आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती निशा भार्गव ने कहा कि घर में बहुत सारे व्यापारिक संगठन चल रहे हैं लेकिन कोई भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर गंभीर नहीं है और ना ही महिलाओं को व्यापारी के रूप में मान सम्मान देता है।जबकि महिलाएं घर परिवार को चलाने के साथ-साथ व्यापार के क्षेत्र में भी अपना संपूर्ण योगदान दे रही है वह आज अपना छोटा सा व्यवसाय से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां तक चला रही है लेकिन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कोई भी व्यापार संगठन गंभीरता नहीं दिखाता है वहीं दूसरी ओर हमारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल महिलाओं की व्यापारिक समस्याओं को लेकर काम कर रहा है चाहे यह समस्याएं अधिकारियों को लेकर हो या फिर अन्य व्यापारियों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को लेकर हो इन सभी में हमारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल महिलाओं के लिए काम करेगा मैं सभी महिलाओं को आश्वस्त करती हूं कि मैं उनके लिए संघर्ष करूंगी और उनकी आवाज उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंच आऊंगी। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती सोनिका शर्मा ने भी नेता भार्गव को  बधाइयां दी और कहा कि नीता भार्गव महिला उद्यमी को आगे बढ़ाने के लिए और उनके संघर्ष को जिंदा रखने के लिए कर्मठता के साथ कार्य करेंगी जिससे महिला उद्यमियों को मान सम्मान मिल सके।राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने इस मौके पर कहा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर हमें पूर्ण तरीके से काम करना चाहिए जिससे महिला उद्यमी को सम्मान मिल सके और गाजियाबाद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विकास में भी उनका योगदान सुनिश्चित हो सके जब हम ऐसा कर सकेंगे तभी हम सही मायने में महिला दिवस मनाने के हकदार हैं अन्यथा यह सब कुछ व्यर्थ है..

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संरक्षक गौरव गर्ग में नीता भार्गव के मनोनयन पर और उनकी विचारों को लेकर संतोष व्यक्त किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि नीता भार्गव महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर संघर्षशील रहेंगी. आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महिला विंग में गाजियाबाद की प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं उद्यमी श्रीमती मधु सागर शर्मा अभी शामिल हुई है उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की महिलाओं को गाजियाबाद की औद्योगिक नगरी में अपने व्यवसाय को लेकर सम्मान मिलना चाहिए सभी महिलाएं आत्मसम्मान के साथ अपने रोजगार को कर सकें महिलाएं जिस स्तर पर भी अपना व्यवसाय कर रही है उन्हें सरकार एवं सिस्टम से पूरा सहयोग मिले जिसके लिए हमें मिलकर संघर्ष करना चाहिए महिलाओं को जब व्यवसाय करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी तो शहर का विकास होगा और उसे गति मिलेगी. राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद महानगर के मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने कहा व्यवसाय के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है वह बहुत अच्छा कार्य कर रही है वह उच्च पदों पर भी है इसके साथ साथ वह अपने छोटे से स्वरोजगार से लेकर बड़ी कंपनियां तक चला रही है यह किसी से आज छिपा हुआ नहीं है ऐसे में महिला विंग का विस्तार गाजियाबाद की महिला उद्यमियों को प्रेरणा देगा। राष्ट्रीय व्यापार मंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं संजय शर्मा हिमांशु पाराशर श्रीमती मधु शर्मा अजय शर्मा मीडिया प्रभारी है।आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों में एसके चौहान हिमांशु शर्मा मेरठ मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री रहे


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें