गाजियाबादःट्रइडेंट चैंपियंस लीग सीजन 1 में बुधवार को खेले गए मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने पाठक 100 एमपीएच पर 8 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। 225 रन के लक्ष्य को टीम ने 2 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। दो विकेट लेने के साथ 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के कप्तान पार्थ गोस्वामी मैन ऑफ द मैच रहे।े ट्राइडेंट स्पोटर्स कॉम्पलेक्स वेवसिटी में खेले गए मैच में टॉस हारने के बाद पाठक 100 एमपीएच ने पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 224 रन बनाए। विक्रांत ने 75 रन की पारी खेली। आयुष चौघरी ने 28 व शिवम त्यागी ने 20 रन का योगदान दिया। अनुराग चौधरी व सिद्धार्थ कोे 3-3 व पार्थ गोस्वामी ने 2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 24.5 ओवर में ही 2 विकेट पर 227 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। पार्थ गोस्वामी ने 72 गेंद पर 13 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। अंशुल गुप्ता ने 57 गेंद पर 14 चौकों की मदद से 79 रन बनाए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता एन .आई.टी.टी.टी.आर. चंडीगढ़ के सहयोग एवं इंटेल के तकनीकी सहयोग से शिक्षकों को ए.आई. तकनीक से सशक्त बनाने की पहल गाजियाबाद ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमांचल विद्युत ...
-
मुकेश गुप्ता मालदीव के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी का दौरा किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा विशेषज्ञ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026 । सि द्धार्थ विहार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने आज शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी से शिष्टा...
-
मुकेश गुप्ता वृंदावन। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा के गादीपति, अनन्त श्री विभूषित ब्रह्मर्षि, ब्रह्मचारी, ब्रह्म सावित्री सिद्धप...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें