गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि इस बार भारत में होलिका दहन दो दिन होगा। कुछ शहरों में 6 मार्च को तो कुछ शहरों में 7 मार्च को होलिका दहन होगा। आचार्य दीपक तेजस्वी के अनुसार प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च सायं 4.17 से प्रारंभ होकर 7 मार्च की शाम को 6.09 तक रहेगी। दो दिन पूर्णिमा होने से ही होलिका दहन को लेकर असमंजस पैदा हुआ है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि भद्रा का साया 6 मार्च की शाम 4 बजकर 48 मिनट से 7 मार्च की सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन शुभ नहीं माना जाता है। 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 7 मार्च को भद्रा के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। भारत सरकार ने 7 और 8 मार्च को होलिका दहन व धुलेंडी का अवकाश घोषित किया है। इसी कारण बहुत से लोग 7 मार्च को ही होलिका दहन करने के पक्ष में हैं। राजस्थान में 6 मार्च को होलिका दहन और 7 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। इसी दिन सरकारी अवकाश रहेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । राज्य कर विभाग के आयुक्त द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में आज लोहा मंडी में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के...
-
संवाददाता हम पत्रकार हैं, पत्तलकार नहीं — अपूर्वा चौधरी गाजियाबाद । गाजियाबाद पुलिस पर उत्पीड़न, फर्जी मुकदमा दर्ज...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । प्रताप विहार स्थित सेवा राम बग्गा अकादमी में स्वर्गीय श्री सेवा राम बग्गा जी की ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । अजय कुमार गोयल (पूर्व - संयुक्त निदेशक दिल्ली सरकार के पद से सेवानिवृत्त होने पर एक समारोह का आयोजन रिवाह सेलिब...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस को सोमवा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें