रविवार, 26 मार्च 2023

नगर निगम की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी--विपिन गोयल

  

गाजियाबाद। नगर निगम के अधिकारियों का विरोध संजय नगर व्यापार मंडल द्वारा संजय नगर सेक्टर 23 एम ब्लॉक में आज नगर निगम के द्वारा सभी दुकानदारों का सूखा और गीला कूड़े के नाम पर ₹200 की पर्ची भरकर चालान काटा जा रहा था जिसका संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल महामंत्री हरीश शर्मा वार्ड 53 पार्षद मनोज चौधरी पार्षद अजय शर्मा ने जमकर विरोध किया व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया की सूचना पर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंचकर नगर निगम का विरोध किया जिसके चलते नगर निगम के कर्मचारियों को वापस जाना पड़ा इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की तानाशाही हम बिल्कुल भी नहीं चलने देंगे इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल,महामंत्री हरीश शर्मा वार्ड पार्षद मनोज चौधरी उपाध्यक्ष मनीष त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई राजा त्यागी भाई सुनील तिवारी जी अनूप जैन अशोक गुप्ता जी नरेंद्र कुमार चौधरी जी सोनू कुमार आदिल भाई सुनील कुमार राजा मोनी शम्मी मोबाइल वाले हर्ष मेडिकल स्टोर और समस्त स्थानीय निवासियों के साथ दीपक त्यागी जी उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें