शुक्रवार, 24 मार्च 2023

नृत्य शिरोमणि संगीता चटर्जी भरतनाट्यम को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया

 


इंदिरापुरम।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की निवासी नृत्य शिरोमणि श्रीमती संगीता चटर्जी भरतनाट्यम को सुषमा स्वराज अवार्ड दिया गया, उनके भरतनाट्यम नृत्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार रविवार को एमएलसी वंदना वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के पूनम कौशिक के कर कमलों द्वारा दिया गया। श्रीमती संगीता चटर्जी समाज सेवा के कार्य भी नृत्य के माध्यम से करती रहती हैं, उन्हें देश तथा विदेशों से कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की निवासी नृत्य शिरोमणि श्रीमती संगीता चटर्जी एक सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। वे इंदिरापुरम गाजियाबाद में अवस्थित  नृत्य संस्थान कला उद्भव केंद्र की डायरेक्टर भी है। संगीता चटर्जी जी भारत तथा विदेशों में अपनी कई प्रस्तुतियां देकर नाम रोशन कर चुकी हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश से 10 वर्ल्ड  रिकार्डों का महान खिताब हासिल किया है। अपनी इस उपलब्धि से इन्होंने गाजियाबाद के साथ साथ उत्तर प्रदेश का भी नाम  रोशन किया है। इस भव्य कार्यक्रम में विश्व भर से अनेक नृत्य कलाकारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें यूएसए, कनाडा, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, जापान तथा भारत में कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई आदि से नृत्य कलाकारों ने अपनी सहभागिता दी थी। उत्तर प्रदेश से संगीता चटर्जी ने प्रतिनिधित्व किया। संगीता चटर्जी द्वारा इस तरह का 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड भरतनाट्यम नृत्य के क्षेत्र में बनाकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। 

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें