गाजियाबाद। बुधवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह गाजियाबाद के वसुंधरा मंडल में "मंडल कार्यसमिति की बैठक" में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस बैठक के माध्यम से सांसद ने सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफल 9 साल की
जनकल्याणकारी नीतियों, जनता की महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने वाली योजनाओं पर चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान जो 30 मई से 30 जून तक संपूर्ण देश में चलाया जाएगा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों, सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय और देश के बढ़ते वर्चस्व व देश के बढ़ते आर्थिक व सांस्कृतिक ढांचे को नरेंद्र मोदी ने जो रूप दिया है उसको जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प आज इस बैठक के माध्यम से सांसद ने सभी के साथ लिया। इस बैठक में मंडल प्रभारी बब्बल यादव जी, मंडल संयोजक सुभाष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बुधवार, 24 मई 2023
सांसद वी के सिंह.मंडल कार्यसमिति की बैठक" में उपस्थित हुए, सरकार के सफल 9 साल की जनकल्याणकारी नीतियों, जनता की महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने वाली योजनाओं पर चर्चा की
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं संम्भावित प्रत्याशी अभिषेक गर्ग ने विजयनगर स्थित सगर सम्राट जयंती समारोह में पू...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । गाजियाबाद में पहली बार एक सिख/ पंजाबी समाज का सम्मेलन 18 अकटूबर रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह.जानकारी आ...
-
रामनवमी एवं कन्या पूजन के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ शारदीय नवरात्रि महोत्सव: श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज मु...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रामलीला के अध्यक्ष लेखराज माहौर एड. ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला में शहर विधाय संजीव शर्मा जी...
-
मुकेश गुप्ता नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव में मां भगवती की आराधना, शतचंडी महायज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानो...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें