बुधवार, 31 मई 2023

सिविल डिफेंस ने अस्पताल के स्टाफ को सिखाए आग बुझाने के तरीके

 



                    मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद।  सिविल डिफेंस के नगर प्रभाग के द्वारा  कविनगर इण्डस्ट्रियल एरिया में स्थित सर्वोदय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में  अस्पताल स्टाफ को विभिन्न प्रकार की आग से सुरक्षा की जानकारी दी गई। नगर प्रभाग के डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा ने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि आगजनी की घटना के दौरान हड़बड़ी न करें, बल्कि अपने आसपास उपलब्ध साधनों से ही आग पर काबू पाने का प्रयास करें, ताकि आग ज्यादा न फैल सके। इस मौके पर उनके नेतृत्व में वार्डनों ने  एल पी जी सिलेंडर की आग , पेट्रोल की आग, लकड़ी की आग आदि बुझाने का उपलब्ध संसाधनों द्वारा प्रदर्शन किया। इसके बाद स्टाफ कई कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने भी व्यवहारिक रूप से आग बुझाने का प्रयास व प्रयोग किया। इस कार्यक्रम में सर्वोदय अस्पताल के डाॅ. अशोक मालिक  तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग मिला। अस्पताल की ओर से डॉ. मनोज जैन, चेतन शर्मा, अंशु गुप्ता तथा सिविल डिफेंस की ओर से  घटना नियंत्रण अधिकारी शशिकांत भारद्वाज, सुनील कुमार,पोस्ट वार्डन अक्षय कुमार जैन, दीपक अग्रवाल, डिप्टी पोस्ट वार्डन संजय शर्मा,  अरुण कुमार, राजेन्द्र कुमार, अजय यादव, भरत सिंह, मोहन, पोस्ट तीन की डिप्टी पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल, शेषराव,यश दीक्षित, यतेन्द्र, वरुण, ब्रह्म दत्त, अंजलि, काजल छिब्बर, प्रशांत पाल आदि ने सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें