मंगलवार, 16 मई 2023
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने मदर्स डे
गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आकर्षण बच्चों व उनकी माताओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम रहे। समारोह में प्री प्राइमरी विंग से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों व उनकी माताओं ने भी भाग लिया। समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि मां का दर्जा सबसे बडा माना गया है। मां का प्यार पाने के लिए खुद भगवान भी अवतार लेते हैं। मां अपने बच्चों की खुशियों के लिए अपना पूरा जीवन ही समर्पित कर देती है। बच्चों पर आने वाले मुसीबत को वह अपने उपर ले लेती है, मगर उन पर कोई आंच तक आने नहीं देती है। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत से अपनी माताओं का स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मां की महानता को दर्शाया। माताओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता की विजेता माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता अविभाजित पंजाब के मुल्तान से चली आ रही परंपरा की धूम हरिद्वार से गाजियाबाद तक श्रावण ज्योत महोत्सव पर गजियाबाद में मुल्तानी समा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद के 28 वें ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 20 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना सं...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 15 अगस्त 2026। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा के द्वारा लोनी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनी ...
-
संवाददाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति, त्याग और संकल्प* “🌺*तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का आह्वान...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें