रविवार, 28 मई 2023

नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुनीता दयाल व 100 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद।  नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुनीता दयाल व 100 पार्षदों ने शनिवार की शाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महापौर सुनीता दयाल को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने शपथ दिलाई जबकि 100 नवनिर्वाचित पार्षदों को महापौर सुनीता दयाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह,उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,नरेंद्र कश्यप के अलावा विधायक अजीत पाल सिंह सुनील कुमार शर्मा जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा, नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल तथा क्षेत्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता देश राज देसी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।शपथ कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर सुनील दयाल ने कहा कि शहर के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है और महापौर जैसे पद पर आसीन किया है। वह जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि शहर का चौमुखी विकास अपनी टीम के साथ मिलकर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। बहुत ही जल्द शहर में फर्क नजर आने लगेगा।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि नगर निगम प्रशासन ने शपथ समारोह के आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नगर आयुक्त डॉ नितिन गॉड खुद इस पर नजर रख रहे थे। 

व्यवस्थाओं का उन्होंने कई बार मौके पर जाकर जायजा भी लिया। जिस तरह से मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हंगामा हुआ तो नगर निगम प्रशासन इसको लेकर बेहद चिंतित था लेकिन जिस तरह से व्यवस्थित ढंग से आयोजन सफल हुआ।  तो नगर निगम प्रशासन की ने राहत की सांस ली। साथ ही नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओं की लोक प्रशंसा करते भी नजर आए ।अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, शिव पूजन यादव, पशु कल्याण अधिकारी अनुच्छेद अनुज सिंह का डॉक्टर चीफ इंजीनियर एनके चौधरी अधिशासी अभियंता फरीद अहमद जैदी का विशेष योगदान रहा।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें