गाजियाबादःशहर के ख्याति प्राप्त कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस अब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। श्रीमद भागवत कथा का आनंद लेने के लिए गाजियाबाद से भी बडी संख्या में भक्त कुल्लू जाएंगे। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस की श्रीमद भागवत कथा 28 मई से 3 जून तक कुल्लू में नग्गर स्थित श्री मुरलीधर मंदिर में होगी। कथा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस कथा के दौरान भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करेंगे। साथ ही भगवान कृष्ण द्वारा मानव मात्र के कल्याण के लिए अर्जुन को दिए गीता के उपदेश से भक्तों को लाभान्वित करेंगे। कथा व्यास उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में भागवत कथा का श्रवण करा चुके हैं। नेपाल में भी उनकी भागवत कथा हो चुकी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता शक्ति प्रर्दशन हैं स्वागत समारोह? गाजियाबाद । क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का शहर विधानसभा में प्रथम आगमन पर...
-
मुकेश गुप्ता सुशासन व विकास का मॉडल बना गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली ग्रोथ इंजन का काम कर रहा है गाजियाबाद: सीएम योगी ग...
-
मुकेश गुप्ता - स्ट्रोक का कारण बन सकता है उच्च रक्तपात - धूम्रपान एवं तंबाकू से दूर रहना चाहिए गाजियाबाद । ह...
-
उत्तराखंड की शिक्षा, संस्कार, युवा सशक्तिकरण और सतत विकास के विविध आयामों पर हुआ सार्थक विमर्श* *🌼पारदर्शी व्यवस्थाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा...
-
संवाददाता राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नैतिक शिक्षा से होगा भारत का उज्ज्वल भविष्य-स्वामी चिदानन्द सरस्वती *💥राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सै...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें