गाजियाबाद। शनिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में आयोजित नेहरू युवा केंद्र द्वारा 'युवा उत्सव कार्यक्रम' में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पंच प्रण एवं इंडिया @2047 के अंतर्गत गाजियाबाद के युवा कलाकारों के लिए पेंटिग, युवा कविता पाठ एवं मोबाइल फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। सांसद ने इस 'युवा उत्सव' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों, गाजियाबाद के विद्यालयों, स्टेडियम और खेल मैदानों से जुड़े हुए युवा खिलाड़ियों को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल प्रोत्साहन किट देकर सभी का मनोबल बढ़ाया और खेलों व अन्य क्षेत्रों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए सभी को जागरूक भी किया।
भव्य और दिव्य कार्यक्रम के माध्यम से सांसद ने समस्त संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े, खेलों से जुड़े ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहें व आपकी प्रतिभाएं सामने आएं इसके साथ ही खेलों व नई रचनात्मक कामों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़े ताकि अनेकों राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का विश्व में परचम लहरें। 
इस कार्यक्रम में RKGIT कॉलेज के चेयरमैन एवं MLC दिनेश गोयल , गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक, नेहरू युवा केंद्र उप निदेशक देवेंद्र कुमार व संबंधित विभाग के अधिकारीगण व कुलदीप सिंह चौहान एवं युवाओं की उपस्थिति रही।
शनिवार, 27 मई 2023
आरकेजी आई टी कालेज में युवा उत्सव कार्यक्रम' में सांसद वी के सिंह ने खेल मैदानों से जुड़े हुए युवा खिलाड़ियों को खेल प्रोत्साहन किट देकर सभी का मनोबल बढ़ाया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता ग़ाज़ियाबाद । गाज़ियाबाद। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के तत्वावधान म...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दावा किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के चालीस जनपदों में सक्रिय ...
-
मुकेश गुप्ता *जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम के आई ट्रिपल सी का सराहनीय प्रयास--डिप्टी सीएम* गाजियाबाद । नगर निगम मुख्यालय पर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 19 जून 2026 । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । प्रताप विहार स्थित सेवा राम बग्गा अकादमी में स्वर्गीय श्री सेवा राम बग्गा जी की ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें