शनिवार, 13 मई 2023

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रालोद प्रत्याशी रंजीता धामा की जीती

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल की रंजीता धामा लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीती। रंजीता धामा 18109 वोट से भाजपा की पुष्पा को हराया है। नगर पालिका मोदीनगर अध्यक्ष पद पर विनोद जाटव वैशाली बढ़त बनाए हुए हैं। नगर निगम गाजियाबाद महापौर सीट पर भाजपा की सुनीता दयाल आगे चल रही है। मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा की छम्मी चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद में मतगणना के प्रारंभ से ही राष्ट्रीय लोकदल की रंजीता धामा आगे चल रही थी। और जैसे-जैसे गिनती बढ़ती रहे रंजीता धामा ने बढ़त बढ़ाती हुई जीत की ओर बढ़ गई। रालोद की रंजीता धामा ने भाजपा की पुष्पा को 18109 वोट से हराकर जीत हासिल की है। जीत के बाद लोनी में राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है मतगणना स्थल के बाहर ढोल बजाकर कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं वही मिठाइयों का दौर भी शुरू हो गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें